Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेट्रोल पंप के सामने शराबी बाइक चालक ने वृद्ध दंपत्ति को किया घायल कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर खजरी के पास संचालित एक पेट्रोल पंप के सामने एक शराबी बाइक चालक ने वृद्ध दंपत्ति की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध दंपत्ति को चोट आई है। वृद्ध महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ। हादसे में सावरी निवासी कांता सहारे को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई हैं वहीं कांता बाई के पति टोरमल सहारे को मामूली चोट आई है।
Dev Anand
पेट्रोल पंप के सामने शराबी बाइक चालक ने वृद्ध दंपत्ति को किया घायल कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर खजरी के पास संचालित एक पेट्रोल पंप के सामने एक शराबी बाइक चालक ने वृद्ध दंपत्ति की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध दंपत्ति को चोट आई है। वृद्ध महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ। हादसे में सावरी निवासी कांता सहारे को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई हैं वहीं कांता बाई के पति टोरमल सहारे को मामूली चोट आई है।
More news from Balaghat and nearby areas
- वारासिवनी । वारासिवनी थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों द्वारा जहा सूना घर देखा जाता है, वहीं चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया जाता है। ऐसी ही चोरी की एक घटना में वारासिवनी नगर से लगी हुई ग्राम पंचायत वारा के शिवधाम मोहल्ला वार्ड नम्बर 20 में रहने वाले शासकीय ठेकेदार प्रवीण खरोले के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरों ने लगभग 7 तोले सोने के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। ठेकेदार प्रवीण खरोले के पुत्र आयुष के अनुसार प्रवीण खरोले अपनी बीमार पत्नि व जनपद पंचायत वारासिवनी की पूर्व सदस्य रंजीता खरोले का इलाज करवाने के लिए सोमवार 30 मार्च की सुबह 10 बजे घर में ताला लगाकर गोंदिया चले गए थे। मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे जब उनकी पत्नि व पुत्र के साथ वह वापस घर लौटे, तो घर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था और घर के अंदर के दो बेडरुम में रखी हुई 2 आलमारिया खुली हुई थी और उनका सामान बिस्तर पर बिखरा हुआ था। जब उन्होंने कीमती सामानों की खोजबीन की, तो आलमारियों में रखे हुए सोने के 3 मंगल सूत्र, 2 कान के तापस, 2 अंगूठी, एक चांदी की चैन, 50 तोले चांदी की 2 पायल और नगद 17 हजार रुपये गायब थे। घटना की सूचना पुलिस थाने में देने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग फिलहाल नहीं लगा है। चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत वर्तमान समय के अनुसार लगभग 11 लाख रुपये होती है। लेकिन पुत्र आयुष खरोले के अनुसार लगभग 4 से 5 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए है।1
- *न्यू कर्माझिरी में 30 परिवारों ने ली बसाहट* सिवनी जिला की कुरई विकासखंड अंतर्गत नेशनल पार्क में बसे ग्राम कर्माझिरी के 42 परिवारों ने मकान का निर्माण कार्य का अंतिम रूप में चल रहा है ग्राम के हृदय सिंह मर्सकोले ने बताया कि हमें पुरानी कर्मझिरी से भी न्यू कर्मझिरी में आनंद ही आनंद नजर आ रहा है हमें प्रसन्नता महसूस हो रहा है आगे बताया कि ग्राम में लगभग मकान का निर्माण कार्य शुरू किया एवं लगभग 30 परिवारों ने अपना मकान बनाकर भी निवास करने लगे हैं एवं विभाग के द्वारा एक मकान के साथ 5 एकड़ जमीन एवं जिन लोगों ने मकान नहीं लिया तो उन्हें प्रति यूनिट प्रति परिवार को 15 लख रुपए के हिसाब से राशि दी गई है और शासन के द्वारा सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है गांव में मंदिर बनकर तैयार हो चुका है एवं खेत सड़क गांव से खेत तक कच्ची रोड तैयार कर दी गई है एवं बिजली सभी घरों में अस्थाई कनेक्शन दिए गए हैं अभी स्थाई कनेक्शन नहीं दिए अभी बिजली के कार्य ट्रांसफार्मर वगैरा लगाई जा रहे हैं पेयजल हेतु बोर की खुदाई भी की जा चुकी है जिससे ग्राम में पेयजल भी उपलब्ध हो गए हैं 40 परिवारों ने खेत में बोर कर चुके जिसमें 38 बोर सिंचाई हेतु सक्सेस हो गए एवं दो बर फेल हुए बोर की खुदाई के