Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिस अधिकारियों को न लगाए जाने से जुड़े बयान पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे बयान देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उन लोगों का काम है जिनका मन खराब है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस राज्य में अभिनव कार्य कर रही है। योगी सरकार और सपा सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार में भला आदमी पुलिस को अपना मित्र मानता है, जबकि अपराधी पुलिस के खौफ से दोनों हाथ उठाकर सरेंडर करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि सपा सरकार के दौरान स्थिति विपरीत थी और तब आम आदमी पुलिस से डरता था।
Shoaib Khan
कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिस अधिकारियों को न लगाए जाने से जुड़े बयान पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे बयान देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उन लोगों का काम है जिनका मन खराब है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस राज्य में अभिनव कार्य कर रही है। योगी सरकार और सपा सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार में भला आदमी पुलिस को अपना मित्र मानता है, जबकि अपराधी पुलिस के खौफ से दोनों हाथ उठाकर सरेंडर करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि सपा सरकार के दौरान स्थिति विपरीत थी और तब आम आदमी पुलिस से डरता था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पाल डिवाइन हॉस्पिटल में हुई घटना और लगे आरोपों को लेकर असिस्टेंट भगवती प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई बताते हुए स्पष्ट किया कि अस्पताल पर किस तरह आरोप लगाए गए थे।1
- उत्तर प्रदेश में थाना शारदानगर क्षेत्र के अंतर्गत न्यायालय ले जाए जा रहे एक अभियुक्त की रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना 26 जुलाई 2026 की है। इस पूरे मामले के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी की ओर से बाइट जारी कर जानकारी दी गई है।1
- लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र अंतर्गत दौदापुर में हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित अभिजीत प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक (एसपी खीरी) को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी करने की मांग की है। चोरी की इस घटना के बाद से पीड़ित अभिजीत प्रताप सिंह और उनका पूरा परिवार लगातार मानसिक तनाव तथा भय के साये में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने एसपी से अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी दबाव या धमकी पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय और सुरक्षा की पूरी उम्मीद है तथा जल्द ही घटना का खुलासा होने की आशा है।2
- मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। पोडियम पर जब राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगा सबसे ऊंचा लहरा रहा था, तब चानू खुशी से रोती और भावुक होती नजर आईं। देश के तिरंगे को सबसे ऊंचा लहराते देख करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। यह जीत सिर्फ एक गोल्ड मेडल नहीं, बल्कि अनगिनत सपनों, त्याग और वर्षों की तपस्या की सफलता है। मीराबाई चानू ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, संघर्ष और जुनून के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। भारत की इस स्वर्णिम बेटी के प्रयास को हर भारतीय दिल से सलाम कर रहा है।1
- लखीमपुर खीरी में सावन मास शुरू होने से ठीक दो दिन पहले गोला गोकर्णनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का संचालन शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज के चालू होने से स्थानीय लोगों को वर्षों से लगने वाले जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। इसके चालू होने से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सावन में 'छोटी काशी' गोला गोकर्णनाथ पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पुल के शुरू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों के आवागमन में लगने वाला समय भी कम होगा।1
- लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मूल चंद्र पुरवा निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार (पुत्र भगवानदीन) की पुलिस कस्टडी में मौत होने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, शिव कुमार पिछले दो दिनों से शारदानगर थाने में बंद था, जहाँ कस्टडी के दौरान उसकी मौत हो गई।1
- प्रहलाद जोशी ने आज से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल ली है। दिल्ली से सामने आई इस जानकारी के अनुसार, जब तक कोई नया शिक्षा मंत्री नहीं बनाया जाता, तब तक शिक्षा मंत्रालय से संबंधित सभी जिम्मेदारियां प्रहलाद जोशी ही संभालेंगे।1
- लखीमपुर खीरी के नीमगांव स्थित दौदापुर बिल्लाई में 7 फरवरी 2026 की रात पीड़ित अभिजीत प्रताप सिंह के घर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए काफी भटकना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि एसएचओ ने एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल किया और कहा कि एफआईआर भले दर्ज करवा ली हो, लेकिन कार्रवाई पुलिस अपने हिसाब से ही करेगी। मामले में आईजी से गुहार लगाने के बाद जिला स्तर पर कार्रवाई के नाम पर केवल चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया। घटना के 6 महीने बीत जाने के बाद भी न तो चोरी का खुलासा हो सका और न ही एक रुपये की बरामदगी हुई है। पीड़ित आज भी न्याय पाने के लिए एसपी कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि बड़ी घटनाओं में आला अधिकारी खुद को बचाने के लिए सबसे छोटी इकाई को बलि का बकरा बना देते हैं और जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में अपनी तानाशाही चलाते हैं। 'पूछता है लखीमपुर - जवाब कौन देगा?' के साथ सवाल उठाया गया है कि आखिर कब तक छोटे कर्मचारी और आम पीड़ित इस व्यवस्था का शिकार बनते रहेंगे।2