logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर पदयात्रा आज 12वें दिन आज संजय नगर दो और 3 होकर हाटकालिका मंदिर पहुंची, जिसमें करीब 400 लोगों ने भाग लिया तथा 200 से अधिक घरों में जनसंपर्क कर लोगों से 27 सितंबर की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें वक्ताओं ने सरकार से बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की। *विधायक के आरोपों पर संगठन का जवाब* लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा वन अधिकार संगठन पर लगाए गए आरोपों के जवाब में संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि विधायक अनर्गल एवं लच्छेदार बयानबाजी कर लोगों को रैली में जाने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विधायक ने सही समय पर इस कार्य को पूरा करवाने के गंभीर प्रयास किए होते तो आज ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उमेश भट्ट ने कहा कि 25 नवंबर 2025 को डीएलसी द्वारा पत्रावली के पुनः परीक्षण के आदेश वन अधिकार कानून के प्रावधानों के विपरीत हैं, जिस पर वन अधिकार समिति लगातार आपत्ति दर्ज कर रही है। समिति द्वारा मुख्य सचिव से सुनवाई और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए हर माह पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक को वन अधिकार समिति पर आरोप लगाने के बजाय मुख्य सचिव स्तर पर पत्रावली पर विधिसम्मत कार्रवाई करवाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विधायक के इस कथन को भी भ्रामक बताया कि पत्रावली में संस्तुति शब्द नहीं होने तथा वन अधिकार समिति के जिलाधिकारी से नहीं मिलने के कारण अधिसूचना जारी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार समिति दर्जनों बार जिलाधिकारी से मिल चुकी है और पत्राचार भी करती रही है। वर्तमान में जिलाधिकारी द्वारा पत्रावली के पुनः परीक्षण के आदेश दिए जा चुके हैं, ऐसे में समिति द्वारा बार-बार जिलाधिकारी से मिलने के बजाय अब शासन स्तर पर लंबित अपील की सुनवाई और निर्णय की मांग करना अधिक उचित है। आज की पदयात्रा में मोहन सिंह धामी होशियार जेठी, दिलीप अधिकारी, प्रकाश मिश्र, प्रकाश राम, गोविंद राम रघुवीर बिष्ट, पुष्कर दुबड़िया, किशन धामी, शंकर लाल, बलवंत कोरंगा, भोपाल सिंह, ललित पलडिया, प्रेम सिंह खोलिया, जगदीश चौहान, दीपक सिंह भाट, दिनेश भट्ट, शंकर राम, मोहन बसवाल, लक्ष्मण पटवाल, जगदीश जोशी, प्रकाश शाही, चंदन मेहता, रमेश फुलारा, जोध सिंह, दीवान सिंह बरगली, भरत गोसाई, गोविंद गिरी आदि नए लोग सम्मिलित हुए।

1 hr ago
user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c5c00e14-9432-4579-81ec-48d18fb8cb9f

