महत्वपूर्ण बिल पारित होने पर किरेन रिजिजू बोले- चर्चा का पूरा समय दिया गया था 🏛️ लोकसभा में हंगामे के बीच महत्वपूर्ण बिल पारित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया और सरकार चाहती थी कि सभी सदस्य चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में पहले ही इस बिल पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय तय किया गया था। ऐसे में सदन से बाहर जाकर यह कहना उचित नहीं है कि बिना चर्चा के बिल पारित किया गया। वहीं, विपक्ष के भारी शोर-शराबे और लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 3 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपकी राय में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #LokSabha #MonsoonSession2026 #KirenRijiju #Parliament #LokSabhaSession #AmitShah #NityanandRai #BJP #IndiaPolitics #PradeshKhabar
महत्वपूर्ण बिल पारित होने पर किरेन रिजिजू बोले- चर्चा का पूरा समय दिया गया था 🏛️ लोकसभा में हंगामे के बीच महत्वपूर्ण बिल पारित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया और सरकार चाहती थी कि सभी सदस्य चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में पहले ही इस बिल पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय तय किया गया था। ऐसे में सदन से बाहर जाकर यह कहना उचित नहीं है कि बिना चर्चा के बिल पारित किया गया। वहीं, विपक्ष के भारी शोर-शराबे और लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 3 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपकी राय में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #LokSabha #MonsoonSession2026 #KirenRijiju #Parliament #LokSabhaSession #AmitShah #NityanandRai #BJP #IndiaPolitics #PradeshKhabar
- चारों तरफ बादल छाया हुआ है लग रहा है कि आज बारिश कुछ-कुछ ही टाइम में आएगी जैसालग रहा चारों तरफ बादल छाया हुआ है मर्डर आ रहा है लग रहा है क्या आज बारिश जबरदस्त होगा आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ बदल ही बदल दिखाई दे रहा है1
- आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार… Dimple Bhumi की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब मंच पर गायिका Dimple Bhumi ने सदाबहार गीत "आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और भावनाओं से भरपूर गायकी ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया और दर्शक गीत की हर पंक्ति को बड़े ध्यान से सुनते रहे। गीत समाप्त होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कई दर्शकों ने मोबाइल कैमरों में इस खूबसूरत प्रस्तुति को कैद किया और कलाकार की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि Dimple Bhumi की आवाज़ में इस सदाबहार गीत की प्रस्तुति ने पुराने दौर की मधुर यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। उनकी गायकी में सुर, भाव और अभिव्यक्ति का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही और देर तक दर्शकों के बीच इसकी चर्चा होती रही। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने कलाकार का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- आम आदमी पार्टी ने आवारा पशुओं की समस्या पर प्रशासन को घेरा, किसनों की फसलों की सुरक्षा हेतु स्थायी समाधान की मांग बलरामपुर/ राजपुर ,आम आदमी पार्टी, जिला बलरामपुर के जिलाध्यक्ष ज़फर खान के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या, किसानों की खड़ी फसलों को हो रहे भारी नुकसान तथा सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आवारा पशुओं के कारण किसान लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। वहीं मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के खुले घूमने से आम नागरिकों की जान-माल पर भी खतरा बना हुआ है। पार्टी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई गौठान एवं गौशालाएं निष्क्रिय हैं या उनका संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है, जिसके कारण समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि सभी निष्क्रिय गौठानों एवं गौशालाओं को तत्काल सक्रिय किया जाए, आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए, उनके लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, नियमित उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए। जिलाध्यक्ष ज़फर खान ने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल को बचाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी किसानों एवं आम जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अजीत द्विवेदी, बछराज प्रजापति, आशीष जायसवाल, शाहबाज, रामदेव प्रजापति एवं मोहम्मद नुमान सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,1
- कुचैना में अवैध शराब-गांजे की बिक्री से महिलाओं में आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन कोरबा। कुचैना क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की बिक्री के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब-गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक, पुलिस गश्त बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि नशे के बढ़ते कारोबार से युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।4
- उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन, कल्याण अस्पताल एवं जेटीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन (PM JANMAN) योजना, कल्याण अस्पताल तथा जनजातीय विकास विभाग (JTDS) से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वीकृत सड़कों में से 8 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। कुछ योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं तथा कई सड़कों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आधार कार्ड से वंचित लाभुकों के लिए 15 दिनों तक विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिकांश केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति अथवा आवश्यक कनेक्टिविटी के अभाव में नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कल्याण अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अस्पताल में एनसीडी (Non-Communicable Diseases) सेवाओं की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में डेंटल केयर एवं आई केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की खरीद के संबंध में सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत जनजातीय विकास विभाग (JTDS) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से कृषक उत्पादक संगठन (FPO) की गतिविधियों की जानकारी ली। विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।1
- PM Modi: परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने वाला बिल संसद से पारित 📚 "संसद ने एक ऐसा बिल पारित किया है जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाएगा।" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद द्वारा परीक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने वाले बिल के पारित होने पर इसे युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाने के साथ-साथ नकल, पेपर लीक और अनुचित साधनों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर मेहनती छात्र को उसकी योग्यता के आधार पर अवसर मिले और देश की परीक्षा प्रणाली पहले से अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक बने। #PMModi #EducationReforms #ExamReforms #Parliament #NewIndia #Students #PaperLeak #TransparentExams #India #MonsoonSession20261
- बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है आज परसा में आप लोग देख सकते हैं छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है उम्मीद तो नहीं था कि आज बारिश होगा धूप को देखते हुए बारिश ऐसा अपना चाल बदल दिया कि अभी देखी जितना जोर से आ रहा है पानी आप लोग देख सकते हैं पूरा गाली वाली पूरा नाली वाली पूरा भर गई है1
- ऋषिकेश के 7 मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप ऋषिकेश। गुरुवार को ऋषिकेश के 7 मोड़ क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अचानक अभियान चलाते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को घेरकर हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखते हुए कार्रवाई को शांतिपूर्वक अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। राहगीर और स्थानीय लोग यह जानने को उत्सुक रहे कि आखिर पुलिस ने किन आरोपों में लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या, उनकी पहचान और कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।1