लिए हर व्यक्ति को 1लाख 95हजार नगद दिए गए हैं जो पहले 40 परिवार पहले पहुंच चुके थे उन्हें हर व्यक्ति को पांच-पांच एकड़ भूमि दी गई जिनकी भूमि को उपजाऊ कर दिया गया है एवं शेष लगभग छह लोग बाद में आए हैं उन लोगों की भूमि को उपजाऊ हेतु कार्य किया जा रहे हैं। *पहले अफसोस हो रहा था लेकिन अब प्रसन्नता जाहिर हो रही है* इस दौरान न्यू कर्मचारियों के निवासरत लोगों से चर्चा की गई, हिरदेसिंह मर्सकोले ,सोनम मार्सकोले ,बुद्धमान मर्सकोले सुखवंती कुर्वेति बताया कि हम लोग जब पुरानी बस्ती से आ रहे थे तब हम लोग सोच रहे थे कि हमारा भविष्य कैसा होगा यह हमारे मन में विचार आ रहे थे लेकिन जैसे ही हमने निर्माण कार्य किया इसके बाद में हमें बहुत ही प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं वर्तमान में गांव में स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है एवं नाली एवं दोनों और सड़क भी बनाई जाएगी एवं स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी अभी लगभग 6 परिवार पुरानी कर्मचारी में ही निवास कर रहे हैं। *पूरे गांव में एक ही कलर हल्का आसमानी कलर से पुताई होगी होगा*2
- बड़े बगीचा मंदिर में भव्य आयोजन, 2 अप्रैल को उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के अंतर्गत पाटिल गैस एजेंसी परासिया में होम डिलीवरी से सिलेंडर की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय की रोजाना एक और आम जनता गैस आदि के लिए परेशान हो रही है वहीं दूसरी ओर पाटिल गैस एजेंसी परासिया गैस सिलेंडर की घर पहुंच सेवा होम डिलीवरी का सफल प्रयास किया जा रहा है।1
- 1 अप्रैल से बदल जाएगा सैलरी स्ट्रक्चर इन-हैंड सैलरी घटेगी लेकिन भविष्य सुरक्षित होगा नया लेबर कोड लागू अब कंपनियों को 2 दिन1
- छिंदवाड़ा जिले के तामिया तहसील अंतर्गत ग्राम चौरा डोंगरी ढाना और कुर्सी डोबरा की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पेयजल और सड़क की गंभीर समस्या को लेकर विरोध जताया। महिलाएं अपने हाथों में खाली गुंडी (पानी के बर्तन) लेकर पहुंचीं और अनोखे तरीके से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। हालात यह हैं कि लोगों को रोजाना 3 से 4 किलोमीटर दूर नाला और झिरिया से पानी लाना पड़ रहा है। इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे दिनभर का समय पानी की व्यवस्था में ही निकल जाता है और मजदूरी पर भी असर पड़ रहा है। सचिव पर लगाया लापरवाही का आरोप महिलाओं ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत चौरा डोंगरी के सचिव को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव गांव में नियमित रूप से नहीं आते और समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोनों गांवों में तत्काल एक-एक नलकूप (बोरवेल) खुदवाया जाए, ताकि पेयजल की स्थायी व्यवस्था हो सके। साथ ही मवेशियों के लिए भी पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे पशुपालन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव तक पक्की सड़क निर्माण की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि अभी कच्चे और धूल भरे रास्तों से आवागमन करना पड़ता है, जो बरसात में दलदल में बदल जाते हैं। इससे गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है1
- तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सावरगांव में कृषक ईश्वरदयाल माहुले के खेत में रखे पशुचारे में अज्ञात के द्वारा आग लगा दी गई। आगजनी की इस घटना में कृषक को करीब 10 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना गत दिवस 26 मार्च की रात्रि तकरीबन साढ़े 10 बजे के आस-पास की है। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी मिलने पर उसी रात डायल 112 में पुलिस को सूचना दी वहीं दूसरे दिन 27 मार्च को थाने पहुंचकर आगजनी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आगजनी पंजीकरण दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की दी है।1
- दिल दहला देने वाला हादसा… बाइक भिड़ी पोल से, मौके पर दो की मौत!1
- *छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा के अंतर्गत हिंदू उत्सव समिति परासिया द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर झाकियो एवम् भंडारा समितियो को सम्मानित किया गया।1