वर्द्धमान रूट्स स्कूल में रचनात्मकता और संस्कारों से सजी राखी प्रतियोगिता सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत नन्हे हाथों ने बुनी प्रेम की डोर, माताओं की सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा ब्यावर में वर्द्धमान रूट्स स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप, नर्सरी, एल.के.जी. एवं एच.के.जी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्ले ग्रुप एवं नर्सरी के बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई, जबकि एल.के.जी. एवं एच.के.जी. के बच्चों ने स्वयं अपने नन्हे हाथों से सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सितारों, फूलों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों से तैयार की गई राखियों में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता की सुंदर झलक देखने को मिली। नन्हे हाथों से राखियां बनाते बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रक्षाबंधन की खुशियों और उल्लास से सराबोर नजर आया। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते की भावनात्मक झलक दिखाई दी। प्रतियोगिता ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वर्द्धमान स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद जी नाहर एवं वर्द्धमान रूट्स की प्रधानाचार्या श्वेता नाहर ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति और रचनात्मक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान रियांश जैन, द्वितीय नित्यशर्मा एवं तृतीय तीर्थ बोहरा ने प्राप्त किया। नर्सरी वर्ग में प्रथम अथर्व स्वामी, द्वितीय आरिका जैन एवं तृतीय कियांश पीपाड़ा रहे। एल.के.जी. वर्ग में प्रथम ताश्वी शर्मा, द्वितीय रीत जैन एवं तृतीय सिद्धिक्षा सोलंकी ने स्थान प्राप्त किया। वहीं एच.के.जी. वर्ग में प्रथम वर्षा सेन, द्वितीय दर्शी खत्री एवं तृतीय जियांश गरवा रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा रचनात्मकता, सजावट एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्ले ग्रुप एवं नर्सरी के लिए अध्यापिकाएँ नीरज, प्रतीक्षा एवं स्वाति तथा एल.के.जी. के लिए अध्यापिकाएँ अनुग्या एवं निर्मला निर्णायक रहीं। एच.के.जी. वर्ग में पूरवी एवं प्रियांशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ उनकी माताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। माताओं के सहयोग और बच्चों की रचनात्मकता के सुंदर समन्वय ने आयोजन को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को उपहार एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वर्द्धमान रूट्स स्कूल में रचनात्मकता और संस्कारों से सजी राखी प्रतियोगिता सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत नन्हे हाथों ने बुनी प्रेम की डोर, माताओं की सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा ब्यावर में वर्द्धमान रूट्स स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप, नर्सरी, एल.के.जी. एवं एच.के.जी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्ले ग्रुप एवं नर्सरी के बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई, जबकि एल.के.जी. एवं एच.के.जी. के बच्चों ने स्वयं अपने नन्हे हाथों से सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सितारों, फूलों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों से तैयार की गई राखियों में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता की सुंदर झलक देखने को मिली। नन्हे हाथों से राखियां बनाते बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रक्षाबंधन की खुशियों और उल्लास से सराबोर नजर आया। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते की भावनात्मक झलक दिखाई दी। प्रतियोगिता ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वर्द्धमान स्कूल के प्रधानाचार्य
अरविंद जी नाहर एवं वर्द्धमान रूट्स की प्रधानाचार्या श्वेता नाहर ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति और रचनात्मक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान रियांश जैन, द्वितीय नित्यशर्मा एवं तृतीय तीर्थ बोहरा ने प्राप्त किया। नर्सरी वर्ग में प्रथम अथर्व स्वामी, द्वितीय आरिका जैन एवं तृतीय कियांश पीपाड़ा रहे। एल.के.जी. वर्ग में प्रथम ताश्वी शर्मा, द्वितीय रीत जैन एवं तृतीय सिद्धिक्षा सोलंकी ने स्थान प्राप्त किया। वहीं एच.के.जी. वर्ग में प्रथम वर्षा सेन, द्वितीय दर्शी खत्री एवं तृतीय जियांश गरवा रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा रचनात्मकता, सजावट एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्ले ग्रुप एवं नर्सरी के लिए अध्यापिकाएँ नीरज, प्रतीक्षा एवं स्वाति तथा एल.के.जी. के लिए अध्यापिकाएँ अनुग्या एवं निर्मला निर्णायक रहीं। एच.के.जी. वर्ग में पूरवी एवं प्रियांशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ उनकी माताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। माताओं के सहयोग और बच्चों की रचनात्मकता के सुंदर समन्वय ने आयोजन को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को उपहार एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
- राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का रूपावास में जोरदार स्वागत रूपावास। राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान शंकर गोरा जी के आज चाडवास मंडल के रूपावास पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गोरा जी का स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 🚩🌹1
- पीसांगन के कृष्णा केशव स्कूल में बच्चों ने मेहंदी रचाई और राखियाँ बनाई.. मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी रचाओ, थाली सजाओ एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से पूजा की थालियां सजाकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया।3
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।1
- JLN अस्पताल में इलाज के दौरान सेंट्रल जेल के बंदी की मौत | चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे कैदी ने तोड़ा दम अजमेर के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे बंदी नवरतन सिंह की JLN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंदी 138 NI एक्ट (चेक बाउंस) मामले में सजा काट रहा था। मामले की पोस्टमार्टम व जांच न्यायिक अधिकारी की निगरानी में की जा रही है।1
- नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह1
- स्वीप जागरूकता के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, दिव्यांग बच्चों ने प्रशासन को बांधी राखी ब्यावर, 27 अगस्त 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर द्वारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल, ब्यावर में गुरुवार को स्वीप जागरूकता के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत स्व. श्री सागरमल जी कोशिक 'बाबूजी' के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्र-बहनों ने अपने भाइयों सहित सभी अतिथियों अलग २ प्रशासनिक एव मीडिया कार्यालयो में जा कर कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ब्यावर विशाल जी सोलंकी रहे। अध्यक्षता समाजसेविका प्रतिभा जी मुनोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीप टीम ब्यावर से सुनीता चौधरी, धीरज जैन, हरीश त्रिपाठी, यशपाल शर्मा, पंकज परिहार, राजेश जी सहित संस्था के उप निदेशक शिक्षा रण सिंह चीता उपस्थित रहे। उप निदेशक रण सिंह चीता ने बताया कि संस्था विगत 52 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था को 3000 से अधिक दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इस बार रक्षाबंधन की विशेषता रही कि दक्ष वोकेशनल यूनिट में वयस्क दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित राखियों को जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में बांधा गया। दिव्यांग छात्रों की दो टीमों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण सोनेल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र पारीक एवं राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर व जे-स्काई चैनल कार्यालयों में जाकर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर महोदय ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रशंसा करते हुए संस्थागत गतिविधियों की सराहना की एवं बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी तथा मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस बार संजय स्कूल के 100 से अधिक वयस्क दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विशाल सोलंकी ने कहा कि वयस्क दिव्यांगजन राखी निर्माण के माध्यम से अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और संस्था दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी वयस्क दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में रण सिंह चीता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया ।1
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1