Shuru
Apke Nagar Ki App…
काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च।। ब्रेकिंग ....कानपुर नगर, यूपी काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
MAKKI TV
काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च।। ब्रेकिंग ....कानपुर नगर, यूपी काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाब करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नई खबर: आज रात जॉर्डन के ऊपर से गुजर रही ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों की भारी बौछार को अमेरिकी पैट्रियट एसएम बैटरी द्वारा नष्ट किए जाने का फुटेज सामने आया है। NEW: Footage of an American Patriot SAM battery engaging a massive incoming salvo of Iranian ballistic missiles over Jordan earlier tonight. #america #jordan #iran #middleeast #makkitv1
- कानपुर में 'लैंड जिहाद' के आरोप पर VHP-बजरंग दल का हल्ला-बोल, धरना-प्रदर्शन कानपुर में 'लैंड जिहाद' के आरोप पर VHP-बजरंग दल का हल्ला-बोल, धरना-प्रदर्शन कानपुर पूर्व में कथित लैंड जिहाद का मामला गरमा गया है। आरोप है कि एक हिंदू दुकानदार की दुकान को रातों-रात गिरा दिया गया। इस घटना के विरोध में और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, कानपुर पूर्व इकाई ने जोरदार धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने इसे हिंदू समाज के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा है कि "अन्याय के खिलाफ अब आर-पार की आवाज़ उठाई जाएगी।" संगठन की ओर से सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है - *"हिंदुओं के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में।"* प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।4
- युवक की हत्या से आक्रोश हत्यारों को फांसी की मांग!..... कानपुर के काकादेव में युवक की हत्या के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। ओम चौराहे के पास पेशाब करने से मना करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग उठाई। कैंडल मार्च को देखते हुए काकादेव थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है—क्या आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा?1
- कानपुर ब्यूरो रिपोर्ट कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी ससुर की हत्या करने की आरोपी बहू की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी में बीती।1
- देर रात्रि अमित कुमार को घायल अवस्था में परिजनों द्वारा अस्पताल में दिनांक-05.09.2026 की देर रात्रि अमित कुमार को घायल अवस्था में परिजनों द्वारा अस्पताल में भिनांक-0र्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक रूप से सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। उपचार के दौरान दिनांक 07.09.2026 को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने पर कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद एवं मारपीट की घटना प्रकाश में आई। इस संबंध में थाना काकादेव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई है तथा चार व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट-श्रीमान् पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव #UPPolice1
- कानपुर: 1.5 लाख की अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप कानपुर: 1.5 लाख की अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप कानपुर (उत्तर प्रदेश): जीआरपी कानपुर सेंट्रल और आरपीएफ गोविंदपुरी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन गोविंदपुरी पर चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में गैर-प्रांतीय अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार रुपये) से अधिक बताई जा रही है। *प्लेटफॉर्म के पास से हुई गिरफ्तारी* डीजी रेलवे प्रकाश डी, आईजी रेलवे प्रयागराज एन. कोलान्ची और एसपी रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह व जीएमसी गोविंदपुरी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। बुधवार को समय लगभग 01:30 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 (हावड़ा एंड) के पास खंभा नंबर 1156 के समीप चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। *अभियुक्तों का विवरण* * जिपेश कुमार (28 वर्ष), पुत्र बैजू यादव — निवासी ग्राम व पोस्ट गढ़िया, थाना सौर बाजार, जनपद सहरसा (बिहार)। * रवि कुमार उर्फ दिवाकर (26 वर्ष), पुत्र वीजल यादव — निवासी ग्राम सितुआहा (वार्ड नं. 2), थाना सलखुआ, जनपद सहरसा (बिहार)। बरामदगी और कार्यप्रणाली पुलिस ने अभियुक्तों के पास मौजूद 4 पिड्डू बैग और झोलों की तलाशी ली, जिसमें से हरियाणा से लाई गई गैर-प्रांतीय अवैध शराब बरामद हुई: * इम्पिरियल ब्लू व्हिस्की (750 ml): 37 बोतलें * सिग्नेचर रेयर एज्ड व्हिस्की (750 ml): 08 बोतलें * कुल मात्रा: 33 लीटर 750 मिलीलीटर पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी हरियाणा से यह शराब लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोनों के खिलाफ थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल में मुकदमा अपराध संख्या 322/2026, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुराना आपराधिक इतिहास दोनों अभियुक्त शातिर तस्कर हैं। जिपेश कुमार के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल (मु.अ.सं. 322/26) और जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन (मु.अ.सं. 51/26) में आबकारी अधिनियम के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। वहीं रवि कुमार के खिलाफ भी जीआरपी कानपुर सेंट्रल में मामला दर्ज है। पुलिस की टीम गिरफ्तार तस्करों के अन्य गिरोह के सदस्यों और अन्य जनपदों/प्रांतों में इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।2
- थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत जहानाबाद रोड स्थित एक क्लीनिक में एक युवती के साथ क्लीनिक संचालक एवं उसके भांजे द्वारा दुष्कर्म किए थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत जहानाबाद रोड स्थित एक क्लीनिक में एक युवती के साथ क्लीनिक संचालक एवं उसके भांजे द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा युवती से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त,घाटमपुर श्री कृष्णकान्त1
- कानपुर में मर्डर प्लान करके पार्टी के लिए निकली, हत्यारों को फोन पर गाइड करती रही पार्टी में डांस और मर्डर की गाइडेंस: शालू के पति सुब्रत मिनोचा ने शहर के कॉस्मोजिन लाउंज (Cosmozin Lounge) में एक पार्टी आयोजित की थी। जब घर पर भाड़े के हत्यारे विनीत मिनोचा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे, उस वक्त शालू लाउंज में बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही थी। पार्टी के दौरान वह लगातार मोबाइल के जरिए हत्यारोपी नौकर विशाल को फोन और व्हाट्सएप पर गाइड कर रही थी पहले था 'हार्ट अटैक' दिखाने का प्लान: शुरुआती योजना के मुताबिक, कातिलों को विनीत मिनोचा के सोने के बाद तकिए से मुंह दबाकर उन्हें मारना था ताकि मौत को हार्ट अटैक या सामान्य मौत का रूप दिया जा सके और किसी को शक न हो। लेकिन उस रात ससुर देर तक जागते रहे, जिसके कारण आरोपियों को अपना प्लान बदलना पड़ा और उन्होंने चाकू से गोदकर (26 से ज्यादा वार) उनकी हत्या कर दी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1