लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये की राशि पहुंच रही है। बहनों ने भी इस राशि को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संवारने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग किया है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं मासिक किश्त की राशि का सिंगल के माध्यम से किया अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का किया अंतरण, निवाड़ी जिले की 79208 लाड़ली बहनें लाभान्वित -- सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये की राशि पहुंच रही है।बहनों ने भी इस राशि को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संवारने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और भी शसक्त हों। प्रगति की दिशा में आगे बढ़ें। महिलाओं को और भी शसक्त करने हेतु प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है। लाड़ली बहना योजना की 34 वीं किश्त के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में ₹1500 की राशि अंतरित की। निवाड़ी जिले की 79208 लाड़ली बहनों के खाते में ₹117048400 (₹11 करोड़ 70 लाख 48 हजार 400) की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ज्योति पांडे के मार्गदर्शन में आज निवाड़ी के वार्ड क्रमांक 5 की आंगनवाड़ी केन्द्र में लाड़ली बहना योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री अरुण कुमार सेन एवं संबंधित अधिकारियों ने लाड़ली बहनों के साथ राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण समारोह को देखा और सुना। इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने जो राशि प्राप्त हो रही है, उससे मैं काफी सशक्त महसूस कर रही हूँ। अब मुझे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस राशि से घर के खर्चों में भी सहयोग हो जाता है और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल जाती है। यह योजना हमारे जैसी महिलाओं के लिए बहुत सहारा बनी है। इसके लिए मैं भैया डॉ. मोहन यादव का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ।

- Post by Dharmendra Raikwar1
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसीलदार को अपनी मांगों को लेकर समाजसेवी ऐ पी बुंदेला के नेतृत्व में सोपा ज्ञापन1
- Post by टीम विवेक भैया1
- कर्ज से परेशान किसान ने खेत पर लगाई फांसी झांसी कटेरा दरअसल यह मामला तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के कटेरा थाना अंतर्गत ग्राम कचनेव का है जहां पर एक किसान ने बैंक और साहूकारों से कर्ज लिया हुआ था कर्ज की अदायगी न कर पाने से परेशान 40 वर्षीय किसान राजू यादव ने आज अपने खेत में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक किसान पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज था, जिससे वह काफी समय से परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।4
- झाँसी मण्डल में आज दि 14 मार्च को पेंशनर,एसोसिएशन आफ रेलवेज ने रेलवे नीर कार्यालय चित्रा चौराहे के पास होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह मे सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे प्रीति राजपूत मीनाक्षी राजपूत सहित अन्य श्रोता गढ भी शामिल रहे सांस्कृतिक एवं संगीत प्रोग्राम देख कर श्रोतागढ भी नाच गाने से झूम उठे होली मिलन समारोह प्रोग्राम मे शैलेन्द्र निगम सी पी तिवारी उमेश दुआ सी पी श्रीवास्तव आन्नद गोस्वामी वी एस यादव वी के खरे बिनोद साहू के वी उपाध्याय सहित लगभग 70 सेवानिवृत कर्मचारी ने श्रोताओ का आन्नद लिया झाँसी पुलिस टुडे से आर के दुवे सेवा निवृत लोको पायलट मेल /व्युरो चीफ झाँसी4
- बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर निकली जन आक्रोश यात्रा का राम राजा सरकार के चरणों में समापन बुंदेलखंड राज्य निर्माण की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर निकाली गई जन आक्रोश यात्रा आज बुंदेलखंड के चौदहों जनपदों क्रमशः चित्रकूट, बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़,ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, निवाड़ी एवं झांसी का भ्रमण करते हुए राजाराम सरकार के चरणों में पहुंचकर संपन्न हो गई। इस यात्रा को पूरे बुंदेलखंड में अपार जनसमर्थन और जनता का स्नेह प्राप्त हुआ। यात्रा के दौरान गांव-गांव, शहर-शहर लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और स्पष्ट संदेश दिया कि बुंदेलखंड की जनता अब अपने अधिकारों के लिए जाग चुकी है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकार से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए किए गए वादे को शीघ्र पूरा करने की मांग की।1
- झांसी ब्रेकिंग रिपोर्ट - राशिद पठान 6394131221 झांसी में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी तिलयानी बजरिया से 4 बजे स्कूटी लेकर फरार हुआ चोर बेखौफ बदमाशों का आतंक! वार्ड 42 से पलक झपकते उड़ गई एक्टिवा CCTV में कैद हुआ चोर? तिलयानी बजरिया में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से मचा हड़कंप झांसी में चोरों के हौसले बुलंद! भीड़भाड़ वाले इलाके से एक्टिवा लेकर चंपत सरेआम स्कूटी चोरी से दहशत! वार्ड 42 में 4 बजे की वारदात से लोग हैरान1
- gwalior- जबलपुर शटल फास्ट पैसेंजर ट्रेन में अचानक उठा धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप सतना रीवा जबलपुर शटल फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं निकलने की घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जब ट्रेन ऊँचेहरा स्टेशन पर पहुंची ही थी कि एक डिब्बे से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं निकलता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया गया, जिससे यात्रियों में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रेल कर्मचारियों ने तुरंत जांच शुरू की और धुआं निकलने के स्रोत को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोच की जांच की, ताकि किसी प्रकार की आग या तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा न हो सके। राहत की बात यह रही कि घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।1