logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के ग्राम पंचायत बरौस में 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी (आईएएस, 2008 बैच) ने अशोक का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। इस महाभियान के तहत ग्राम पंचायत बरौस में कंजी, अर्जुन, नीम और शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के 800 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० प्रशांत तिवारी, उप जिलाधिकारी सादाबाद मनीष चौधरी, खंड विकास अधिकारी सादाबाद सुरेश कुमार सिंह, तहसीलदार सादाबाद हेमंत, नायब तहसीलदार सादाबाद प्रतीक्षा कटारा, ग्राम प्रधान बरौस राकेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने पौधरोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

1 hr ago
user_Shashi pal singh
Shashi pal singh
Hathras, Uttar Pradesh•
1 hr ago
94bc849e-bb20-434d-9191-9f010f2ec9b8

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के ग्राम पंचायत बरौस में 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी (आईएएस, 2008 बैच) ने अशोक का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर

282a4452-78ff-42d6-8998-bf2e3bcb8c5a

भी हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। इस महाभियान के तहत ग्राम पंचायत बरौस में कंजी, अर्जुन, नीम और शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के 800 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० प्रशांत तिवारी, उप जिलाधिकारी सादाबाद मनीष चौधरी, खंड विकास अधिकारी सादाबाद सुरेश कुमार सिंह, तहसीलदार सादाबाद हेमंत, नायब तहसीलदार सादाबाद प्रतीक्षा कटारा, ग्राम प्रधान बरौस राकेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने पौधरोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सपा अपनी पुरानी 'वोट बैंक' की राजनीति से ज्यादा वक्त तक दूरी नहीं बना सकती है। सपाइयों का मुखौटा अब सबके सामने उतर चुका है। उनकी असलियत सामने आने में भले ही थोड़ी देर हुई हो, लेकिन आखिरकार उनकी वास्तविक सच्चाई पूरी तरह से उजागर हो गई है।
    1
    सपा अपनी पुरानी 'वोट बैंक' की राजनीति से ज्यादा वक्त तक दूरी नहीं बना सकती है। सपाइयों का मुखौटा अब सबके सामने उतर चुका है। उनकी असलियत सामने आने में भले ही थोड़ी देर हुई हो, लेकिन आखिरकार उनकी वास्तविक सच्चाई पूरी तरह से उजागर हो गई है।
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 950 ग्राम चांदी के चोरी हुए आभूषण और ₹1,610 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली के रहने वाले गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोर उनकी 'साक्षी ज्वैलर्स' नामक दुकान का शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा, 15 जून 2026 को महादेव कॉलोनी में किराये पर रहने वाले कृष्णपाल ने भी अपने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलालपुर निवासी अनंत और जलालपुर गणेशपुर निवासी सनी सेंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करने की बात स्वीकार की है और साक्षी ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का जुर्म भी कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 950 ग्राम चांदी के चोरी हुए आभूषण और ₹1,610 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली के रहने वाले गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोर उनकी 'साक्षी ज्वैलर्स' नामक दुकान का शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा, 15 जून 2026 को महादेव कॉलोनी में किराये पर रहने वाले कृष्णपाल ने भी अपने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलालपुर निवासी अनंत और जलालपुर गणेशपुर निवासी सनी सेंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करने की बात स्वीकार की है और साक्षी ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का जुर्म भी कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    Voice of people हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। यह हादसा विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में हुआ। आग लगने की वजह से कमरे में रखा बिस्तर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। राहत की बात यह रही कि विद्यालय में रह रही सभी 21 छात्राएं इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय सभी छात्राएं नीचे मैस में बैठकर भोजन कर रही थीं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कमरे से धुआं उठता देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान जब छोटी दमकल का पानी खत्म हो गया, तो विद्यालय की ही पानी की टंकी से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजेव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। इस पूरी घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
    1
    हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। यह हादसा विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में हुआ।

आग लगने की वजह से कमरे में रखा बिस्तर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। राहत की बात यह रही कि विद्यालय में रह रही सभी 21 छात्राएं इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय सभी छात्राएं नीचे मैस में बैठकर भोजन कर रही थीं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

