Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पारम्परिक होली मेला एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न, लोगों में दिखा विशेष उत्साह* *होली के पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार की शाम कालपी के यमुना तट स्थित श्री बाँके बिहारी धाम में पारम्परिक होली मेला एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उत्साह से सराबोर कर दिया वहीं भक्तजन भक्ति में झूमते थिरकते दिखे*
Dev Patel
*पारम्परिक होली मेला एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न, लोगों में दिखा विशेष उत्साह* *होली के पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार की शाम कालपी के यमुना तट स्थित श्री बाँके बिहारी धाम में पारम्परिक होली मेला एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उत्साह से सराबोर कर दिया वहीं भक्तजन भक्ति में झूमते थिरकते दिखे*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा में पंजाब नेशनल बैंक के समीप पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।वहीं गुरुवार को चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि घायल बुजुर्ग का नाम शिवशंकर पुत्र तुलसी उम्र करीब 60 वर्ष, सरवा गांव का रहने वाला है।1
- होली पर्व के दौरान संदलपुर कस्बे में हुआ फाग कार्यक्रम.1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने मुगल मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बे के मातनटोला मोहल्ला निवासी सूरज और मुकेश अपने रिश्तेदार पूनम सिंह निवासी देवकली मैनपुर, जनपद जालौन के साथ होली पर्व के चलते बाइक से कमालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान अफसरिया गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- इस Sunday (8 March) को सेवा हेतु उपलब्ध 📍 Shree Medical Store, Orai 📍 उरई | माधौगढ़ | राठ | कोंच-कालपी सर दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन व लकवा जैसी समस्याओं के लिए संपर्क करें। डॉ. प्रशांत राज सिंह ✅1
- लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का 94 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कस्बा जालौन स्थित मोहल्ला तोपखाना निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी श्री रामचरण राठौर का आज गुरुवार 5 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7 बजे 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय रामचरण राठौर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित एवं समाजसेवी व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन से जालौन क्षेत्र ने एक वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। रामचरण राठौर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई (लगभग 89 वर्ष) हैं। परिवार में तीन पुत्र राजेन्द्र, सुरेन्द्र और अरविन्द तथा तीन पुत्रियां अर्चना, ममता और माधुरी हैं। उनकी अंतिम विदाई के समय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शुभचिंतक और परिचित मौजूद रहे तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें!!1
- कालपी में दबंगई का खुला खेल पीएम आवास के पिलर उखाड़े, परिवार को दी जान से मारने की धमकी — तहरीर के बाद भी पुलिस खामोश! जालौन जनपद के कालपी नगर के मोहल्ला राम चबूतरा जुलहेठी में दबंगों की गुंडई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी योजना से बन रहे गरीब के आशियाने को ही दबंगों ने निशाना बना लिया। पीड़ित भूरे लाल पुत्र छिद्दू सोनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली करीब ढाई लाख रुपये की सहायता से अपने परिवार के लिए मकान का निर्माण करा रहे थे। तभी आरोप है कि गांव के ही संजय पुत्र छुटकन, मनीष पुत्र छुटकन, सुमित पुत्र राजू सोनकर, राहुल पुत्र राजू सोनकर, कोमल पुत्री राजू, कागज पुत्री राजू और उमा पत्नी राजू समेत कई लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और निर्माणाधीन मकान के पिलर उखाड़ने लगे। मौके पर मौजूद मिस्त्री के साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि संतोष पुत्र भूरे और उसके चार बेटों को भी धमकाकर पूरे परिवार में दहशत फैलाने की कोशिश की गई। हालात बिगड़ते देख पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पीड़ितों ने पूरे मामले में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकारी योजना से बन रहे मकान को भी दबंगों से सुरक्षा नहीं मिल रही, तो गरीब आखिर जाए तो जाए कहां? अब बड़ा सवाल यह है कि क्या गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी दबंगों से इजाजत लेनी पड़ेगी? सरकारी पैसे से बन रहे मकान के पिलर उखाड़ने की कोशिश को कानून व्यवस्था को खुली चुनौती माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि कालपी पुलिस इस मामले में कब कार्रवाई करती है या फिर गरीब का आशियाना यूं ही दबंगों की दबंगई का शिकार बनता रहेगा। आखिर किसके संरक्षण में चल रही है कालपी में यह दबंगई? यह सवाल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा गांव में मंगलवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बहन के साथ मजाक का विरोध करने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उसके भाई का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी बहन किरन पास की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही संदीप, गोलू और अजय ने उससे मजाक किया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। रीना देवी के अनुसार, जब वह अपनी बहन को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1