logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरपालपुर में स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ी से कूड़ा नहीं, ढोई जा रहीं बकरियां हरदोई के हरपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरवल में स्वच्छ भारत मिशन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई स्वच्छता गाड़ी का इस्तेमाल कचरा ढोने के बजाय बकरियां ढोने में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की कूड़ा गाड़ी, जो गांव की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए चलाई जाती है, उसका उपयोग निजी कामों में किया जा रहा है। हाल ही में गाड़ी में बकरियां ले जाते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ियों का सही उपयोग हो सके।

2 hrs ago
user_जितेंद्र श्रीवास्तव
जितेंद्र श्रीवास्तव
Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हरपालपुर में स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ी से कूड़ा नहीं, ढोई जा रहीं बकरियां हरदोई के हरपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरवल में स्वच्छ भारत मिशन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई स्वच्छता गाड़ी का इस्तेमाल कचरा ढोने के बजाय बकरियां ढोने में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की कूड़ा गाड़ी, जो गांव की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए चलाई जाती है, उसका उपयोग निजी कामों में किया जा रहा है। हाल ही में गाड़ी में बकरियां ले जाते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ियों का सही उपयोग हो सके।

More news from Hardoi and nearby areas
  • थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत पैट्रोल पम्प के निकट दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह
    1
    थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत पैट्रोल पम्प के निकट दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    20 hrs ago
  • फर्रुखाबाद. जिले के कायमगंज क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कायमगंज की विधायक सुरभि गंगवार के पति डॉ. अजीत गंगवार और एक ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कथित रूप से हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर डॉ. अजीत गंगवार मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैक्टर चालक से उनकी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया है कि खनन रोकने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकाया भी गया। चालक ने इस पूरे मामले को लेकर थाना कम्पिल में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उसने अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और धमकी का जिक्र किया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। वहीं स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में पहले भी कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं, जिसके कारण यह मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है। नोट: सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    1
    फर्रुखाबाद. जिले के कायमगंज क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कायमगंज की विधायक सुरभि गंगवार के पति डॉ. अजीत गंगवार और एक ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कथित रूप से हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर डॉ. अजीत गंगवार मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैक्टर चालक से उनकी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया है कि खनन रोकने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकाया भी गया। चालक ने इस पूरे मामले को लेकर थाना कम्पिल में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उसने अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और धमकी का जिक्र किया है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
वहीं स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में पहले भी कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं, जिसके कारण यह मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है।
नोट: सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    user_आकाश शाक्य पत्रकार
    आकाश शाक्य पत्रकार
    Court reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चन्द्राणा सेना के बैनर तले सम्राट अशोक जयंती, कांशीराम जयंती व वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम अमृतपुर/फर्रुखाबाद। चन्द्राणा सेना संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धदेव शिवाजी राव उर्फ लालू कुशवाहा के नेतृत्व में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती, मान्यवर कांशीराम की जयंती तथा वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर एक मंच पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और महान विभूतियों के जीवन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विकाश राजपूत मौजूद रहे। इसके अलावा अवनीश शाक्य, आशाराम राजपूत, आदेश कुमार, सतीश कुशवाहा, अवनीश राजपूत, राहुल कुशवाहा, राजेश राठौर, प्रदीप कुशवाहा और अरुण प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्राट अशोक के शासनकाल, उनके मानवतावादी विचारों और समाज में दिए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही मान्यवर कांशीराम और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के समाज सुधार और संघर्षपूर्ण जीवन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रवीन्द्र कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), संतोष राजपूत (कोषाध्यक्ष), प्रदीप पाल कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), राजीव सिंह यादव, शिवराम कुशवाहा, रामबाबू वर्मा, मोहनलाल राजपूत, रामू राजपूत (पत्रकार), रजत कुशवाहा (प्रधान), रोहित कुशवाहा (राष्ट्रीय सलाहकार), एडवोकेट बृजेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), राहुल कुशवाहा, आयुष असोलिया, अरुण प्रताप और पवन कुशवाहा शामिल रहे। अंत में चन्द्राणा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू कुशवाहा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
    4
    चन्द्राणा सेना के बैनर तले सम्राट अशोक जयंती, कांशीराम जयंती व वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
अमृतपुर/फर्रुखाबाद।
चन्द्राणा सेना संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धदेव शिवाजी राव उर्फ लालू कुशवाहा के नेतृत्व में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती, मान्यवर कांशीराम की जयंती तथा वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर एक मंच पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और महान विभूतियों के जीवन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विकाश राजपूत मौजूद रहे। इसके अलावा अवनीश शाक्य, आशाराम राजपूत, आदेश कुमार, सतीश कुशवाहा, अवनीश राजपूत, राहुल कुशवाहा, राजेश राठौर, प्रदीप कुशवाहा और अरुण प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्राट अशोक के शासनकाल, उनके मानवतावादी विचारों और समाज में दिए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही मान्यवर कांशीराम और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के समाज सुधार और संघर्षपूर्ण जीवन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रवीन्द्र कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), संतोष राजपूत (कोषाध्यक्ष), प्रदीप पाल कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), राजीव सिंह यादव, शिवराम कुशवाहा, रामबाबू वर्मा, मोहनलाल राजपूत, रामू राजपूत (पत्रकार), रजत कुशवाहा (प्रधान), रोहित कुशवाहा (राष्ट्रीय सलाहकार), एडवोकेट बृजेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), राहुल कुशवाहा, आयुष असोलिया, अरुण प्रताप और पवन कुशवाहा शामिल रहे।
अंत में चन्द्राणा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू कुशवाहा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शाहाबाद, हरदोई। स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तथा नगर अध्यक्ष अनिल लाहौरी के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह निशान यात्रा वाल्मीकि मंदिर बस स्टैंड शाहाबाद से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा खाटू श्याम मंदिर चौक शाहाबाद पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भक्तजन हाथों में निशान लिए बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राजा वाल्मीकि, सोनपाल वर्मा, पवन सक्सेना, कन्हैया वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। निशान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनके साथ उपनिरीक्षक सोमल पासवान, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
    2
    शाहाबाद, हरदोई। स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तथा नगर अध्यक्ष अनिल लाहौरी के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह निशान यात्रा वाल्मीकि मंदिर बस स्टैंड शाहाबाद से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा खाटू श्याम मंदिर चौक शाहाबाद पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भक्तजन हाथों में निशान लिए बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहे थे।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राजा वाल्मीकि, सोनपाल वर्मा, पवन सक्सेना, कन्हैया वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
निशान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनके साथ उपनिरीक्षक सोमल पासवान, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खबर फरुखाबाद के थाना कंम्पिल क्षेत्र कायमगंज की विधायक पति पर मारपीट का लगा आरोप लगा किशन लाल पुत्र रामनिवास ग्राम पुरौरी द्वारा कंम्पिल थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें विधायक पति समर्थकों के संग दो गाड़ियों से कंम्पिल सूत मिल प्रांगण में पहुंचे और खनन का मामला उठा कर्मचारियों से पूछताछ की विधायक पति समर्थक देवेश राजपूत होतेपुर अंकित गंगवार मैदपुर कई संदिग्धों के संग ट्रैक्टर ड्राइवर से की गई मारपीट घटना की जानकारी पत्रकार द्वारा कार्यदही संस्था के कर्मचारियों से जानकारी लेने पर अलग-अलग बहाना कर मामले को घूमाने का प्रयास में मामला संन्दीग्ध दिखा और कार्य दाई संस्था के द्वारा गेट पर नेताओं और पत्रकारों के अंदर आने पर प्रतिबंध है अगर कोई वस्तु खरीदनी हो तो आपका स्वागत है कार्यदय संस्था कौन से मानक से किस चीज का ठेका के विषय पर जानकारी देने से कतराते हुए नजर आए क्योंकि सूत मिल कम्पिल में कबाड़ लोहे का ही नहीं तांबे और सिल्वर महंगे इलेक्ट्रिक सामान का भी कबाड़ है पहले ही दिन से गेट पर कर्मचारियों द्वारा मैन गेट पर बिकट सख्ती रख मामले को संदिग्ध और कुछ गलत कार्य को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है ना साइड पर कोई मानक बोर्ड लिखा है इन लोगों द्वारा सख्ती की बात की जाए तो कैंट एरिया भी पीछे होगा बिल्कुल गुपचुप तरीके से कार्य हो रहा है लड़ाई के मामले में स्थानीय आदमियों को आगे कर यह लोग खुद बहुत पीछे खड़े होकर कार्य करा रहे हैं फर्रुखाबाद से शानू खान की रिपोर्ट
    1