कमरे से धुआं उठता देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान जब छोटी दमकल का पानी खत्म हो गया, तो विद्यालय की ही पानी की टंकी से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजेव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। इस पूरी घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने 11 जुलाई 2026 को जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुकसान, पीएचसी नगला मनी, पीएचसी बामोली तथा उपकेंद्र विश्रांत का औचक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरा स्टाफ मुस्तैद मिला और कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया। इस मौके पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश उपाध्याय, स्टाफ नर्स प्रीति, लैब तकनीशियन अंकुश, डॉ. तेजवीर और फार्मासिस्ट हरीश उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण और ओपीडी सेवाओं की स्थिति भी जांची गई। ग्राम विश्रांत में एएनएम द्वारा टीकाकरण कार्य के तहत 8 गर्भवती महिलाओं और 18 बच्चों को टीके लगाए जा चुके थे। वहीं, ओपीडी सेवा के तहत निरीक्षण किए जाने तक पीएचसी नगला मनी में 22 और बामोली में 24 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    4
    हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने 11 जुलाई 2026 को जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुकसान, पीएचसी नगला मनी, पीएचसी बामोली तथा उपकेंद्र विश्रांत का औचक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरा स्टाफ मुस्तैद मिला और कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया। इस मौके पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश उपाध्याय, स्टाफ नर्स प्रीति, लैब तकनीशियन अंकुश, डॉ. तेजवीर और फार्मासिस्ट हरीश उपस्थित रहे।

इस दौरान विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण और ओपीडी सेवाओं की स्थिति भी जांची गई। ग्राम विश्रांत में एएनएम द्वारा टीकाकरण कार्य के तहत 8 गर्भवती महिलाओं और 18 बच्चों को टीके लगाए जा चुके थे। वहीं, ओपीडी सेवा के तहत निरीक्षण किए जाने तक पीएचसी नगला मनी में 22 और बामोली में 24 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • हाथरस जिले के सादाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सादाबाद के विधायक गुड्डू चौधरी और सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहने बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें। इसी क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भूमि को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, मनोज चौधरी और वंशी वाले सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
    3
    हाथरस जिले के सादाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सादाबाद के विधायक गुड्डू चौधरी और सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहने बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें। इसी क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भूमि को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, मनोज चौधरी और वंशी वाले सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
    user_Akhilesh Varshney
    Akhilesh Varshney
    Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस के थाना हसायन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹33,300 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नगला रति के पास से इन तीनों को दबोचा। इस मामले में ग्राम छीतीपुर निवासी महावीर सिंह ने 7 मई 2026 को अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी और जेवर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तहरीर के आधार पर थाना हसायन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जहांगीरपुर कोडरा निवासी राजेश, छीतीपुर निवासी योगेश और एक महिला शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले सुनसान पड़े मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बरामद सामान में एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी पायल, दो बच्चा कंदुनी, सोने की तीन अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    2
    हाथरस के थाना हसायन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹33,300 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नगला रति के पास से इन तीनों को दबोचा।

इस मामले में ग्राम छीतीपुर निवासी महावीर सिंह ने 7 मई 2026 को अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी और जेवर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तहरीर के आधार पर थाना हसायन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जहांगीरपुर कोडरा निवासी राजेश, छीतीपुर निवासी योगेश और एक महिला शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले सुनसान पड़े मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बरामद सामान में एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी पायल, दो बच्चा कंदुनी, सोने की तीन अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    Voice of people हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर बिरनी के पास एक रोडवेज बस और मैक्स पिकअप के बीच हादसा हो गया। इस दुर्घटना के कारण क्षेत्र की 33 केवी विद्युत लाइन खराब हो गई, जिससे इशोदा, बिरनी और बिजली घर पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और वहां लाइट नहीं रही।
    2
    हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर बिरनी के पास एक रोडवेज बस और मैक्स पिकअप के बीच हादसा हो गया। इस दुर्घटना के कारण क्षेत्र की 33 केवी विद्युत लाइन खराब हो गई, जिससे इशोदा, बिरनी और बिजली घर पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और वहां लाइट नहीं रही।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.