logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र पुलिस अधीक्षक के निर्देसानुसार सभी कावड़ियों को मिली पुलिस सहायता मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी: किशनी पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ पेश की मानवता की मिसाल मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस टीम लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनकी हर संभव मदद की जा रही है। इसी क्रम में किशनी पुलिस टीम ने कांवड़ियों को चाय, केला एवं पानी उपलब्ध कराया और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं कांवड़ अपने कंधों पर उठाकर कांवड़ियों की मदद की। पुलिस के इस मानवीय एवं सेवा भाव वाले कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस टीम ने कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

1 hr ago
user_मोहित गुप्ता
मोहित गुप्ता
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र पुलिस अधीक्षक के निर्देसानुसार सभी कावड़ियों को मिली पुलिस सहायता मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी: किशनी पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ पेश की मानवता की मिसाल मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस टीम लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनकी हर संभव मदद की जा रही है। इसी क्रम में किशनी पुलिस टीम ने कांवड़ियों को चाय, केला एवं पानी उपलब्ध कराया और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं कांवड़ अपने कंधों पर उठाकर कांवड़ियों की मदद की। पुलिस के इस मानवीय एवं सेवा भाव वाले कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस टीम ने कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ⏩*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 09.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    5
    ⏩*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 09.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला कांवड़िये श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गंगा घाट की ओर रवाना हुईं। इसके बाद वे गंगाजल लेकर सकीट क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगी। सकीट क्षेत्र में तरा वाले महादेव मंदिर, भस्मासुर मंदिर, शिव मंदिर और शीतला देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में शांति देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, रेनू देवी, कुंती, मुस्कान, चांदनी, खुशी, जानकी, रजनी, पूजा, जानवी, रौनक, बिट्टू और शोभा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
    2
    सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
महिला कांवड़िये श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गंगा घाट की ओर रवाना हुईं। इसके बाद वे गंगाजल लेकर सकीट क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगी।
सकीट क्षेत्र में तरा वाले महादेव मंदिर, भस्मासुर मंदिर, शिव मंदिर और शीतला देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा में शांति देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, रेनू देवी, कुंती, मुस्कान, चांदनी, खुशी, जानकी, रजनी, पूजा, जानवी, रौनक, बिट्टू और शोभा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    सकित•
    3 hrs ago
  • एटा जनपद के लायलपुर निवासी सूरज प्रताप सिंह ने कांवर यात्रा के दौरान एक अनूठी पहल की। उन्होंने पुलिस लाइन हाथरस से सिकंदरा राऊ तक के कांवर यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। इस दौरान कांवरियों पर फूलों की वर्षा की गई, जो यात्रा का एक विशेष आकर्षण बन गया। यह पहल आस्था और सनातन धर्म के प्रति सम्मान को दर्शाती है।
    1
    एटा जनपद के लायलपुर निवासी सूरज प्रताप सिंह ने कांवर यात्रा के दौरान एक अनूठी पहल की। उन्होंने पुलिस लाइन हाथरस से सिकंदरा राऊ तक के कांवर यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई।
इस दौरान कांवरियों पर फूलों की वर्षा की गई, जो यात्रा का एक विशेष आकर्षण बन गया। यह पहल आस्था और सनातन धर्म के प्रति सम्मान को दर्शाती है।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल,,,,,,,, एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई। हादसे में मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य घायलों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
    1
    रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल,,,,,,,,
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई। हादसे में मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य घायलों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में पुलिस द्वारा थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बेवर –कांवड़ यात्रा पर जा रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़े, घायल बेवर/मैनपुरी। कांवड़ यात्रा के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरने जा रहे दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेवर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
    2
    बेवर –कांवड़ यात्रा पर जा रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़े, घायल
बेवर/मैनपुरी। कांवड़ यात्रा के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरने जा रहे दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेवर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.