    खबर फरुखाबाद के थाना कंम्पिल क्षेत्र कायमगंज की विधायक पति पर मारपीट का लगा आरोप लगा किशन लाल पुत्र रामनिवास ग्राम पुरौरी द्वारा कंम्पिल थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें विधायक पति समर्थकों के संग दो गाड़ियों से कंम्पिल सूत मिल प्रांगण में पहुंचे और खनन का मामला उठा कर्मचारियों से पूछताछ की विधायक पति समर्थक देवेश राजपूत होतेपुर अंकित गंगवार मैदपुर कई संदिग्धों के संग ट्रैक्टर ड्राइवर से की गई मारपीट घटना की जानकारी पत्रकार द्वारा कार्यदही संस्था के कर्मचारियों से जानकारी लेने पर अलग-अलग बहाना कर मामले को घूमाने का प्रयास में मामला संन्दीग्ध दिखा और कार्य दाई संस्था के द्वारा गेट पर नेताओं और पत्रकारों के अंदर आने पर प्रतिबंध है अगर कोई वस्तु खरीदनी हो तो आपका स्वागत है कार्यदय संस्था कौन से मानक से किस चीज का ठेका के विषय पर जानकारी देने से कतराते हुए नजर आए क्योंकि सूत मिल कम्पिल में कबाड़ लोहे का ही नहीं तांबे और सिल्वर महंगे इलेक्ट्रिक सामान का भी कबाड़ है पहले ही दिन से गेट पर कर्मचारियों द्वारा मैन गेट पर बिकट सख्ती रख मामले को संदिग्ध और कुछ गलत कार्य को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है ना साइड पर कोई मानक बोर्ड लिखा है इन लोगों द्वारा सख्ती की बात की जाए तो कैंट एरिया भी पीछे होगा बिल्कुल गुपचुप तरीके से कार्य हो रहा है लड़ाई के मामले में स्थानीय आदमियों को आगे कर यह लोग खुद बहुत पीछे खड़े होकर कार्य करा रहे हैं   
फर्रुखाबाद से शानू खान की रिपोर्ट
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 251 जोड़ों का हुआ विवाह* *मा० वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई* *211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह* शाहजहांपुर, 16 मार्च, 2026। ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया। मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये प्रति माह की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है तथा बच्चे के जन्म होने पर 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं 23 लाख से अधिक लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि, छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    *ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 251 जोड़ों का हुआ विवाह*
*मा० वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई*
*211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह*
शाहजहांपुर, 16 मार्च, 2026। ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया।
मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये प्रति माह की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है तथा बच्चे के जन्म होने पर 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं 23 लाख से अधिक लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ भी प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि,  छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    35 min ago
  • Big Breaking News उड़ीसा में आया अचानक तूफान कई युवक उड़ते उड़ते बचे।।
    1
    Big Breaking News 
उड़ीसा में आया अचानक तूफान कई युवक उड़ते उड़ते बचे।।
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अरवल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पिता की मौत, दो पुत्र घायल
    1
    अरवल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पिता की मौत, दो पुत्र घायल
    user_VNN news channel / मुख्य आवाज
    VNN news channel / मुख्य आवाज
    Newspaper publisher Hardoi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • जलालाबाद के बरेली स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खाई में पलटी 10 लोग हुए घायल 112 पुलिस का सराहनीय कार्य जलालाबाद कटरा स्टेट हाईवे पर गांव अतिबरा के पास कर खाई में जाकर पलट गई जिसमें चार बच्चों सहित 10 लोग सवार थे जलालाबाद 112 पुलिस के दीवान रामकुमार ने बताया कर चालक सहित उसमें बैठे सभी स्वर जिला औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी होरीलाल पुत्र रामरतन,शैलेन्द्र पुत्र राकेश,रामरतन पुत्र हृदय राम,रोहित पुत्र सुरेश,विमलेश पुत्र रामअवतार हर्ष पुत्र विमलेश,ऋषभ पुत्र सर्वेश,शिवा पुत्र होरी लाल,प्रेमा देवी पत्नी रामरतन,शिवा पुत्र सोनू अपने यहां से हरिद्वार के लिए जा रहे थे तभी जैसे ही वह जलालाबाद थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुए तो स्टेट हाईवे पर एक पिकअप खड़ी हुई थी जो दिखाई नहीं दी जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित हो गई और पिकअप से टकराते हुए खाई में जाकर पलट गई पीछे बीती रात 2:00 बजे हाईवे पर खड़े वाहन का कट लगने से हाईवे किनारे पलटी कार बड़ा हादसा होते टला
    1
    जलालाबाद के बरेली स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खाई में पलटी 10 लोग हुए घायल 112 पुलिस का सराहनीय कार्य 
जलालाबाद कटरा स्टेट हाईवे पर गांव अतिबरा के पास कर खाई में जाकर पलट गई जिसमें चार बच्चों सहित 10 लोग सवार थे 
जलालाबाद 112 पुलिस के दीवान रामकुमार ने बताया कर चालक सहित उसमें बैठे सभी स्वर जिला औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी होरीलाल पुत्र रामरतन,शैलेन्द्र पुत्र राकेश,रामरतन पुत्र हृदय राम,रोहित पुत्र सुरेश,विमलेश पुत्र रामअवतार  
हर्ष पुत्र विमलेश,ऋषभ पुत्र सर्वेश,शिवा पुत्र होरी लाल,प्रेमा देवी पत्नी रामरतन,शिवा पुत्र सोनू अपने यहां से हरिद्वार के लिए जा रहे थे तभी जैसे ही वह जलालाबाद थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुए तो स्टेट हाईवे पर एक पिकअप खड़ी हुई थी जो दिखाई नहीं दी जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित हो गई और पिकअप से टकराते हुए खाई में जाकर पलट गई पीछे बीती रात 2:00 बजे हाईवे पर खड़े वाहन का कट लगने से हाईवे किनारे पलटी कार बड़ा हादसा होते टला
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.