logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 8 चोर गिरफ्तार,2 चोर पुलिस की गोली लगने से हुए घायल, # hardoi# सर्विलांस/एसओजी/स्वाट टीम व थाना अरवल पुलिस टीम द्वारा जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना से संबंधित 8 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में 49,000/- रुपये नगदी, एक अदद कार, व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया गया।

4 days ago
user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 8 चोर गिरफ्तार,2 चोर पुलिस की गोली लगने से हुए घायल, # hardoi# सर्विलांस/एसओजी/स्वाट टीम व थाना अरवल पुलिस टीम द्वारा जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना से संबंधित 8 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में 49,000/- रुपये नगदी, एक अदद कार, व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विभिन्न सरकारी योजनाओं को महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान से जोड़ते हुए विस्तृत संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता का अभियान नहीं, बल्कि नारी गरिमा की रक्षा का भी माध्यम है। उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को धुएं से राहत देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करती है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना को उन्होंने गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि यह योजना न केवल इलाज सुनिश्चित करती है, बल्कि परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी मददगार है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ लगातार जनहित में कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य गठबंधन दलों—पर इन योजनाओं का विरोध करने का आरोप भी लगाया।
    1
    राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विभिन्न सरकारी योजनाओं को महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान से जोड़ते हुए विस्तृत संबोधन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता का अभियान नहीं, बल्कि नारी गरिमा की रक्षा का भी माध्यम है। उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को धुएं से राहत देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करती है।
इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना को उन्होंने गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि यह योजना न केवल इलाज सुनिश्चित करती है, बल्कि परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी मददगार है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ लगातार जनहित में कार्य कर रही है।
वहीं उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य गठबंधन दलों—पर इन योजनाओं का विरोध करने का आरोप भी लगाया।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा ​ ​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे ​परिजनों के गंभीर आरोप ​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। ​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं ​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। ​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन ​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    4
    पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा,
तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव 
मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन 
एंकर----- 
रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा 
​
​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे
​परिजनों के गंभीर आरोप
​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है।
​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं
​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। 
​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन
​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
बाइट लीला बाई मृतक की बहन 
बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां 
बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    27 min ago
  • 20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai
    1
    20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai
    user_Ranjit singh rajput
    Ranjit singh rajput
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे, हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    1
    भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे,
हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है।
तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ- महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने के विरोध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाला..
    1
    लखनऊ- महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने के विरोध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाला..
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • देवरिया, 19 अप्रैल 2026: जंगल बेलवा गांव में आयोजित रात्रिकालीन फाइनल मैच का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रानू सिंह ने शिरकत की, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण सिंह (ग्राम प्रधान की पत्नी) एवं कमेटी सदस्य स्वतंत्र प्रजापति, आदर्श वर्मा, रूपेश गौड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि यह गांव में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मैच का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    देवरिया, 19 अप्रैल 2026: जंगल बेलवा गांव में आयोजित रात्रिकालीन फाइनल मैच का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रानू सिंह ने शिरकत की, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण सिंह (ग्राम प्रधान की पत्नी) एवं कमेटी सदस्य स्वतंत्र प्रजापति, आदर्श वर्मा, रूपेश गौड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि यह गांव में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मैच का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छतरपुर के नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आग लगने के बाद घर के लोग और आसपास के निवासी छोटे पानी के पाइपों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल के देर से पहुंचने को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    छतरपुर के नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
आग लगने के बाद घर के लोग और आसपास के निवासी छोटे पानी के पाइपों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
दमकल के देर से पहुंचने को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक* ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर *गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026* जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक*
ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर 
*गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026*
जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.