logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमारे यहां गांव की हालत और स्थिति बहुत खराब है गलियों की कोई सुनवाई नहीं होती है सरपंच और वार्ड पंच कोई कुछ नहीं करते ग्राम सेवक

15 hrs ago
user_Kela kathat Kathat
Kela kathat Kathat
Masuda, Ajmer•
15 hrs ago

हमारे यहां गांव की हालत और स्थिति बहुत खराब है गलियों की कोई सुनवाई नहीं होती है सरपंच और वार्ड पंच कोई कुछ नहीं करते ग्राम सेवक

  • user_Kela kathat Kathat
    Kela kathat Kathat
    Masuda, Ajmer
    🙏
    14 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) बादशाह मेले में ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का निधन,बादशाह सवारी के दौरान आया हार्ट अटैक, शहर में शोक की लहर ब्यावर में ऐतिहासिक बादशाह मेला के दौरान इस वर्ष ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का सवारी के समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से मेले की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार बादशाह सवारी के दौरान चंद्रप्रकाश अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेले में चल रहे कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। अजमेरी गेट के बाहर चल रहा डीजे बंद कर दिया गया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय ब्यावर में होने वाला पारंपरिक गुलाल युद्ध भी नहीं खेला गया। प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक रूप से फरमान जारी कर मेले के समापन की घोषणा की गई। अचानक हुए इस हादसे से बादशाह मेला समिति सहित समूचे जिला वासियों में गहरा शोक व्याप्त है। शहर में जहां सुबह तक उत्सव और उल्लास का माहौल था, वहीं शाम होते-होते वातावरण गमगीन हो गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और नागरिकों ने चंद्रप्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहरवासियों ने इसे मेले के इतिहास की अत्यंत दुखद घटना बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
बादशाह मेले में ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का निधन,बादशाह सवारी के दौरान आया हार्ट अटैक, शहर में शोक की लहर
ब्यावर में ऐतिहासिक बादशाह मेला के दौरान इस वर्ष ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का सवारी के समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से मेले की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे शहर में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार बादशाह सवारी के दौरान चंद्रप्रकाश अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मेले में चल रहे कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। अजमेरी गेट के बाहर चल रहा डीजे बंद कर दिया गया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय ब्यावर में होने वाला पारंपरिक गुलाल युद्ध भी नहीं खेला गया। प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक रूप से फरमान जारी कर मेले के समापन की घोषणा की गई।
अचानक हुए इस हादसे से बादशाह मेला समिति सहित समूचे जिला वासियों में गहरा शोक व्याप्त है। शहर में जहां सुबह तक उत्सव और उल्लास का माहौल था, वहीं शाम होते-होते वातावरण गमगीन हो गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और नागरिकों ने चंद्रप्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहरवासियों ने इसे मेले के इतिहास की अत्यंत दुखद घटना बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Suman Press
    1
    Post by Suman Press
    user_Suman Press
    Suman Press
    Psychologist Ajmer, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Pushkar में इंटरनेशनल होली फेस्टिवल 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। अजमेर जिले की इस धार्मिक नगरी में देश-विदेश से हजारों पर्यटक रंगों के इस महापर्व को मनाने पहुंचे। वराह चौक पर “ला बेला होली यूथ मंडल” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर देसी-विदेशी सैलानी जमकर झूमे। सफेद कपड़ों में आए विदेशी पर्यटक गुलाल की बौछार में रंगे नजर आए और भारतीय संस्कृति की इस अनोखी परंपरा का भरपूर आनंद लिया। मेला मैदान में भी भव्य आयोजन हुआ, जहां रंग, संगीत और पानी की फुहारों के बीच होली का जश्न चरम पर रहा। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से आए सैलानियों ने पुष्कर की होली को “अविस्मरणीय अनुभव” बताया।
    1
    Pushkar में इंटरनेशनल होली फेस्टिवल 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। अजमेर जिले की इस धार्मिक नगरी में देश-विदेश से हजारों पर्यटक रंगों के इस महापर्व को मनाने पहुंचे। वराह चौक पर “ला बेला होली यूथ मंडल” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर देसी-विदेशी सैलानी जमकर झूमे।
सफेद कपड़ों में आए विदेशी पर्यटक गुलाल की बौछार में रंगे नजर आए और भारतीय संस्कृति की इस अनोखी परंपरा का भरपूर आनंद लिया। मेला मैदान में भी भव्य आयोजन हुआ, जहां रंग, संगीत और पानी की फुहारों के बीच होली का जश्न चरम पर रहा।
अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से आए सैलानियों ने पुष्कर की होली को “अविस्मरणीय अनुभव” बताया।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आंखें मूँदे बिजली विभाग! हवा में लटका जर्जर पोल दे रहा हादसे को न्योता ⚡ 📍 रायपुर क्षेत्र के ग्राम झूँठा के मुख्य मार्ग “चरणों का बाँस” पर लगा कई वर्षों पुराना लोहे का बिजली पोल इन दिनों गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसका निचला हिस्सा कमजोर पड़ने से वह हवा में टिका हुआ नजर आ रहा है। क्या है पूरा मामला? ग्रामीणों के अनुसार यह लोहे का पोल वर्षों पहले लगाया गया था। समय के साथ पोल का आधार जंग लगने से सड़ चुका है। वर्तमान में पोल हल्का सा झुका हुआ है और ऊपर से बिजली के तारों का भार उसे और अधिक अस्थिर बना रहा है। यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, जहाँ से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और दुपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। मौखिक शिकायतों के साथ-साथ लिखित सूचना भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों में आक्रोश है कि अगर समय रहते पोल को नहीं बदला गया तो किसी भी दिन जान-माल का नुकसान हो सकता है। संभावित खतरे तेज हवा या बारिश में पोल गिरने की आशंका करंट फैलने से बिजली हादसे का खतरा राहगीरों और आसपास के मकानों को नुकसान यातायात बाधित होने की संभावना जिम्मेदारी किसकी? सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है और तत्काल समाधान की मांग की है। ग्रामीणों की मांग जर्जर पोल की तुरंत तकनीकी जांच पुराने पोल को हटाकर नया मजबूत पोल लगाया जाए क्षेत्र की अन्य बिजली व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जाए ⚠️ प्रशासन और बिजली विभाग को चाहिए कि किसी अनहोनी से पहले ही इस गंभीर समस्या का समाधान करे, ताकि ग्राम झूँठा में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। #तीखी_न्यूज #ग्राम_झूँठा #रायपुर #बिजली_विभाग #जनसुरक्षा
    1
    आंखें मूँदे बिजली विभाग! हवा में लटका जर्जर पोल दे रहा हादसे को न्योता ⚡
📍 रायपुर क्षेत्र के ग्राम झूँठा के मुख्य मार्ग “चरणों का बाँस” पर लगा कई वर्षों पुराना लोहे का बिजली पोल इन दिनों गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसका निचला हिस्सा कमजोर पड़ने से वह हवा में टिका हुआ नजर आ रहा है।
क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों के अनुसार यह लोहे का पोल वर्षों पहले लगाया गया था। समय के साथ पोल का आधार जंग लगने से सड़ चुका है। वर्तमान में पोल हल्का सा झुका हुआ है और ऊपर से बिजली के तारों का भार उसे और अधिक अस्थिर बना रहा है।
यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, जहाँ से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और दुपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों की शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। मौखिक शिकायतों के साथ-साथ लिखित सूचना भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों में आक्रोश है कि अगर समय रहते पोल को नहीं बदला गया तो किसी भी दिन जान-माल का नुकसान हो सकता है।
संभावित खतरे
तेज हवा या बारिश में पोल गिरने की आशंका
करंट फैलने से बिजली हादसे का खतरा
राहगीरों और आसपास के मकानों को नुकसान
यातायात बाधित होने की संभावना
जिम्मेदारी किसकी?
सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है और तत्काल समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग
जर्जर पोल की तुरंत तकनीकी जांच
पुराने पोल को हटाकर नया मजबूत पोल लगाया जाए
क्षेत्र की अन्य बिजली व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जाए
⚠️ प्रशासन और बिजली विभाग को चाहिए कि किसी अनहोनी से पहले ही इस गंभीर समस्या का समाधान करे, ताकि ग्राम झूँठा में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
#तीखी_न्यूज #ग्राम_झूँठा #रायपुर #बिजली_विभाग #जनसुरक्षा
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    12 hrs ago
  • Post by Moinuddin Khan
    1
    Post by Moinuddin Khan
    user_Moinuddin Khan
    Moinuddin Khan
    Artist अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के शहीद होने पर दरग़ाह में मगफिरत की दुआ इसराइल के कायर ने हमले में शहीद हुए अयातुल्लाह अली खामनेई वह उसके साथियों के लिए आज ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के अता ऐ नूर में एक जल्द से का प्रोग्राम आयोजित किया गया इस दौरान खामनेई से मिल चुके दरग़ाह के गद्दी नशीन खादिम सैय्यद मोइन सरकार ने रो रो कर बया किया किस तरह ख़ामेनई से मुलाकात हुई
    1
    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई  के शहीद होने पर दरग़ाह में मगफिरत की दुआ इसराइल के कायर ने हमले में शहीद हुए अयातुल्लाह अली  खामनेई वह उसके साथियों के लिए आज ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के अता ऐ नूर में एक जल्द से का प्रोग्राम आयोजित किया गया इस दौरान  खामनेई से मिल चुके दरग़ाह के गद्दी नशीन खादिम सैय्यद मोइन सरकार ने रो रो कर बया किया किस तरह ख़ामेनई से मुलाकात हुई
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नसीराबाद में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, फागुन के रंगों में शहर
    1
    नसीराबाद में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, फागुन के रंगों में शहर
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • ब्यावर जिले की प्रसिद्ध देवर भाभी की कोडामार होली में देवर ने डाला रंग तो भाभियों ने बरसाए कोडे राजस्थान के ब्यावर जिले में स्थित पाली बाजार मैं जीनगर समाज द्वारा प्रसिद्ध देवर भाभी की कोडा मार होली का आयोजन किया गया जिसका शहर वासियों ने खूब जमकर आनंद उठाया इस दृश्य को देखने के लिए ब्यावर जिले सहित शहरवासी उमड़ पड़े आयोजन स्थल के आसपास लोगों ने मकान की छत पर एकत्रित होकर आयोजन का आनंद लिया इस अंगूठे आयोजन के लिए शहर के बीच पाली बाजार में बड़े-बडे कड़ाइयों मे भरा रग ढ़ोलकियों से भाभियों पर रंग डालते देवर बदले में देवर की पीठ पर कोडे बरसाती भाभियों यह एक अपने आप में अनोखा ही दृश्य था स्कोडा मार होली में मौके पर युवक-युवतियो पर कढाव मे भरा रंग ढोलकियों भर भर कर उडेल रहे थे वही भाभियों देवर की पीठ पर कोडेमार रही थी रंगों से भीगी हुई भाभियों जैसे जैसे कोडा मार होली का माहौल अपने चरम सीमा की ओर बढ़ रहा था यह सिलसिला तब तक नहीं थमा जब तक देवर भाभी होली के किस अनूठे आयोजन में पूर्ण यौवन पर पहुंच कर आनंद की अनुभूति में तालीन हुए इस दौरान पूरा पाली बाजार रंग से तरबतर हो गया कोडा मार होली के इस अनोखे आयोजन मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवर भाभी को जीनगर समाज की ओर से सम्मानित किया गया वर्षों से चला आ रहा यह देवर भाभी की होली का आयोजन अब प्रदेश भर में विख्यात है कोडामार होली शुरू होने से पूर्व आयोजन स्थल पर ठाकुर जी को होली खिलाई गई और पधारे अतिथियों का स्वागत किया गयाओर कार्यक्रम की शुरुआत हुई बाद में लाई गई ठाकुर जी सवारी को पुन गाजे बाजे के साथ मंदिर पहुंचाया गया इस प्रसिद्ध कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कोडामार होली कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार राकेश गहलोत कुशाल वायड जवरी लाल सिसोदिया और रतनलाल सांखला नटवरलाल अहेरी ओमप्रकाश राठौड सुरेश एडवोकेट किशन पंकज गौरी शंकर जितेंद्र सांखला डूंगरमल अनिल सिसोदिया सूरजमल श्यामलाल विष्णु सिसोदिया गोपाल सिसोदिया कुल्फी वाले कालू सांखला त्रिलोक सिसोदिया भगवान दास विक्की चंद्र प्रकाश राकेश महेंद्र शाहिद समाज के लोग उपस्थित रहे
    1
