जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा का सिकराय दौरा: स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य शुरू करने के दिए निर्देश दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को आवंटित स्टोन पार्क की भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने बताया कि स्टोन पार्क के लिए भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप ले चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांवों में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासीय पट्टों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित रीको एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा का सिकराय दौरा: स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य शुरू करने के दिए निर्देश दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को आवंटित स्टोन पार्क की भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और तकनीकी
प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने बताया कि स्टोन पार्क के लिए भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप ले चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांवों में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और
योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासीय पट्टों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित रीको एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- पीएम मोदी को गाली देना को पड़ गया भारी देखी हमारी रिपोर्ट1
- जस्ट जयपुर लाइव ट्रक ड्राइवर की लाइफ देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रही हमारे साथ1
- पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद कहीं मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण Rajasthan Police True Crime News @1
- गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित दो जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोविंदगढ़ थाना पुलिस की ओर मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद पुलिस थाना रेनवाल का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जमीन में दबाई गई चांदी जैसी धातु (कुल वजन 8.150 किलोग्राम) बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोविंदगढ़ थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।1
- कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष युवाओं ने किया प्रदर्शन आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे1
- ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा1
- कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है #KanwarYatra #KanwarAccident #TruckAccident #HarHarMahadev #CityCablenewsjaipur1