अमरोहा में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:* कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से खींचतान मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग अमरोहा जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।सुबह करीब 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने उनसे छीन लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने तथा चुनावी डाटा और IT प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इन रिपोर्टों के बाद कहा गया था कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में इन मुद्दों को अपने 'वोट चोरी' अभियान से जोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की।साथ ही मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।प्रदर्शन में ऋषिपाल धींगान,मैराज हुसैन,ओंकार कटारिया,फैज आलम राईनी,चौधरी सुखराज सिंह,मोहसिन अली वसीम,इंतेजार और यासिर समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना अमरोहा के गजरौला में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने प्रेस वार्ता की। दिल्ली से मुरादाबाद जाते समय हाईवे किनारे स्थित तड़का होटल पहुंचे नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।गजरौला के तड़का होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और वे झूठे आरोप लगाकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा के साथ है। नवाब सिंह नागर ने मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसे विकास कार्य किए हैं, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किए।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, पूर्व धनौरा प्रत्याशी हेमसिंह आर्य,वीरेंदर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत भाजपा के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में धंसी यात्रियों से भरी मिनी बस। कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में धंसी यात्रियों से भरी मिनी बस। बस में सवार थे एक दर्जन से अधिक यात्री, सभी सुरक्षित। गनीमत रही, हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आयी । अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस। गाँव गेसूपुर से गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही थी प्राइवेट मिनी बस। हादसे के बाद मिनी बस चालक मौके से हुआ फरार। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गाँव मंडावरा के पास हुआ हादसा।3
- अमरोहा में एक बार फिर पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली अमरोहा के डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जावेद को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार जावेद डिडौली कोतवाली में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।2
- नीमा के 25 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन । चिकित्सकों ने कार्यक्रम में लिया बढ़चढ़कर हिस्सा। वक्ता बोले ।भेदभाव बुलाकर चिकित्सकों के हित में कार्य करें। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा जिला शाखा अमरोहा द्वारा सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। वोट चोरी के आरोपों को लेकर सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र पर सीधा हमला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुरकी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की। कुल मिलाकर, कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन सौंपना और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी की मांग1
- हापुड़ जनपद के धौलाना में UGC Rollback की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है।1
- अमरोहा मे जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, राहगीर बाल-बाल बचा अमरोहा। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के मोहल्ला काजीजादा में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जर्जर दीवार अचानक सड़क की ओर गिरती दिखाई दे रही है, जबकि एक राहगीर हादसे से बाल-बाल बचता नजर आ रहा है। लगातार बारिश के कारण शहर में पुराने और जर्जर मकानों को लेकर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर भवनों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- BIG BREAKING SAGAR: दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, 16 सेकंड में 14 वार! CCTV वायरल | Makronia Thana1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल के पवासा विकासखंड के सौधन मोहम्मदपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया1