logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी ने 32 दरोगाओं से पूछा स्पष्टीकरण लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के संकेत बांका जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित गंभीर मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले 32 दरोगाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारी के अनुसार एसपी द्वारा हाल ही में की गई समीक्षा बैठक में लूट हत्या मारपीट बालू और शराब तस्करी से जुड़े मामलों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इन थानों में सबसे ज्यादा लापरवाही समीक्षा में सबसे अधिक शिथिलता रजौन थाना में सामने आई जहां 10 दरोगा जांच में ढिलाई करते पाए गए। इसके अलावा बेलहर शंभूगंज और अमरपुर थाना के तीन तीन बाराहाट के पांच कटोरिया व धोरैया के दो दो तथा बौंसी और धनकुंड थाना के एक एक दरोगा कार्रवाई के दायरे में आए हैं। कड़ी निगरानी का संदेश एसपी की इस कार्रवाई को पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे स्पष्ट संकेत गया है कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2 hrs ago
user_Bikash Kumar
Bikash Kumar
News Anchor बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago

एसपी ने 32 दरोगाओं से पूछा स्पष्टीकरण लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के संकेत बांका जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित गंभीर मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले 32 दरोगाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारी के अनुसार एसपी द्वारा हाल ही में की गई समीक्षा बैठक में लूट हत्या मारपीट बालू और शराब तस्करी से जुड़े मामलों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इन थानों में सबसे ज्यादा लापरवाही समीक्षा में सबसे अधिक शिथिलता रजौन थाना में सामने आई जहां 10 दरोगा जांच में ढिलाई करते पाए गए। इसके अलावा बेलहर शंभूगंज और अमरपुर थाना के तीन तीन बाराहाट के पांच कटोरिया व धोरैया के दो दो तथा बौंसी और धनकुंड थाना के एक एक दरोगा कार्रवाई के दायरे में आए हैं। कड़ी निगरानी का संदेश एसपी की इस कार्रवाई को पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे स्पष्ट संकेत गया है कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बेलहर विधायक मनोज यादव ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने और बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है। मनोज यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी उनके बड़े भाई और राजनीतिक गुरु हैं, जिन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा। विधायक ने कहा कि सम्राट चौधरी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और उनके नेतृत्व में बिहार में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।
    1
    बिहार बांका- से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बेलहर विधायक मनोज यादव ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने और बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है।
मनोज यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी उनके बड़े भाई और राजनीतिक गुरु हैं, जिन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विधायक ने कहा कि सम्राट चौधरी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और उनके नेतृत्व में बिहार में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by MAHADEV DAS
    1
    Post by MAHADEV DAS
    user_MAHADEV DAS
    MAHADEV DAS
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • अमरपुर में सनसनी: युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर — मायागंज रेफर अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक युवती द्वारा जहर खाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
    1
    अमरपुर में सनसनी: युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर — मायागंज रेफर
अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक युवती द्वारा जहर खाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Amarpur, Banka•
    7 hrs ago
  • yaar Banda jila Gonda Bhagalpur
    1
    yaar Banda jila Gonda Bhagalpur
    user_माफिया डॉन
    माफिया डॉन
    कटोरिया, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार सुबह कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य गेट के पास एक सनसनीखेज हत्याकांड हो गया। पिकअ
    1
    अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार सुबह कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य गेट के पास एक सनसनीखेज हत्याकांड हो गया। पिकअ
    user_Upendra Yadav Prass % U.K.Y रिपोर्टर
    Upendra Yadav Prass % U.K.Y रिपोर्टर
    Court reporter चानन, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है… एक ऐसा पल जिसने हर किसी को चौंका दिया है… कभी जो वादा किया था — “मैं बनकर दिखाऊंगा मुख्यमंत्री”… आज वही हकीकत बनता नजर आ रहा है… इस ऐतिहासिक और भावुक मौके पर पिता की आंखें भी नम हो गईं… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपने हाथों से माला पहनाकर सम्राट चौधरी को एनडीए का नेता घोषित कर दिया है… इस घोषणा के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो चुकी है… कई दशकों के बाद भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की चर्चा तेज हो गई है… और अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें भी तेज हैं… इस बड़े फैसले के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है… समर्थकों में जश्न का माहौल है, जबकि विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है… अब सबकी नजरें शपथ ग्रहण पर टिकी हैं… क्या बिहार को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है?
    1
    बिहार की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है… एक ऐसा पल जिसने हर किसी को चौंका दिया है…
कभी जो वादा किया था — “मैं बनकर दिखाऊंगा मुख्यमंत्री”… आज वही हकीकत बनता नजर आ रहा है… इस ऐतिहासिक और भावुक मौके पर पिता की आंखें भी नम हो गईं…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपने हाथों से माला पहनाकर सम्राट चौधरी को एनडीए का नेता घोषित कर दिया है…
इस घोषणा के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो चुकी है… कई दशकों के बाद भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की चर्चा तेज हो गई है… और अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें भी तेज हैं…
इस बड़े फैसले के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है… समर्थकों में जश्न का माहौल है, जबकि विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है…
अब सबकी नजरें शपथ ग्रहण पर टिकी हैं… क्या बिहार को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है?
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर बाराहाट विकास मंच के तत्वावधान में प्रातः 6:30 बजे भेड़ामोर चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समानता, न्याय एवं संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को संविधान दिवस के रूप में भी मनाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान के प्रति निष्ठा एवं समाज में समानता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच के सक्रिय सदस्य — मनोज चौधरी, जयशंकर चौधरी, दीपक चौधरी, मनोज चौधरी (शिक्षक), निक्की चौधरी, प्रीतम चौधरी, कुंदन चौधरी, संजय खेतान, भारत रजक, गौतम चौधरी, चिंटू मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बाराहाट विकास मंच ने इस अवसर पर सभी लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
    1
    डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर बाराहाट विकास मंच के तत्वावधान में प्रातः 6:30 बजे भेड़ामोर चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समानता, न्याय एवं संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम को संविधान दिवस के रूप में भी मनाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान के प्रति निष्ठा एवं समाज में समानता बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच के सक्रिय सदस्य —
मनोज चौधरी, जयशंकर चौधरी, दीपक चौधरी, मनोज चौधरी (शिक्षक), निक्की चौधरी, प्रीतम चौधरी, कुंदन चौधरी, संजय खेतान, भारत रजक, गौतम चौधरी, चिंटू मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बाराहाट विकास मंच ने इस अवसर पर सभी लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by MAHADEV DAS
    1
    Post by MAHADEV DAS
    user_MAHADEV DAS
    MAHADEV DAS
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.