logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, चिंता की आवश्यकता नहीं: शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक, तेल-गैस कंपनियों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद ब्यावर — सभी जिलों के रसद अधिकारियों को निर्देश—घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति हो सुनिश्चित जयपुर, 11 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने बुधवार को सचिवालय में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सभी जिलों के जिला रसद अधिकारियों की वीसी के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शासन सचिव ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा इस संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। बैठक के दौरान शासन सचिव ने सभी जिला रसद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि तेल एवं गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री अम्बरीष कुमार ने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इन संस्थानों में गैस की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल या अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े संस्थान को गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या आती है, तो संबंधित जिला रसद अधिकारी तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम सागर सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया और राज्य में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। ————— अमनदीप/सचिन

5 hrs ago
user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
5 hrs ago
01e3a4c2-27dc-4318-a988-d36d1d848dd1

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, चिंता की आवश्यकता नहीं: शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक, तेल-गैस कंपनियों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद ब्यावर — सभी जिलों के रसद अधिकारियों को निर्देश—घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति हो सुनिश्चित जयपुर, 11 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने बुधवार को सचिवालय में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सभी जिलों के जिला रसद अधिकारियों की वीसी के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शासन सचिव ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा इस संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। बैठक के दौरान शासन सचिव ने सभी जिला रसद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि तेल एवं गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री अम्बरीष कुमार ने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इन संस्थानों में गैस की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल या अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े संस्थान को गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या आती है, तो संबंधित जिला रसद अधिकारी तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम सागर सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया और राज्य में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। ————— अमनदीप/सचिन

