टोरेंट पावर की लापरवाही से टूटी जलदाय विभाग की पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी बहा टोरेंट पावर नियमों को अनदेखा कर कर रही कार्य, शहर में बढ़ी चिंता न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए धौलपुर। शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पावर की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां टोरेंट पावर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वासियों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने टोरंट पावर और नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए। अजय बिलोनिया से मिली जानकारी के अनुसार, टोरेंट पावर द्वारा किए जा रहे खुदाई कार्य के दौरान बिना उचित सावधानी बरते पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा दिया गया । देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया और काफी पानी यूं ही बहता रहा। काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो चुका था। इस घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है । और उन्होंने संबंधित विभागों से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टोरंट पावर की इस तरह की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक विभागों से समन्वय किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शहर में टोरेंट पावर द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खुदाई और अन्य कार्य बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों के किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हाल ही में पाइपलाइन टूटने की घटना ने भी विभागीय लापरवाही को उजागर किया है, जिसमें लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इसके बावजूद संबंधित एजेंसियां गंभीर नजर नहीं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत ही किए जाएं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो शहर में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिला - पुरुष मौजूद रहे ।
टोरेंट पावर की लापरवाही से टूटी जलदाय विभाग की पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी बहा टोरेंट पावर नियमों को अनदेखा कर कर रही कार्य, शहर में बढ़ी चिंता न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए धौलपुर। शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पावर की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां टोरेंट पावर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वासियों को
पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने टोरंट पावर और नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए। अजय बिलोनिया से मिली जानकारी के अनुसार, टोरेंट पावर द्वारा किए जा रहे खुदाई कार्य के दौरान बिना उचित सावधानी बरते पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा दिया गया । देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया और काफी पानी यूं ही बहता रहा। काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो चुका था। इस घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है । और उन्होंने संबंधित विभागों से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टोरंट पावर की इस तरह की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए
जा रहे हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक विभागों से समन्वय किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शहर में टोरेंट पावर द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खुदाई और अन्य कार्य बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों के किए जा रहे हैं।
कई स्थानों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हाल ही में पाइपलाइन टूटने की घटना ने भी विभागीय लापरवाही को उजागर किया है, जिसमें लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इसके बावजूद संबंधित एजेंसियां गंभीर नजर नहीं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत ही किए जाएं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो शहर में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिला - पुरुष मौजूद रहे ।
- धौलपुर जनाना अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ती हुई1
- बाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के बाड़ी शहर मंडल की संगठनात्मक एवं मासिक बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय बाड़ी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने की। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राज बहादुर मीणा रहे, जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन वर्मा, जिला महामंत्री अनिल गोयल, मंडल प्रभारी बृजराज सिंह परमार और सह प्रभारी रामू शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को एकजुट होकर अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह बने। प्रदेश महामंत्री राज बहादुर मीणा ने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसे पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। जिला महामंत्री अनिल गोयल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंडल प्रभारी बृजराज सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही। बैठक में धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाह, नरेश यादव, महेश कुशवाह, सुनील बंसल, नितिन शर्मा, श्रीनिवास मित्तल, सतीश प्रजापति, बीएल प्रजापति, देव परासर, शिप्रा गर्ग, नाजिया खान, अनीता सिंघल, केशर देवी, सुमन मंगल, प्रदीप भारद्वाज, दीनदयाल कोली, मनोज कोली, किशोरी भटेले, गोपाल कुशवाह, आदित्य मित्तल, दीपक गोयल, सतीश मंगल, मोहन मंगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन धनंजय शर्मा ने किया।3
- शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पावर की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां टोरेंट पावर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वासियों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने टोरंट पावर और नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए1
- धौलपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत का जन्मदिन शहर की प्रसिद्ध चाय की थड़ी पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयुक्त सचिव परवेज़ पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस अवसर को खास बनाया। इस दौरान परवेज़ पठान ने कहा कि अशोक गहलोत का कार्यकाल जनकल्याण, पारदर्शिता और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा है, जिसकी मिसाल आज भी प्रदेश की जनता देती है। बनवारी लाल जाटव नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी धौलपुर, शिबू सिंह ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस धौलपुर, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा आदि कार्यकर्ताओं संबोधित किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शकील खान, शिबू सिंह अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, बनवारी लाल जाटव नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, शहजाद जलमनी जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटीधौलपुर, रविंद्र सिंह परमार, अनीश सैफी इकबाल सैफी, साबिर कुरेशी, परवेश अहमद तलैया,फिरोज छावनी खान,अजय बिलोनिया, आशु , राजू पहाड़िया, लोकेंद्र सिंह, विक्की, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सक्सेना, आदि कांग्रेसी मौजूद थे3
- मरेना।भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की बैठक में आगामी भगवान परशुराम शोभा यात्रा व वाहन रैली के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश हनुमान को शोभायात्रा संयोजक, ओमकांत पहलवान को सह-संयोजक , रिंकू उपाध्याय (सिहोली) को समिति अध्यक्ष, रामू मुद्गल को कोषाध्यक्ष, राजू पहलवान को महामंत्री तथा अमित शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री पागल बाबा के सान्निध्य में 24 मई 2026 (रविवार) को सायं 5 बजे भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा संयोजक मुकेश हनुमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा इंद्रावली मोड़ स्थित हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर मरेना, पहाड़ी, मछरिया, माधोपुरा, सिहोली होते हुए हनुमानपुरा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर समापन होगी। समिति अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में डॉ. विष्णु शर्मा, हरिओम शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन शर्मा, आशीष शर्मा, अनिकेत शर्मा, दीपक शर्मा, जीतू शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेश शर्मा, दयाकांत शर्मा, प्रशांत शर्मा, सैंकी शर्मा, विकास शर्मा जितेन्द्र पाराशर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।5
- Post by NATION MEDIA AB1
- Post by User13121
- जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर SE विवेक शर्मा सोमवार को वाटर वर्क्स चौराहे स्थित उपखण्ड कार्यालय पर सोमवार सुबह 11 बजे से जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में बिजली से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा व उनका समाधान मौके पर कराया जाएगा इनमे विशेष तोर से बिल गडबड़ी व पुरानी लंबित VCR के मामलों को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। Se ने रविवार शाम में बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी लंबित VCR के मामलों को उपभोक्ता की सुनवायी के लिए बड़ी राहत दी है।1