रांची के सदर थाना क्षेत्र में तीज के त्योहार पर बड़ी वारदात: पुलिसकर्मी के घर बेटी को बंधक बनाकर 30 लाख कैश और जेवर लूटे रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से तीज त्योहार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। त्यौहार की रौनक के बीच अज्ञात अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाते हुए उनकी बेटी को बंधक बना लिया और घर में रखे 30 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बेटी को हथियार के बल पर बनाया बंधक मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर पुलिसकर्मी की बेटी अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य तीज की पूजा और तैयारियों में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर शातिर अपराधी घर में दाखिल हुए। अपराधियों ने युवती को हथियार या जान से मारने की धमकी देकर एक कमरे में बंधक बना दिया और मुंह बंद कर दिया ताकि वह शोर न मचा सके। 30 लाख नकद और लाखों के जेवर साफ अपराधियों ने पूरे घर को खंगालते हुए अलमारी में रखे 30 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए। परिजनों के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों का सुराग लगाया जा सके। शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।1
- आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर पूजा पंडाल के सामने रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया हैं। वही प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।1
- चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी1
- आयोजित मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का देर शाम हुआ समापन अतिथियों ने खेलाडियों का मनोबल बढ़ाया उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के बरही चटकपुर में एस टी फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित हुआ था जिसका समापन सोमवार को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित में हुआ इस अवसर पर खेलाडियों का खेल देख उन खेलाडियों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों से अपील किया गया और कहा बच्चो के इच्छा के अनुसार उसके कैरियर पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी प्लेटफॉर्म मिले और वह एक पहचान बना सके इससे बच्चों का मानशिक एवं शारीरिक विकास भी होता है।1
- दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi1
- लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया1
- गुमला की करमटोली रोड बनी हादसों का वजह, 7 KM में एक भी ठोकर नहीं! गुमला की करमटोली रोड पर सिंगल सड़क और स्पीड ब्रेकर का अभाव लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घनी आबादी वाले इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।1
- कर्रा प्रखंड में गणेश पूजा की शुभारंभ। गणपति आयो बाप्पा गाना से भक्ति मय हुआ क्षेत्र। कर्रा प्रखंड में गणेश पूजा की शुभारंभ सोमवार को विधि विधान के साथ किया गया। भक्तों ने निर्जला उपवास रखकर भगवान गणेश का प्रतिमा को पंडालों में स्थापित किया। पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ भक्तों को पुजा अर्चना कराया गया। कर्रा प्रखंड के कर्रा स्थित महतो टोली, लोधमा और गोविंदपुर में भव्य पंडाल और लाईटिंग का आकर्षण का केंद्र बना रहा। कहा जाता है प्रत्येक बर्ष भाद्र प्रतिपक्ष के चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पुजा आरंभ होता है जो लगातार पूजा 10 दिनों तक चलता है। भगवान गणेश को बीगन हरता भी कहा जाता है। जो भी भक्त भगवान गणेश का श्राद्धा और सच्चे मन से पुजा करता है उसका सभी कष्ट दुर हो जाता है। हिंदू धर्म में कोई भी पुजा हो सर्व प्रथम भगवान गणेश का पुजा से आरंभ किया जाता है। गणपति आयो बाबा, रिद्धि सिद्धि पायो गाना से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।1