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर पदयात्रा आज 12वें दिन आज संजय नगर दो और 3 होकर हाटकालिका मंदिर पहुंची, जिसमें करीब 400 लोगों ने भाग लिया तथा 200 से अधिक घरों में जनसंपर्क कर लोगों से 27 सितंबर की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें वक्ताओं ने सरकार से बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की। *विधायक के आरोपों पर संगठन का जवाब* लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा वन अधिकार संगठन पर लगाए गए आरोपों के जवाब में संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि विधायक अनर्गल एवं लच्छेदार बयानबाजी कर लोगों को रैली में जाने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विधायक ने सही समय पर इस कार्य को पूरा करवाने के गंभीर प्रयास किए होते तो आज ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उमेश भट्ट ने कहा कि 25 नवंबर 2025 को डीएलसी द्वारा पत्रावली के पुनः परीक्षण के आदेश वन अधिकार कानून के प्रावधानों के विपरीत हैं, जिस पर वन अधिकार समिति लगातार आपत्ति दर्ज कर रही है। समिति द्वारा मुख्य सचिव से सुनवाई और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए हर माह पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक को वन अधिकार समिति पर आरोप लगाने के बजाय मुख्य सचिव स्तर पर पत्रावली पर विधिसम्मत कार्रवाई करवाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विधायक के इस कथन को भी भ्रामक बताया कि पत्रावली में संस्तुति शब्द नहीं होने तथा वन अधिकार समिति के जिलाधिकारी से नहीं मिलने के कारण अधिसूचना जारी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार समिति दर्जनों बार जिलाधिकारी से मिल चुकी है और पत्राचार भी करती रही है। वर्तमान में जिलाधिकारी द्वारा पत्रावली के पुनः परीक्षण के आदेश दिए जा चुके हैं, ऐसे में समिति द्वारा बार-बार जिलाधिकारी से मिलने के बजाय अब शासन स्तर पर लंबित अपील की सुनवाई और निर्णय की मांग करना अधिक उचित है। आज की पदयात्रा में मोहन सिंह धामी होशियार जेठी, दिलीप अधिकारी, प्रकाश मिश्र, प्रकाश राम, गोविंद राम रघुवीर बिष्ट, पुष्कर दुबड़िया, किशन धामी, शंकर लाल, बलवंत कोरंगा, भोपाल सिंह, ललित पलडिया, प्रेम सिंह खोलिया, जगदीश चौहान, दीपक सिंह भाट, दिनेश भट्ट, शंकर राम, मोहन बसवाल, लक्ष्मण पटवाल, जगदीश जोशी, प्रकाश शाही, चंदन मेहता, रमेश फुलारा, जोध सिंह, दीवान सिंह बरगली, भरत गोसाई, गोविंद गिरी आदि नए लोग सम्मिलित हुए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर। लालकुआं में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का पुराना वीडियो के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी देने पर थाने में तहरीर दर्ज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग। ​ बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ आज़ाद नगर वार्ड 4 निवासी जफर अंसारी पुत्र मोहम्मद हसन ने लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर सौंपी है। सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने नृत्य का वीडियो प्रसारित कर न केवल उनकी धार्मिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं। *​क्या है पूरा मामला* ​शिकायतकर्ता जफर अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं तथा हर वर्ष गणेश महोत्सव समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान भोले शंकर के भजन पर नृत्य किया था। ​आरोप है कि उस दौरान लालकुआं नई बस्ती निवासी समीर खान (पुत्र अज्ञात) ने उनका यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया था। अब हाल ही में इस पुराने वीडियो को बिना किसी अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रसारित किया गया है। *​अभद्र टिप्पणियाँ और धमकियों का आरोप* तहरीर में कहा गया है कि वीडियो के साथ कई लोगों द्वारा बेहद अभद्र,अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। एक यूजर द्वारा यह तक लिखा गया कि इसे "सबक सिखाना जरूरी है", जिससे प्रार्थी के मन में भारी भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ​जफर अंसारी ने पुलिस को यह भी बताया कि नासिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा उनके बारे में अन्य लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने समीर खान और नासिर हुसैन के मोबाइल नंबर तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। *प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की माँग* शिकायतकर्ता ने मांग की पूरे मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष और विधिसम्मत विवेचना की जाए। *​समीर खान, नासिर हुसैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच हो* ​सोशल मीडिया पर प्रयुक्त मोबाइल नंबर, आईपी लॉग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर वीडियो अपलोड करने वाले मुख्य व्यक्ति का पता लगाया जाए। ​आरोपियों के खिलाफ धमकियां देने और अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने के जुर्म में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। *हिन्दू संगठन ने जताई नाराजगी* इधर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि ने कहा कि लालकुआं एक शांत और आपसी भाईचारे वाला शहर है जहाँ सभी धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी और जिहादी मानसिकता के लोग शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते है जिसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर। 
लालकुआं में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का पुराना वीडियो के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी देने पर थाने में तहरीर दर्ज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
​                 बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ आज़ाद नगर वार्ड 4 निवासी जफर अंसारी पुत्र मोहम्मद हसन ने लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर सौंपी है। सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने नृत्य का वीडियो प्रसारित कर न केवल उनकी धार्मिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।
*​क्या है पूरा मामला*
​शिकायतकर्ता जफर अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं तथा हर वर्ष गणेश महोत्सव समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान भोले शंकर के भजन पर नृत्य किया था। ​आरोप है कि उस दौरान लालकुआं नई बस्ती निवासी समीर खान (पुत्र अज्ञात) ने उनका यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया था। अब हाल ही में इस पुराने वीडियो को बिना किसी अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रसारित किया गया है।
*​अभद्र टिप्पणियाँ और धमकियों का आरोप*
तहरीर में कहा गया है कि वीडियो के साथ कई लोगों द्वारा बेहद अभद्र,अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। एक यूजर द्वारा यह तक लिखा गया कि इसे "सबक सिखाना जरूरी है", जिससे प्रार्थी के मन में भारी भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
​जफर अंसारी ने पुलिस को यह भी बताया कि नासिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा उनके बारे में अन्य लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने समीर खान और नासिर हुसैन के मोबाइल नंबर तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
*प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की माँग* 
शिकायतकर्ता ने मांग की पूरे मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष और विधिसम्मत विवेचना की जाए।
*​समीर खान, नासिर हुसैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच हो*
​सोशल मीडिया पर प्रयुक्त मोबाइल नंबर, आईपी लॉग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर वीडियो अपलोड करने वाले मुख्य व्यक्ति का पता लगाया जाए।
​आरोपियों के खिलाफ धमकियां देने और अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने के जुर्म में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
*हिन्दू संगठन ने जताई नाराजगी*
इधर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि ने कहा कि लालकुआं एक शांत और आपसी भाईचारे वाला शहर है जहाँ सभी धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी और जिहादी मानसिकता के लोग शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते है जिसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever. Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still." Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!
    1
    "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever.
Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still."

Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौत का लाइव वीडियो CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर' CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर' कुशीनगर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 17 वर्षीय शुभम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टर्न लेते समय पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक कई सौ मीटर दूर जाकर गिरी. जिससे युवक की कुछ देर बाद ही मौत हो गई.
    1
    मौत का लाइव वीडियो CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर'
CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर'
कुशीनगर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 17 वर्षीय शुभम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टर्न लेते समय पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक कई सौ मीटर दूर जाकर गिरी. जिससे युवक की कुछ देर बाद ही मौत हो गई.
    user_Salman Khan shanu
    Salman Khan shanu
    Grain Shop मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS
    1
    कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
#शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS
कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
#शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया। जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है। महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे
गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया।
खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया।
जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया।
निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।
खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आज दिनांक 25.08.2026 को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा खास में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की बाइट।*
    1
    *आज दिनांक 25.08.2026 को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा खास में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की बाइट।*
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *आज दिनांक 25.08.2026 को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा खास में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट।
    1
    *आज दिनांक 25.08.2026 को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा 
थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा खास में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.