Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धुन पर गणपति बप्पा मोरिया जयकारे के साथ विसर्जन के लिए ले जा रहे प्रतिमाये, नम आंखों से बब्बा को विदाई दी जा रही झमाझम बारिश मेरी भगवान गणपति जी का विसर्जन बड़े ही उत्साह के साथ हो रहा दमोह।झमाझम बारिश के बीच श्री गणेश विसर्जन,भक्त वारिस में नाचते नाचते दे रहे हैं गणपति बप्पा को बिदाई। भक्त श्रद्धालु डीजे की धुन पर गणपति बप्पा मोरिया जयकारे के साथ विसर्जन के लिए ले जा रहे प्रतिमाये, नम आंखों से बब्बा को विदाई दी जा रही1
- मानपुरा में किसान के घर का ताला तोड़कर चोरी, 3.50 क्विंटल उड़द, 60-70 किलो चना और सिंचाई मोटर ले गए चोर1
- दमोह विकासखंड के बालाकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। छज्जों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे की सरियां बाहर निकल आई हैं। बीम भी कमजोर होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन महज 15-20 साल पुराने हैं, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो गई है। मामले में आज गुरुवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने बताया कि भवन की स्थिति से अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। अभिभावकों का आरोप है कि गौण खनिज मद से जिले के अन्य स्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बालाकोट के स्कूलों की उपेक्षा हुई। मामले में डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत तीसरे चरण में कराई जाएगी। तब तक बच्चे डर के साये में स्कूल भवन में पढ़ने मजबूर है। जिन्होंने किसी भी तरह की डरमरघाटना घटित होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कही।1
- *अपडेट* दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......? हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।2
- पंचायत से आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों, अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार1
- दमोह निवासी मधुर कांत गार्डिया के बेटे मयंक की उपलब्धि पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। सीएसआईआर (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद) की स्थापना के 85 वी वर्षगांठ के अवसर पर मयंक गार्डिया पिता मधुकांत गार्डिया निवासी दमोह के द्वारा डाक टिकट की डिजाइन तैयार की गई जिसको संपूर्ण भारत के प्रतिभागियों की बनाई गई डिजाइनों में सर्वश्रेष्ठ डिजाइन घोषित किया गया और आज दिनांक 25/9/2026 दिन शुक्रवार को दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स के भारत रत्न सी सुब्रमणियम सभागार में डॉ जितेंद्र सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (केंद्र सरकार) के द्वारा टिकिट का विमोचन कर संपूर्ण देश में जारी की गई और डाक टिकट के डिजाइनर मयंक गार्डिया को मंच से सम्मानित किया गया ज्ञात हो कि मयंक गार्डिया वर्तमान में आई आई सी बी कोलकाता से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पी एच डी कर रहे है दमोह निवासी मधुर कांत गार्डिया के बेटे मयंक की उपलब्धि पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।1
- दमोह हिंडोरिया शिवसिंह लोधी की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में बने हंगामे के हालात2
- हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में एसपी आनंद कलादगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया। घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस सम्बद्ध मे एसडीओपी प्रिया सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।1
- 🚨 हिंडोरिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा! दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में कथित जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी (47) की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी, इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पक्ष के अनुसार कार्रवाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद होगी। घटना के बाद हिंडोरिया अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। रिपोर्ट में पुलिस कार्रवाई में शामिल करीब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी भी दी गई है। 👉 अब बड़ा सवाल—आखिर शिव सिंह की मौत की वास्तविक वजह क्या थी? जांच रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी। #Damoh #Hindoria #DamohPolice #BreakingNews #DamohNews #MPNews #ViralNews1