Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में आज भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना प्रदर्शन के दौरान सरकारी अधिकारी की गाड़ी के सामने बैठे किसान
Vijay rathi
जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में आज भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना प्रदर्शन के दौरान सरकारी अधिकारी की गाड़ी के सामने बैठे किसान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुरकाजी विवाद में रिया किन्नर को कोर्ट से राहत: “फर्जी स्टे” खारिज, सच्चाई की जीत का दावा1
- मुजफ्फरनगर में प्रातः 8 बजे थाना नई मण्डी को सूचना प्राप्त हुई कि पचेण्डा रोड रजवाहे की पुलिया पर एक युवक मृत अवस्था में पडा है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कालोनी, थाना नई मण्डी के रुप में की गयी। मृतक युवक के पास में चाकू पडा हुआ मिला तथा युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सभी बिन्दूुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव दी जानकारी1
- चंद्रशेखर आजाद पर युवक का बड़ा हमला! बोले मुसलमानों के नेता, दलितों के नहीं1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल निवासी सोशल मीडिया के माध्यम से चरथावल कॉमेडी के नाम से लोगों का मनोरंजन कर रही ‘चरथावल कॉमेडी’ टीम आज आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों में भी अपनी पहचान बना चुकी है। अपनी देसी शैली और सामाजिक मुद्दों पर आधारित हास्य प्रस्तुतियों के कारण टीम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। चरथावल कॉमेडी के संस्थापक एवं मुख्य कलाकार जाकिर त्यागी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य स्वच्छ और पारिवारिक मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने कहा कि दर्शकों के समर्थन और उत्साहवर्धन से ही टीम लगातार आगे बढ़ रही है। कॉमेडी कंटेंट में अभिनय करने वाले मोहम्मद सलमान और मोहम्मद साकिब सहित अन्य कलाकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शुरुआत छोटे स्तर से हुई थी, लेकिन आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनके वीडियो हजारों लोगों तक पहुंच रहे हैं। कलाकारों ने अपने सभी फॉलोअर्स और दर्शकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन ही उनकी असली ताकत है। साथ ही उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग उनके वीडियो देखें, साझा करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। ‘चरथावल कॉमेडी’ टीम का कहना है कि भविष्य में वे और भी बेहतर व रचनात्मक प्रस्तुतियां लेकर आएंगे, ताकि दर्शकों का मनोरंजन इसी तरह जारी रहे।2
- बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।1
- Post by Munish Upadhyay1
- मुजफ्फरनगर के रामराज थाना पुलिस ने एक महिला के कान से कुंडल चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी ने महिला को सम्मोहित कर वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। यह घटना रामराज थाना क्षेत्र में हुई। बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के मीरापुर खादर निवासी मुन्नी देवी पत्नी अनिल अपने गांव से हस्तिनापुर में अपनी रिश्तेदारी जा रही थीं। गांव आलमपुर नहरपुर के पास सरकारी नल से पानी पीने के लिए वे रुके। वहां पहले से बलदेव नाथ पुत्र अशोक नाथ नामक एक व्यक्ति मौजूद था। उसने मुन्नी देवी के पुत्र अमित को पुत्र रत्न की प्राप्ति का दिलासा दिया। इसके बाद उसने मुन्नी देवी को सम्मोहित कर आंखें बंद करने को कहा और उनके कान से कुंडल चुरा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मौके से चले जाने को कहा। कुंडल चोरी होने का पता चलते ही महिला ने तुरंत रामराज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलदेव नाथ को ग्राम डेवाल नहर पटरी पर झाड़ियों के पीछे छिपा हुआ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से महिला के कान से चुराया गया कुंडल बरामद हुआ। रामराज पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।2
- Post by CH. PARUL SIROHI ( BUREOU CHIE1
- मुजफ्फरनगर। विकासखंड चरथावल के ग्राम कुल्हेड़ी स्थित एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी कॉलेज में 15 फरवरी 2026 रविवार को एपीजे अब्दुल कलाम प्रतियोगिता समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान विधायक पंकज मलिक ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विधायक ने भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजमत राव, फैजयाब पुंडीर, सलीम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), तौहीद मास्टर तथा आसिफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर बल देते हुए किया गया।2