इंजीनियर डे विशेष: आधुनिक भारत के शिल्पकार 'भारतरत्न' डॉ. एम. विश्वेश्वरैया को नमन; देश के विकास और बुनियादी ढांचे में अभियंताओं का अतुलनीय योगदान सनावद ग्राउंड रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना आज 15 सितंबर को देश भर में महान प्रतिभा, आधुनिक विश्वकर्मा और 'भारतरत्न' 101 वर्षीय डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस को 'अभियंता दिवस' (Engineer's Day) के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा साल 1968 में उनकी जन्म तिथि को 'अभियंता दिवस' के रूप में घोषित किया गया था, और तब से हर वर्ष भारतीय अभियंता इसे एक संकल्प दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। नए भारत के निर्माण में इंजीनियरों की अहम भूमिका: स्वतंत्रता के बाद से ही देश के नव निर्माण और समग्र विकास में देश के प्रतिभावान इंजीनियरों ने अपनी तकनीकी क्षमता से ऐतिहासिक योगदान दिया है। आज गाँवों से लेकर महानगरों तक सड़कों, पुल-पुलियों, सिंचाई जलाशयों और तमाम आधुनिक अधोसंरचना (Infrastructure) निर्माण के जितने भी कार्य हो रहे हैं, उन सभी को गति प्रदान करने में हमारे इंजीनियरों की कुशलता सबसे आगे रही है। डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रेरणादायक जीवनगाथा: इस विशेष अवसर पर राज्य और देश के विकास में इंजीनियरों के tireless योगदान को याद करने के साथ-साथ 'भारतरत्न' सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के प्रेरणादायक जीवन और उनकी अद्भुत प्रबंधकीय व तकनीकी दूरदर्शिता को भी नमन किया जाता है। उनका पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने के लिए समर्पित रहा है।

- #गणेशोत्सव #नवरात्रि #शांतिसमिति #खंडवा #आपसीसद्भाव #त्योहार हिंदी शीर्षक: गणेशोत्सव और नवरात्रि सद्भाव से मनाने की अपील शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश सोशल मीडिया पर विवादास्पद संदेश शेयर न करें: एसपी जैन1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष होने के बाद की वर्ष डॉक्टर हेडगेवार का बोर्ड तक नहीं बदल गया 1975पुरानी कालोनी में बगीचा बाजार पड़ा है।नली ब्लॉक सड़क की समस्या आज दिनांक तक नहीं बनाया तो महर्षि दधीचि की पार्क विरोध करें गणेश जी की स्थापना के लिए स्वयं ने घास कांटे साफ कर निगम का विरोध किया शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि सफाई सेवा का विरोध स्वरूप देखा जा सकता है तेज से तो भारी भरकम दिया जाता है व्यवस्था देने में ठेंगा जनता को दिखाती है नगर निगम आगामी चुनाव जनता दिखा देगी की जो काम करेगा वही राज करेगा।1
- इंदौर में तीन पहिया लोडिंग वाला रिक्शा वाला नंबर प्लेट भी नहीं है पीछे और राइट साइड में उन्हें गाड़ी दबा के कर का साइड क्लास तोड़ दिया एक्सीडेंटल उसने गाड़ी वाले की भरपाई भी नहीं करी1
- इंदौर के चंदन नगर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों का मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया । मेडिकल जांच की अंतिम तारीख पर भी बड़ी संख्या में हाजी कैंप में पहुंचे और अपने जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। इस दौरान हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी जुनैद खान मौजूद रहे और हाजियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया। हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों की मेडिकल जांच प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में कराई जा रही है। चंदन नगर में आयोजित मेडिकल कैंप में हाजी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। हाजी जुनैद खान ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर कुछ हाजी परेशान भी नजर आए, जिन्हें हज कमेटी के सदस्यों ने समझाया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल टीम, हज कमेटी और सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान हाजियों को मक्का-मदीना की यात्रा के लिए अभी से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। हाजी जुनैद खान ने खान-पान का ध्यान रखने, नियमित पैदल चलने और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए खुद को तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के माध्यम से यदि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलती है तो उसका समय रहते उपचार कराया जा सकता है। साथ ही हाजियों से अपील की गई कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे हज कमेटी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।1
- Indore : चलती कार बनी आग का गोला, युवक 40% झुलसा | Traffic Police ने बचाई जान | Indore News1
- खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा इंदौर, । खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।1
- सार्वजनिक गणेशोत्सव के मंच पर विराजे विघ्नहर्ता गणपति बप्पा,गणेश उत्सव की धूम शुरू..1
- #ANT #Burhanpur #Khandwa #जनविश्वासअभियान #किसान #कपिलधारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गढ़ताल पहुंचीं विधायक अर्चना चिटनिस,किसान का कपिल धारा योजना का कुआं धंसा, तीन मोटर पंप दबे बुरहानपुर में विकास कार्यों के साथ किसान के नुकसान का मामला1
- सनावद कृषि उपज मंडी समिति के सभी व्यापारी अपने मांगों को लेकर 17 तारीख से जिला हड़ताल पर जा रहे हैं सनावद से ग्राउंड रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद कृषि उपज मंडी के समस्त व्यापारियों ने 17 तारीख से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी सेक्रेटरी को लिखित में आवेदन दिया कि हम सभी व्यापारी 17 तारीख को हड़ताल पर जा रहे हैं वहीं सुदर्शन ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी ने कहा कि जगह टैक्स और अन्य सुविधाओं को लेकर हम 1 तारीख से अनिश्चित हड़ताल पर जा रहे हैं हड़ताल पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें भगवान सिंह चौहान 98263 930142