logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत पांढुर्णा में भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न पांढुर्णा:-अक्षय तृतीया पर 197 जोड़ों का विवाह संपन्न, 96.53 लाख रुपये की सहायता DBT से प्रदान की जाएगी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति शेड प्रांगण में भव्य सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संपन्न हुआ, जिसे हिंदू परंपरा में अत्यंत शुभ माना जाता है। कार्यक्रम में बारात लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन से पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ विवाह स्थल तक पहुंची, जहाँ अतिथियों एवं बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री नीलेश उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह तुमडाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 197 जोड़ों का विधि-विधान पूर्वक विवाह/निकाह सम्पन्न हुआ, जिसमें 106 जोड़े भूमका पद्धति से 83 जोड़े गायत्री परिवार पद्धति से 07 जोड़े बौद्ध संस्कृति अनुसार 01 जोड़ा निकाह पद्धति से विवाह बंधन में बंधे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 02 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। योजना के अंतर्गत प्रत्येक वधु को 49,000 रुपये की सहायता राशि के मान से कुल 96.53 लाख रुपये की राशि DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत सभी नवविवाहित जोड़ों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी सतत निगरानी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा की गई।

20 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago
f7bfc828-e595-4e92-84da-989a829d279d

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत पांढुर्णा में भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न पांढुर्णा:-अक्षय तृतीया पर 197 जोड़ों का विवाह संपन्न, 96.53 लाख रुपये की सहायता DBT से प्रदान की जाएगी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति शेड प्रांगण में भव्य सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संपन्न हुआ, जिसे हिंदू परंपरा में अत्यंत

f273c41e-ae7c-4e22-ac27-1fcf20d762dd

शुभ माना जाता है। कार्यक्रम में बारात लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन से पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ विवाह स्थल तक पहुंची, जहाँ अतिथियों एवं बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री नीलेश उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह तुमडाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 197 जोड़ों का विधि-विधान पूर्वक विवाह/निकाह सम्पन्न हुआ, जिसमें 106 जोड़े भूमका पद्धति से 83 जोड़े गायत्री परिवार पद्धति से 07 जोड़े बौद्ध संस्कृति

e49f5dbf-12c0-45fc-92e3-3ed026149819

अनुसार 01 जोड़ा निकाह पद्धति से विवाह बंधन में बंधे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 02 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। योजना के अंतर्गत प्रत्येक वधु को 49,000 रुपये की सहायता राशि के मान से कुल 96.53 लाख रुपये की राशि DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत सभी नवविवाहित जोड़ों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी सतत निगरानी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची। मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
    1
    पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची।
मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा।
गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    20 hrs ago
  • नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त 🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार* 🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। 🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 1. *लक्कीराज गोस्वामी* 2. *प्रभांशु डोंगरे* 🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* *02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)* 🔹 *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    1
    नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त
🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 
🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 
🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार*
🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई।
🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 
1. *लक्कीराज गोस्वामी* 
2. *प्रभांशु डोंगरे* 
🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* 
*02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)*
🔹 *सराहनीय भूमिका:* 
निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    12 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
    1
    सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार,  दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। 
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर
    1
    विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर
    user_भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप 🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप 🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास
    1
    🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप
🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप
🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नीतू सिंह परमार ने लिया तीसरी बार नपा अध्यक्ष का प्रभार नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा अब सब मिलकर करेंगे नगर का विकास मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया। आज पद भार ग्रहण करते ही नीतू सिंह परमार तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,विनोद बेले, शेख जाकिर,पूर्व पार्षदों सहित नपा cmo वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जहां नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिलकर करेंगे नगर का विकास।
    1
    नीतू सिंह परमार ने लिया  तीसरी बार नपा अध्यक्ष का प्रभार 
नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा अब सब मिलकर करेंगे नगर का विकास 
मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया।
आज पद भार ग्रहण करते ही नीतू सिंह परमार तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,विनोद बेले, शेख जाकिर,पूर्व पार्षदों सहित नपा cmo वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
जहां नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिलकर करेंगे नगर का विकास।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.