खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार, 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ पुलिस को चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिन के समय सूने मकानों में चोरी करने वाले आदतन चोर ओमप्रकाश साहू एवं दिलेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण, नगद राशि, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व औजार सहित कुल 3 लाख 95 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार थाना छुईखदान अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305 ए बीएनएस तथा चौकी जालबांधा (थाना खैरागढ़) अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के मामलों में संयुक्त टीम गठित कर जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों, पुराने अपराधियों की गतिविधियों और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उदयपुर, ग्राम बिरेझर तथा ग्राम बफरा सहित विभिन्न स्थानों पर सूने मकानों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से 12 सोने के लॉकेट, सोने के टॉप्स व ईयरिंग, चांदी के लच्छे व पायल, करधन, बिछिया, कड़ा, नगद 6 हजार 5 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व सब्बल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश साहू, पिता संतोष साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी। दिलेश्वर साहू, पिता मेघनाथ साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

- “राम नाम का मतलब कोई कहकर नहीं समझा सकता, यह समझ आता है तब, जब इंसान बोलना नहीं, राम की राह पर चलना सीख लेता है। राम को जानना आसान नहीं, राम को जीना ही असली भक्ति है।” राम नाम कोई शब्द मात्र नहीं है, यह तो जीवन को दिशा देने वाला सत्य है। राम को केवल कह देने से, या राम का जयकारा लगा देने से राम समझ में नहीं आते। राम को समझने के लिए मन को शांत करना पड़ता है, अहंकार को त्यागना पड़ता है और सत्य के साथ खड़ा होना पड़ता है। राम वह नाम है जो अन्याय के सामने झुकता नहीं, परंतु किसी से द्वेष भी नहीं रखता। राम वह मर्यादा हैं जो सत्ता में होकर भी संयम सिखाती है, और वनवास में होकर भी धैर्य का पाठ पढ़ाती है। राम हमें बताते हैं कि सही होना आसान नहीं होता, पर सही के साथ खड़े रहना ही मनुष्य का असली धर्म है। राम को जानना ग्रंथों के पन्ने पलटने से नहीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर सत्य, करुणा और कर्तव्य निभाने से होता है। जब दुख में भी मन विचलित न हो, जब क्रोध में भी विवेक बना रहे, जब शक्ति होने पर भी अहंकार सिर न उठाए— तब समझिए कि राम हमारे आचरण में उतरने लगे हैं। राम की राह पर चलना केवल पूजा नहीं है, यह एक साधना है। जहाँ वचन निभाना पड़ता है, जहाँ रिश्तों की मर्यादा रखनी पड़ती है, जहाँ अपने से पहले दूसरों के सुख-दुख को समझना पड़ता है। राम हमें सिखाते हैं कि महान वही नहीं जो जीत जाए, महान वह है जो जीतकर भी नम्र बना रहे। इसलिए राम नाम कहने की नहीं, जीने की वस्तु है। जो राम को हृदय में उतार लेता है, उसका जीवन स्वयं एक संदेश बन जाता है। वही सच्चा रामभक्त है, जो हर कर्म में रामत्व को जीवित रखता है।1
- Book Your Tickets Now #Raj Talkies Raipur #Book My Show1
- रायपुर कमिश्नरेट के तहत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.1
- Post by Rameshwar sahu1
- ग्रुप के जरिए खाईवाली कर सट्टा संचालन का खुलासाव्हाट्सएप सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों खुलासाव्हाट्सए अवैध धंधे तत्काल बंद करें, अन्यथा कबीरधाम पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई तय3
- बोड़ला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र राजाढार से बोक्करखार मार्ग पर सराई के इमारती वृक्षों का जो हाल है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कटाई की बाकायदा “सरकारी अनुमति” मिल चुकी हो। एक वृक्ष को साफ गिरा दिया गया है और आसपास खड़े लगभग पंद्रह पेड़ों को नीचे से चारों ओर गोलाई में काटकर अधमरा छोड़ दिया गया है—ताकि वे धीरे-धीरे सूख जाएं और फिर आराम से धराशायी कर दिए जाएं। यह कोई जंगल की गहराई का मामला नहीं, बल्कि मुख्य मार्ग से सटा खुला दृश्य है। राहगीरों को दिख रहा है, ग्रामीणों को दिख रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिट गार्ड, डिप्टी रेंजर और रेंजर को शायद यह नजारा दिखाई नहीं दे रहा। सवाल उठता है—क्या निगरानी तंत्र सो रहा है या फिर सब कुछ “इशारों” पर चल रहा है? पेड़ों को इस तरह गोल काटकर सुखाने की तरकीब कोई अनजान नहीं अपनाता, यह सुनियोजित तरीका है। ऐसे में विभाग की खामोशी और भी सवाल खड़े करती है। क्या यह मजबूरी है, लापरवाही है या फिर मौन स्वीकृति? जंगल बचाने का जिम्मा जिनके कंधों पर है, उन्हीं की आंखों के सामने जंगल हल्का होता जा रहा है। अब देखना यह है कि कुल्हाड़ी तेज है या कानून?1
- 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधानसभा की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने ग्राम खमतराई, दिलीपपुर एवं सण्डी (नर्मदा) में आयोजित मानस गान एवं आध्यात्मिक सम्मेलनों में भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान मानस गायन, टीका शैली एवं रामायण की चौपाइयों के माध्यम से जीवन में मर्यादा, सत्य और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया। विधायक ने कहा कि मानस गान हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने के साथ समाज में भाईचारा और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस मंडलियों के कलाकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- Book Your Tickets Now #Raj Talkies Raipur #Book My Show1
- कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदा के आश्रित ग्राम बहरूकोंहा में निर्माणाधीन मल्टीपरपस सामुदायिक हाल का रातों-रात ढालाई कर दिया गया आपको बता दे कि जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो में विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से बहुउद्देशीय मल्टीपर्पस, सामुदायिक भवनों और केंद्रों का निर्माण किया किया जा रहा है इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों को स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक ही छत के नीचे सुविधा प्रदान करना है। लेकिन ठेकेदार अपने जेब भरने के लिए ग्राम पंचायत बोदा के आश्रित ग्राम बहरूकोंहा में जनमन योजना से बन रहे सामुदायिक हाल मल्टीपरपस भवन के छत ढालाई में 8 एमएम सरिया से रातों-रात ढलाई कर दिया जिसे देख ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि यह मल्टीपरपस भवन लगभग 58 लख रुपए की लागत से निर्माण कराया जा रहा था जिसको ठेकेदार के द्वारा भवन को भ्रष्टाचार का भेद चढ़ा दिया जिससे आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश बनी हुई है।1