बिना कनेक्शन जल कर वसूली पर भड़के लोग, पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी में नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश* तुलसीपुर , जनपद बलरामपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या 14 भावनियापुर अंतर्गत पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी में इन दिनों नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले के करीब दो हजार घरों को जल कर का बिल जारी किए जाने से विवाद गहरा गया है। आरोप है कि बिना पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराए ही नगर पंचायत द्वारा जबरन जल कर की वसूली की जा रही है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर वार्ड वासियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में अभी तक केवल पाइपलाइन बिछाने का कार्य हुआ है, लेकिन अधिकांश घरों में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके बावजूद जल कर के बिल थमा दिए गए हैं, जो पूरी तरह अनुचित और नियमों के विरुद्ध है। जब बिल वितरण करने पहुंचे कर्मियों से इस संबंध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घरों में लगे नल, समरसेबल और एक्वागार्ड से उपयोग किए जा रहे पानी को आधार मानकर बिल बनाया गया है। इस जवाब से लोगों में और अधिक असंतोष फैल गया है। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में अब तक सड़क निर्माण, जल निकासी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की घोर अनदेखी की गई है। सरजू नहर कॉलोनी के पीछे और भगवती प्रसाद महाशय कॉलोनी के आसपास रहने वाले लोग जलभराव और गंदगी की समस्या से सर्वाधिक प्रभावित हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे हालात में बिना सुविधा दिए कर वसूली को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी तरीके से जारी किए गए बिलों को तत्काल निरस्त नहीं किया गया, तो वे जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन तक अपनी बात रखेंगे और आवश्यक होने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे। साथ ही उन्होंने सर्वे प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं कि बिना किसी पूर्व सूचना के घरों का सर्वे कैसे कर लिया गया, जबकि कई मकान अभी निर्माणाधीन हैं। इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने कहा कि जल कर एवं गृह कर के बिल जारी करने की प्रक्रिया शासन की गाइडलाइंस के अनुरूप अधिशासी अधिकारी एवं टैक्स विभाग द्वारा की जाती है। नगरीय सीमा में शामिल होने के पांच वर्ष पूर्ण होने के बाद कर देना अनिवार्य है। शासन स्तर से कराए गए सर्वे के आधार पर ही बिल जारी किए गए हैं और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
बिना कनेक्शन जल कर वसूली पर भड़के लोग, पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी में नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश* तुलसीपुर , जनपद बलरामपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या 14 भावनियापुर अंतर्गत पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी में इन दिनों नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले के करीब दो हजार घरों को जल कर का बिल जारी किए जाने से विवाद गहरा गया है। आरोप है कि बिना पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराए ही नगर पंचायत द्वारा जबरन जल कर की वसूली की जा रही है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर वार्ड वासियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई
है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में अभी तक केवल पाइपलाइन बिछाने का कार्य हुआ है, लेकिन अधिकांश घरों में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके बावजूद जल कर के बिल थमा दिए गए हैं, जो पूरी तरह अनुचित और नियमों के विरुद्ध है। जब बिल वितरण करने पहुंचे कर्मियों से इस संबंध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घरों में लगे नल, समरसेबल और एक्वागार्ड से उपयोग किए जा रहे पानी को आधार मानकर बिल बनाया गया है। इस जवाब से लोगों में और अधिक असंतोष फैल गया है। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि क्षेत्र में अब तक सड़क निर्माण, जल निकासी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की घोर अनदेखी की गई है। सरजू नहर कॉलोनी के पीछे और भगवती प्रसाद महाशय कॉलोनी के आसपास रहने वाले लोग जलभराव और गंदगी की समस्या से सर्वाधिक प्रभावित हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे हालात में बिना सुविधा दिए कर वसूली को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी तरीके से जारी किए गए बिलों को तत्काल निरस्त नहीं किया गया, तो वे जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन तक अपनी बात रखेंगे
और आवश्यक होने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे। साथ ही उन्होंने सर्वे प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं कि बिना किसी पूर्व सूचना के घरों का सर्वे कैसे कर लिया गया, जबकि कई मकान अभी निर्माणाधीन हैं। इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने कहा कि जल कर एवं गृह कर के बिल जारी करने की प्रक्रिया शासन की गाइडलाइंस के अनुरूप अधिशासी अधिकारी एवं टैक्स विभाग द्वारा की जाती है। नगरीय सीमा में शामिल होने के पांच वर्ष पूर्ण होने के बाद कर देना अनिवार्य है। शासन स्तर से कराए गए सर्वे के आधार पर ही बिल जारी किए गए हैं और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
- Post by Fakhre Alam Alam1
- कर्नलगंज में तहसीलरोड स्थित चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा #gonda #colonelganj #fire #bharatsamachargonda1
- नोएडा में न्यूनतम वेतन बढ़ा, श्रमिकों को बड़ी राहत,21% तक बढ़े वेतन, योगी सरकार का बड़ा फैसला,प्रदर्शन के बाद सरकार झुकी—श्रमिकों की सैलरी में जोरदार इजाफा,अकुशल से कुशल तक सभी श्रमिकों की सैलरी बढ़ी,नोएडा वेज बढ़ोतरी पर बड़ा ऐलान, नई दरें लागू,श्रमिकों के लिए खुशखबरी—न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी,सड़कों से सत्ता तक असर—प्रदर्शन के बाद बढ़ी मजदूरी उद्योग और श्रमिक दोनों का संतुलन—सरकार का बड़ा फैसला1
- नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत1
- युवा किसान ने खेत में लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती (भिनगा): थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय कुमार वर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही खेत में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।1
- Post by RAG1
- UP श्रावस्ती विधानसभा में बड़ा खुलासा! MLA पर 50% कमीशन का अध्यक्ष ने लगाया आरोप | Congress vs BJP Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 श्रावस्ती की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने भाजपा विधायक राम फेरन पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि जिले में सड़क, RCC और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हो रही है। यहां तक कि 40-50 प्रतिशत कमीशन लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इसके साथ ही बैंक लोन योजनाओं—प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं में भी घोटाले का दावा किया गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों की जांच नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करेगी और इस मुद्दे को विधानसभा और संसद तक उठाया जाएगा। क्या सच में श्रावस्ती में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है? क्या इन आरोपों की होगी जांच? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।1
- धर्म प्रचारक को आखिरी समय पर रोका गया 4 महीने पहले मिला था कथा का न्योता, कार्ड छपकर पूरे क्षेत्र में बंटे, एक दिन पहले आयोजक ने किया इनकार, धर्म प्रचारक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मान-सम्मान और आजीविका पर पड़ा असर1