Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vinay_creator112
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सांसद हेमा मालिनी ने पशु प्रजनन केंद्र का किया निरीक्षण मथुरा सिविल लाइन स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं श्वान ग्रह का आज सांसद हेमा मालिनी ने नगर आयुक्त जग प्रवेश के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सांसद ने केंद्र में श्वानों की देखभाल भोजन की गुणवत्ता, नसबंदी के बाद रख-रखाव की प्रक्रिया, दवाइयों और टीकाकरण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वेटरनरी स्टाफ से संवाद कर नसबंदी, उपचार और टीकाकरण से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की सांसद ने केंद्र की साफ-सफाई, रख-रखाव और श्वानों की देखभाल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और नगर निगम द्वारा मानवीय एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से पशु कल्याण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त जग प्रवेश, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डॉ. विकास पाठक (डीन, वेटरनरी कॉलेज), प्रोफेसर डॉ. संजय पुरोहित, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आर.सी. पांडे, एबीसी सेंटर के लिपिक श्री भगवान सिंह और वैक्सीनेशन टीम उपस्थित थे1
- Post by बलराम गौतम1
- मथुरा।आगामी होली के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा दी गई जानकारी।1
- श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी श्री कृष्ण जन्म स्थान से संबंधित 18 मुकदमों की सुनवाई आज प्रयाग राज हाई कोर्ट में हुई, इसमें कोर्ट नंबर 53 में जस्टिस अवनीश सक्सेना द्वारा सुना गया, सुनवाई के दौरान अधिवक्ता गौरव कुमार एडवोकेट और एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ए पी सिंह सुप्रीम कोर्ट ऑनलाइन जुडे, दोनों पक्षों को सुनने के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च डेट लगा दी । मुस्लिम पक्ष ने जबाव दाखिल करने के लिए समय मांगा। हिंदू पक्ष भी अगली डेट पर अपने सबूतों को लेकर उपस्थित रहेंगे।श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मामले में जितने भी प्राचीन साक्ष्य थे,वह हम न्यायालय में जमा कर चुके हैं और न्यायालय सबूत के आधार पर फैसला देता है,हमको संविधान पर विश्वास है ,जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम का दरबार सजा है उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण भव्य मंदिर बनेगा ,आपको बता दें कि यह वही दिनेश फलाहारी महाराज है जिन्होंने संकल्प ले रखा है कि जब तक श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी तब तक वह भोजन नहीं करेंगे ।आज भी उनका अनशन जारी है।1
- योगी जी ने बड़ा ऐलान किया है जिसमें शिक्षा मित्रों का वेतन अब 18000 रुपए प्रतिमाह एवं अनुदेशक का 17000रुपए प्रति माह कर दिया है1
- गहरी' साजिश या सरकारी 'मंजूरी'?1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा में 3 मार्च को धूमधाम से निकला जाएगा चतुर्वेदी समाज का होली डोला मथुरा अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक एवं माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक द्वारा चतुर्वेदी समाजवाडी में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी इस बार चतुर्वेदी समाज का होली डोला बहुत ही भव्यता के साथ सामाजिक रीति रिवाज एवं ठाकुर जी के स्वरूप के अनुसार निकलेगा इस डोले में चतुर्वेदी समाज के लोग होली की ताने गाते हुए निकलेंगे इस डोले में भारतवर्ष व विदेश से आए हुए सभी तीर्थयात्री आते हैं इसलिए पाठक ने यह सभी लोगों से अपील की किसी भी तीर्थयात्री के साथ कोई अभद्रता ना हो और सभी लोग केवल टेशू के फूल के रंग व अबीर गुलाल ही उड़ाए किसी भी प्रकार के गीले रंग या सादा पानी किसी के ऊपर ना डालें प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन करते हुए माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से सभी झांकियां को डीजे को लगाया जाएगा और युवा समिति और परिषद के पदाधिकारीयों को पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी और मेले को चार भागों में विभक्त किया जाएगा द्वारकाधीश मंदिर से होली गेट तक की जिम्मेदारी अलग दी जाएगी होली गेट से कोतवाली रोड की जिम्मेदारी और भरतपुर गेट से चौक बाजार और चौक बाजार से विश्राम घाट तक चार भागों में मेले को बांटा जाएगा2
- शादी से पहले मातम! साले की बारात से पहले जीजा ने उठाया खौफनाक कदम8