मुजफ्फरनगर के रामराज थाना पुलिस और एसओजी टीम देहात ने एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट की, नकदी छीनी और एटीएम कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के भाई ने बताया कि उसका भाई स्कूटी से जा रहा था, तभी हाशमपुर ओवरब्रिज के पास एक गाड़ी ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गाड़ी सवार बदमाशों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मुजेड़ा गांव के एक बाग में ले गए। बाग में आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की, उसकी जेब से नकदी छीन ली और एटीएम कार्ड का पिन पूछकर उससे 20,000 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस मामले में पुलिस ने नईम (पुत्र जहीरुद्दीन), अनस (पुत्र नजीर), दोनों निवासी मीरपुर, और सुमित सैनी (पुत्र खूब सिंह) निवासी मुजेड़ा को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी समरेज का पीड़ित के भाई समीर से पुरानी रंजिश थी। करीब तीन महीने पहले समीर ने समरेज की स्विफ्ट कार को पुलिस से पकड़वा दिया था। इसी का बदला लेने के लिए समरेज ने अपनी प्रेमिका और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित तालिब को फंसाने की योजना बनाई। योजना के तहत, समरेज की प्रेमिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से तालिब से बातचीत शुरू की और उसे 4 मई 2026 को बहसूमा, मेरठ में मिलने बुलाया। जब तालिब प्रेमिका से मिलने आ रहा था, तभी समरेज और उसके साथियों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और कार में बैठाकर संभलहेड़ा जंगल में सुमित के आम के बाग में ले गए, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर के रामराज थाना पुलिस और एसओजी टीम देहात ने एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट की, नकदी छीनी और एटीएम कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के भाई ने बताया कि उसका भाई स्कूटी से जा रहा था, तभी हाशमपुर ओवरब्रिज के पास एक गाड़ी ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गाड़ी सवार बदमाशों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मुजेड़ा गांव के एक बाग में ले गए। बाग में आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की, उसकी जेब से नकदी छीन ली और एटीएम कार्ड का पिन पूछकर उससे 20,000 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस मामले में पुलिस ने नईम (पुत्र जहीरुद्दीन), अनस (पुत्र नजीर),
दोनों निवासी मीरपुर, और सुमित सैनी (पुत्र खूब सिंह) निवासी मुजेड़ा को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी समरेज का पीड़ित के भाई समीर से पुरानी रंजिश थी। करीब तीन महीने पहले समीर ने समरेज की स्विफ्ट कार को पुलिस से पकड़वा दिया था। इसी का बदला लेने के लिए समरेज ने अपनी प्रेमिका और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित तालिब को फंसाने की योजना बनाई। योजना के तहत, समरेज की प्रेमिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से तालिब से बातचीत शुरू की और उसे 4 मई 2026 को बहसूमा, मेरठ में मिलने बुलाया। जब तालिब प्रेमिका से मिलने आ रहा था, तभी समरेज और उसके साथियों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और कार में बैठाकर संभलहेड़ा जंगल में सुमित के आम के बाग में ले गए, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मोड़ कला गांव में तेंदुए के दिखाई देने से दहशत फैल गई है। तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ा दिखा, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।1
- BJP के राज में कम्पेयर अमेरिका से और कांग्रेस के राज में1
- gaon tavali ke andar 30 foot ka rasta Hai jio Aur Is per pure Gaon wale Hata gaye the Koi kaarvayi Nahin ho rahi Na Ro Koi rokto ki Pradhan Bhi Koi To Koi action Nahin le raha jl1
- कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मजदूरों से भरी बस डंपर से टकराकर नहर में जा गिरी। उत्तर प्रदेश- कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मजदूरों से भरी बस डंपर से टकराकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है1
- मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई निवासी मोहम्मद हारून ने एसएसपी से शिकायत कर अपने ही परिवार के लोगों पर पत्नी के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि सोने की अंगूठी मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मां, भाई और बहनों ने मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला के कपड़े फाड़े गए और उसके साथ बदसलू की हरकत की गई। पीड़ित दंपति ने जान बचाकर मौके से भागने की बात कही है। हारून ने थाना तितावी पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई निवासी मोहम्मद हारून ने एसएसपी से शिकायत कर अपने ही परिवार के लोगों पर पत्नी के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि सोने की अंगूठी मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मां, भाई और बहनों ने मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला के कपड़े फाड़े गए और उसके साथ बदसलू की हरकत की गई। पीड़ित दंपति ने जान बचाकर मौके से भागने की बात कही है। हारून ने थाना तितावी पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है1
- जमीन के टुकड़े ने तोड़े रिश्ते: बाकरनगर में भाई बना भाई के खून का प्यासा मुज़फ्फरनगर जनपद के थानां भोपा क्षेत्र के गांव बाकरनगर में जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे जमीन बंटवारे के विवाद ने पूर्व 2 तारीख को उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान इंतिजार ने अपने भाई समी पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित का कहना है कि कई बार पुलिस में शिकायत कर दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी।इसलिए आज पीड़ित ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।2
- मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्कूटी सवार का अपहरण कर ₹20 हजार लूटने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामराज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाशों ने पीड़ित को अगवा कर एटीएम से पैसे निकाले थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी, वाहन और हथियार बरामद किए हैं।2
- *सुजड़ू वार्ड 46 गंदगी पर भड़का भाकियू टिकैत JCB डंपरो से कराया सफ़ाई अभियान1
- बिजनौर में रात 10:30 बजे एक पुलिसकर्मी पर महिला से बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप लगा। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1