शाहजहांपुर: जवान बेटा खो चुके परिजनों पर चिल्लाई महिला पुलिस अधिकारी, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे पीड़ित उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से खाकी की संवेदनहीनता उजागर करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले में 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज और बदहवास परिजन जब न्याय की गुहार लगा रहे थे, तब एक महिला पुलिस अधिकारी उन पर तेज आवाज में चिल्लाती और तल्ख तेवर दिखाती नजर आईं। जनता का कहना है कि जिस परिवार ने अपना जवान बेटा खोया हो, उसके साथ पुलिस को संयम और हमदर्दी के साथ पेश आना चाहिए था। भले ही विधिक कार्रवाई जांच के आधार पर होती है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का इस तरह आपा खोना और परिजनों से तानाशाही रवैये में बात करना पुलिस की ट्रेनिंग और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। #ShahjahanpurNews #UPPolice #UPNews #BreakingNews #Justice #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV
शाहजहांपुर: जवान बेटा खो चुके परिजनों पर चिल्लाई महिला पुलिस अधिकारी, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे पीड़ित उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से खाकी की संवेदनहीनता उजागर करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले में 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज और बदहवास परिजन जब न्याय की गुहार लगा रहे थे, तब एक महिला पुलिस अधिकारी उन पर तेज आवाज में चिल्लाती और तल्ख तेवर दिखाती नजर आईं। जनता का कहना है कि जिस परिवार ने अपना जवान बेटा खोया हो, उसके साथ पुलिस को संयम और हमदर्दी के साथ पेश आना चाहिए था। भले ही विधिक कार्रवाई जांच के आधार पर होती है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का इस तरह आपा खोना और परिजनों से तानाशाही रवैये में बात करना पुलिस की ट्रेनिंग और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। #ShahjahanpurNews #UPPolice #UPNews #BreakingNews #Justice #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV
- भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, #इंदौर में “Enhancing Access to Justice” विषय पर आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Arjun Ram Meghwall सहित सर्वोच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण तथा विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #JansamparkMP1
- विश्व आदिवासी दिवस पर भोपाल में निकला आदिवासियों का विशाल जुलूस; बारिश के बीच झूमे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भोपाल:विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आदिवासी स्वाभिमान, संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों को लेकर एक भव्य यात्रा निकाली गई। माता मंदिर से शुरू होकर यह आदिवासी यात्रा दशहरा मैदान तक पहुँची, जिसमें मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान बारिश के बीच उमंग सिंघार आदिवासियों के पारंपरिक रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने आदिवासी नृत्य कर जमकर अपनी खुशी जाहिर की। सरकार पर साधा निशाना: "वोट चाहिए, अधिकारों की रक्षा नहीं" इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से प्रकृति की पूजा करता आया है और जल, जंगल, जमीन से उसका गहरा जुड़ाव रहा है। यही हमारी मूल संस्कृति है और इसे सहेजने तथा बढ़ावा देने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सिंघार ने कहा कि सरकार चुनाव के वक्त आदिवासियों का वोट तो लेना चाहती है, लेकिन उनके अधिकारों की रक्षा करने से पीछे हट जाती है। सार्वजनिक अवकाश की मांग को न सुने जाने पर जताया रोष उमंग सिंघार ने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी और आदिवासी संगठनों ने पिछले दिनों सरकार से मुलाकात कर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। साथ ही शासन स्तर पर बड़े स्तर पर सार्वजनिक आयोजन करने की अपील भी की गई थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। सिंघार ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज अपने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेगा।3
- 🔥 BREAKING NEWS | भोपाल 🇮🇳 CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- राष्ट्र के प्रति संकल्प और मजबूत हो 🇮🇳 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आह्वान पर देशभर की राजधानियों में आयोजित तिरंगा यात्रा के तहत आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति संकल्प और अधिक दृढ़ हो, यही कामना है। 🇮🇳 भोपाल में गूंजा देशभक्ति का संदेश! #Bhopal #TirangaYatra #MohanYadav #MadhyaPradesh #BJP #BreakingNews #Tiranga #SABNewsTak1
- सड़क सरकार की, टैक्स जनता का, मील का पत्थर सड़क का... लेकिन उद्घाटन से लेकर श्रेय तक सब कुछ सरपंच का! इसे कहते हैं— मील का पत्थर नहीं, ‘माल’ का पत्थर! 😄1
- भोपाल(देहात) पुलिस कॉम्बिंग गश्त में भोपाल देहात पुलिस ने 73 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की भोपाल देहात पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) श्री पंकज कुमार पाण्डेय स्वयं थाना ईंटखेड़ी पहुंचे। उन्होंने कॉम्बिंग गश्त के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फरार वारंटियों एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिस बल को रवाना किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटियों एवं अपराधियों की तलाश की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान— 42 स्थायी वारंटों की तामिली की गई। 31 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई। 13 संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की चेकिंग की गई। 156 वाहनों की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों एवं अपराधियों की तलाश के साथ उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वारंटियों, फरार एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखें ।3
- 🚨 BREAKING NEWS | भोपाल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बीजेपी पर बड़ा हमला! 🔴 दिल्ली में बीजेपी नेताओं की मुलाकात और मंथन पर बोले पीसी शर्मा— ➡️ बीजेपी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी है ➡️ नरोत्तम मिश्रा भी अपना बूथ नहीं जीत सके ➡️ बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ➡️ जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, वही नेता दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं ➡️ बीजेपी में अब कोई रणनीति नहीं बची ➡️ अब कांग्रेस की बारी है 🏙️ भोपाल मास्टर प्लान पर भी साधा निशाना ➡️ मास्टर प्लान में भ्रष्टाचार होने का लगाया आरोप ➡️ कांग्रेस सरकार ने मास्टर प्लान पूरा कर लिया था—पीसी शर्मा ➡️ बीजेपी सरकार ने मास्टर प्लान पर रोक लगाई ➡️ रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधियां इसी वजह से बढ़ीं ➡️ रहवासी और व्यापारी दोनों परेशान हैं ➡️ समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी 🔵 कांग्रेस में बदलाव को लेकर भी बोले पीसी शर्मा ➡️ जिला अध्यक्षों को लेकर भोपाल और दिल्ली स्तर पर मॉनिटरिंग हुई ➡️ दिल्ली में इसको लेकर मंथन भी हो चुका है ➡️ जिला अध्यक्षों ने भी अच्छा काम किया है ➡️ रिजल्ट आने के बाद ही जिला अध्यक्षों के बारे में तस्वीर साफ होगी 🔥 पीसी शर्मा के इन बयानों से मध्यप्रदेश की सियासत गरम!1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।1
- प्लॉट के कब्जे को लेकर लड़ाई करीब 20 से 25 बदमाशों ने किया डंडे तथा तलवार युवक पर किया हमला , स्कूटी में तोड़ फोड़ थाना चुना भट्टी में सुबह का मामला का मामला ,पुलिस ने दर्ज एफ आई आर1