    ब्यावर जिले की प्रसिद्ध देवर भाभी की कोडामार होली में देवर ने डाला रंग तो भाभियों ने बरसाए कोडे राजस्थान के ब्यावर जिले में स्थित पाली बाजार मैं जीनगर समाज द्वारा प्रसिद्ध देवर भाभी की कोडा मार होली का आयोजन किया गया जिसका शहर वासियों ने खूब जमकर आनंद उठाया इस दृश्य को  देखने के लिए ब्यावर जिले सहित शहरवासी उमड़ पड़े आयोजन स्थल के आसपास लोगों ने मकान की छत पर  एकत्रित होकर आयोजन का आनंद लिया इस अंगूठे आयोजन के लिए शहर के बीच पाली बाजार में बड़े-बडे कड़ाइयों मे भरा रग ढ़ोलकियों से भाभियों पर रंग डालते देवर  बदले में देवर की पीठ पर कोडे बरसाती भाभियों यह एक अपने आप में अनोखा ही दृश्य था स्कोडा मार होली में मौके पर युवक-युवतियो पर कढाव मे भरा रंग ढोलकियों  भर भर कर उडेल रहे थे वही भाभियों देवर की पीठ पर कोडेमार रही थी रंगों से भीगी हुई भाभियों जैसे जैसे कोडा मार होली का माहौल अपने चरम सीमा की ओर बढ़ रहा था यह सिलसिला तब तक नहीं थमा जब तक देवर भाभी होली के किस अनूठे आयोजन में पूर्ण यौवन पर पहुंच कर आनंद की अनुभूति  में तालीन हुए इस दौरान पूरा पाली बाजार रंग से तरबतर हो गया कोडा मार होली के इस अनोखे आयोजन मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवर भाभी को जीनगर समाज की ओर से सम्मानित किया गया वर्षों से चला आ रहा यह देवर भाभी की  होली का आयोजन अब प्रदेश भर में विख्यात  है कोडामार होली शुरू होने से पूर्व आयोजन स्थल पर ठाकुर जी को होली खिलाई गई और पधारे अतिथियों का स्वागत किया गयाओर  कार्यक्रम की शुरुआत हुई बाद में लाई गई ठाकुर जी सवारी को पुन गाजे बाजे के साथ मंदिर पहुंचाया गया इस प्रसिद्ध कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कोडामार होली कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार राकेश गहलोत कुशाल वायड जवरी लाल सिसोदिया और रतनलाल सांखला नटवरलाल अहेरी ओमप्रकाश राठौड सुरेश एडवोकेट किशन  पंकज गौरी शंकर जितेंद्र सांखला डूंगरमल अनिल सिसोदिया सूरजमल श्यामलाल विष्णु सिसोदिया गोपाल सिसोदिया कुल्फी वाले कालू सांखला त्रिलोक सिसोदिया भगवान दास विक्की चंद्र प्रकाश राकेश महेंद्र शाहिद समाज के लोग उपस्थित रहे
    user_Suman Press
    Suman Press
    Psychologist Ajmer, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • ऐतिहासिक बादशाह मेले में ‘बादशाह’ की हृदय गति रुकने से मौत, शहर में शोक की लहर ब्यावर में आयोजित ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। मेले में ‘बादशाह’ की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर (चंदू) अग्रवाल का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में पारंपरिक खर्ची लूटने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। पहले तो आसपास मौजूद लोगों को सामान्य तबीयत बिगड़ने का अंदेशा हुआ, लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। मौके पर मौजूद आयोजकों और श्रद्धालुओं ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्हें तत्काल अमृत कौर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकने को मृत्यु का कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग कार्यक्रम स्थल से अस्पताल की ओर रवाना हो गए। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। बादशाह मेले में ‘बादशाह’ की भूमिका विशेष महत्व रखती है और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ऐसे में इस प्रकार की आकस्मिक घटना ने शहरवासियों को स्तब्ध कर दिया। घटना के बाद मेला कार्यक्रम को लेकर भी संशय की स्थिति बनी रही। शहर के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आमजन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चंद्रशेखर अग्रवाल के निधन से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। शहरभर में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
    1
    ऐतिहासिक बादशाह मेले में ‘बादशाह’ की हृदय गति रुकने से मौत, शहर में शोक की लहर
ब्यावर में आयोजित ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। मेले में ‘बादशाह’ की भूमिका निभा रहे चंद्रशेखर (चंदू) अग्रवाल का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में पारंपरिक खर्ची लूटने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। पहले तो आसपास मौजूद लोगों को सामान्य तबीयत बिगड़ने का अंदेशा हुआ, लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।
मौके पर मौजूद आयोजकों और श्रद्धालुओं ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्हें तत्काल अमृत कौर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकने को मृत्यु का कारण बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग कार्यक्रम स्थल से अस्पताल की ओर रवाना हो गए। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया।
बादशाह मेले में ‘बादशाह’ की भूमिका विशेष महत्व रखती है और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ऐसे में इस प्रकार की आकस्मिक घटना ने शहरवासियों को स्तब्ध कर दिया।
घटना के बाद मेला कार्यक्रम को लेकर भी संशय की स्थिति बनी रही। शहर के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आमजन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चंद्रशेखर अग्रवाल के निधन से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। शहरभर में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.