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी।
    1
    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) NH 25 पर सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
NH 25 पर सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी
झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    37 min ago
  • भीम के जस्साखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, रायपुर के सिरमा निवासी युवक का लाखों का सामान जलकर राख भीम उपखंड क्षेत्र के जस्साखेड़ा गांव में रविवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की इस घटना में रायपुर उपखंड के सिरमा गांव निवासी युवक की मेहनत से खड़ी दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमा निवासी अजय सिंह (पुत्र भगवान सिंह) जस्साखेड़ा में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे अजय सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद ग्रामीणों का फोन आया कि उनकी दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही अजय सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस व दमकल को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही भीम पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि दुकान में करीब 10 से 12 लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। अजय सिंह के पिता भगवान सिंह एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी से पैसे जोड़कर बेटे के लिए यह दुकान शुरू करवाई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित अजय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि घटना का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।
    1
    भीम के जस्साखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, रायपुर के सिरमा निवासी युवक का लाखों का सामान जलकर राख
भीम उपखंड क्षेत्र के जस्साखेड़ा गांव में रविवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की इस घटना में रायपुर उपखंड के सिरमा गांव निवासी युवक की मेहनत से खड़ी दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमा निवासी अजय सिंह (पुत्र भगवान सिंह) जस्साखेड़ा में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे अजय सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद ग्रामीणों का फोन आया कि उनकी दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही अजय सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस व दमकल को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही भीम पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल चुका था।
पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि दुकान में करीब 10 से 12 लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। अजय सिंह के पिता भगवान सिंह एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी से पैसे जोड़कर बेटे के लिए यह दुकान शुरू करवाई थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
पीड़ित अजय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि घटना का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी एंकर_झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
    4
    रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत
सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी
एंकर_झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का साध्य कालीन ताजा अपडेट। भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजे का वडता हुआ राजनीतिक ग्राफ। राज्य के दौरान प्रधानमंत्री को उनके लिए अब राजस्थान की राजनीति में कौन सा पद या फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मानस बनाया है। हाल ही में अजमेर में प्रधानमंत्री ने जैसे ही। उनका नाम लिया वसुंधरा राजे जिंदाबाद तालिया की भीष्ण गड़गड़ाहट ने प्रधानमंत्री को सोचने पर मजवूर कर दिया।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का साध्य कालीन ताजा अपडेट।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजे का वडता हुआ राजनीतिक ग्राफ।
राज्य के दौरान प्रधानमंत्री को उनके लिए अब राजस्थान की राजनीति में कौन सा पद या फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मानस बनाया है। 
हाल ही में अजमेर में प्रधानमंत्री ने जैसे ही। उनका नाम लिया वसुंधरा राजे जिंदाबाद तालिया की भीष्ण गड़गड़ाहट ने प्रधानमंत्री को सोचने पर मजवूर कर दिया।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school Ajmer, Rajasthan•
    32 min ago
  • Manish palace Bhavan Nawada bus stand ke pass Gangasagar Kisi Ko Lena Ho to Bhai sampark kariye hamara number de raha hun 797635 0259
    1
    Manish palace Bhavan Nawada bus stand ke pass Gangasagar Kisi Ko Lena Ho to Bhai sampark kariye hamara number de raha hun 797635 0259
    user_Bheem Gahlot
    Bheem Gahlot
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अजमेर जिला मुख्यालय के बाहर कल हुए प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड गिराकर प्रदर्शनकारियों के जिला मुख्यालय परिसर में प्रवेश करने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। अब जिला मुख्यालय के बाहर लगाए जाने वाले बैरिकेड्स के नीचे लोहे के एंगल लगाए जाएंगे, जिससे बैरिकेड्स को मजबूत सपोर्ट मिलेगा और उन्हें गिराना आसान नहीं होगा। इसके साथ ही मौके पर तैनात किए जाने वाले पुलिस जाप्ते में भी बदलाव किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाते हुए जिला मुख्यालय परिसर की घेराबंदी नए स्वरूप में की जाएगी।
    1
    अजमेर जिला मुख्यालय के बाहर कल हुए प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड गिराकर प्रदर्शनकारियों के जिला मुख्यालय परिसर में प्रवेश करने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। अब जिला मुख्यालय के बाहर लगाए जाने वाले बैरिकेड्स के नीचे लोहे के एंगल लगाए जाएंगे, जिससे बैरिकेड्स को मजबूत सपोर्ट मिलेगा और उन्हें गिराना आसान नहीं होगा।
इसके साथ ही मौके पर तैनात किए जाने वाले पुलिस जाप्ते में भी बदलाव किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाते हुए जिला मुख्यालय परिसर की घेराबंदी नए स्वरूप में की जाएगी।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर (ब्यावर) पुलिस थाना रायपुर की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन मे व राजूराम सीरवी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर के निर्देशन मे सरवर खान उनि मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध मदाक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त कर एक मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.03.2026 को दौराने गश्त सरहद पचानपुरा खेत मे एक व्यक्ति द्वारा सरकारी वाहन व पुलिस जाप्ता को देखकर छुपने लगा । जिस पर सरवर खान उनि मय जाप्ता द्वारा उक्त व्यक्ति को खेत में जाकर नाम पता पुछा तो अपना नाम पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रायत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द होना बताया। जिसको दस्तयाब कर छुपने का कारण पूछा तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैने अपने खेत मे धनिया के पौधो के साथ अफीम के पौधे लगा रखे है । जिससे डरकर मैं छुपने लगा । जिस पर खेत में अवैध अफीम के कुल 42 पौधे उगाये हुऐ मिले । जिनको जब्त किया जाकर मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 48 दिनांक 11.03.2026 घारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।पुलिस ने इस प्रकरण मे जब्ती अवैध मादक पदार्थ अफीम के कुल 42 पौधे जब्त किए और आरोपी पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रावत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द पुलिस थाना रायपुर,जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में राजूराम सीरवी निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर,सरबर खान उनि , कैलाशचंद सउनि ,सुरेश कानि.,प्रेमसुख कानि. शामिल रहे ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
पुलिस थाना रायपुर की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन मे व राजूराम सीरवी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर के निर्देशन मे सरवर खान उनि मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध मदाक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त कर एक मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.03.2026 को दौराने गश्त सरहद पचानपुरा खेत मे एक व्यक्ति द्वारा सरकारी वाहन व पुलिस जाप्ता को देखकर छुपने लगा । जिस पर सरवर खान उनि मय जाप्ता द्वारा उक्त व्यक्ति को खेत में जाकर नाम पता पुछा तो अपना नाम पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रायत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द होना बताया। जिसको दस्तयाब कर छुपने का कारण पूछा तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैने अपने खेत मे धनिया के पौधो के साथ अफीम के पौधे लगा रखे है । जिससे डरकर मैं छुपने लगा । जिस पर खेत में अवैध अफीम के कुल 42 पौधे उगाये हुऐ मिले । जिनको जब्त किया जाकर मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 48 दिनांक 11.03.2026 घारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।पुलिस ने इस प्रकरण मे जब्ती अवैध मादक पदार्थ अफीम के कुल 42 पौधे जब्त किए और आरोपी
पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रावत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द पुलिस थाना रायपुर,जिला ब्यावर को  गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में पुलिस टीम में राजूराम सीरवी निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर,सरबर खान उनि , कैलाशचंद सउनि ,सुरेश कानि.,प्रेमसुख कानि. शामिल रहे ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.