logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटा पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस दिलाए 4.45 लाख रुपये रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा /जलेसर- पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। थाना जलेसर की साइबर हेल्प डेस्क टीम, थाना साइबर क्राइम एटा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 4,45,064 रुपये की धनराशि वापस करवा दी। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी 2026 को एक आवेदक ने थाना जलेसर की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए बड़ी रकम निकाल ली गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू की। यह पूरी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निकट पर्यवेक्षण में की गई। शिकायत के बाद थाना जलेसर की साइबर हेल्प डेस्क टीम, थाना साइबर क्राइम एटा और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। तकनीकी माध्यमों का सहारा लेते हुए टीम ने संबंधित बैंक खातों और ट्रांजेक्शनों की जांच की और ठगी की गई धनराशि को समय रहते होल्ड करवा दिया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराते हुए 8 मार्च 2026 को पीड़ित के खाते में 4,45,064 रुपये की पूरी धनराशि वापस करवा दी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्यवाही कर नुकसान को कम किया जा सके। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ, उपनिरीक्षक दीक्षित कुमार (साइबर सेल टीम) और उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह (साइबर हेल्प डेस्क थाना जलेसर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की इस सफलता से साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।

4 hrs ago
user_Jadon Ravendra  Patrakar
Jadon Ravendra Patrakar
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
6b372bc1-2a39-4832-8a5f-f110feebf6b5

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यहां का प्रधान कोई भी काम नहीं करता है निकालने में होती है दिक्कत और कोई भी सवारी नहीं निकाल पाती है
    1
    यहां का प्रधान कोई भी काम नहीं करता है निकालने में होती है दिक्कत और कोई भी सवारी नहीं निकाल पाती है
    user_𝐏𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐂𝐫
    𝐏𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐂𝐫
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एटा जिले सकीट,, मुबारिक पुर निबरूआ में बिजली के तार घर के ऊपर से उसे कोई नहीं देखना चाहता 11000 हज़ार बिजली के तार है
    1
    एटा जिले सकीट,,
मुबारिक पुर निबरूआ में बिजली के तार घर के ऊपर से उसे कोई नहीं देखना चाहता 11000 हज़ार बिजली के तार है
    user_Rinku yadav Yadav
    Rinku yadav Yadav
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एटा - सीडीओ डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र का वीडियो वायरल के बाद सस्पेंड हर आंगनवाड़ी से 10 हजार रूपये क़ी व्यवस्था करने क़ी बातचीत का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो शासन तक पहुंचने के बाद सस्पेंड, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के निर्देश पर एटा के CDO डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र सस्पेंड, CDO डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र क़ो सस्पेंड करने के बाद लखनऊ मुख्यालय से किया गया अटैच,
    2
    एटा - सीडीओ डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र का वीडियो वायरल के बाद सस्पेंड 
हर आंगनवाड़ी से 10 हजार रूपये क़ी व्यवस्था करने क़ी बातचीत का वीडियो वायरल,
वायरल वीडियो शासन तक पहुंचने के बाद सस्पेंड,
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के निर्देश पर एटा के CDO डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र सस्पेंड,
CDO डॉ नागेंद्र नारायण मिश्र क़ो सस्पेंड करने के बाद लखनऊ मुख्यालय से किया गया अटैच,
    user_Sanjay deewakar prattkar Press
    Sanjay deewakar prattkar Press
    पत्रकार अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kaimganj, Farrukhabad•
    5 hrs ago
  • नवी मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बॉयफ्रेंड द्वारा ब्लॉक किए जाने से आहत एक युवती ने वाशी खाड़ी पुल के पास चलती लोकल ट्रेन से खाड़ी में छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद मछुआरों की सतर्कता से युवती की जान बचा ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #NaviMumbai #MumbaiLocal #BreakingNews #ViralNews #MumbaiNews #TrendingNow #MaharashtraNews #InstaNews #NewsUpdate #ViralVideo
    1
    नवी मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बॉयफ्रेंड द्वारा ब्लॉक किए जाने से आहत एक युवती ने वाशी खाड़ी पुल के पास चलती लोकल ट्रेन से खाड़ी में छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद मछुआरों की सतर्कता से युवती की जान बचा ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #NaviMumbai #MumbaiLocal #BreakingNews #ViralNews #MumbaiNews #TrendingNow #MaharashtraNews #InstaNews #NewsUpdate #ViralVideo
    user_Dev shakya
    Dev shakya
    News Anchor पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मार्च के महीने में भी ठंड का असर, सुबह-सुबह कोहरे की चादर से ढका मौसम
    1
    मार्च के महीने में भी ठंड का असर, सुबह-सुबह कोहरे की चादर से ढका मौसम
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.