बड़वानी बस स्टैंड पर युवक की साइलेंट अटैक से मौत बैठे-बैठे अचानक जमीन पर गिरा।VIDEO मासूम बेटा उठाने की कोशिश करता रहा बड़वानी। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर शनिवार को एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। बड़वानी बस स्टैंड पर सेंधवा से अलीराजपुर जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। घटना के दौरान उसका 4 वर्षीय मासूम बेटा उसके पास ही बैठा रहा, जिसे यह अहसास भी नहीं था कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मृतक की पहचान राकेश डावर (उम्र लगभग 30-35 वर्ष), निवासी अलीराजपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश अपने पुत्र किशु के साथ सेंधवा से अलीराजपुर लौट रहे थे। दोनों बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस से उतरने के कुछ समय बाद राकेश की तबीयत बिगड़ी और वे अचानक बैठते ही जमीन पर गिर पड़े। पहले लोगों को लगा कि शायद चक्कर आया होगा, लेकिन जब वे उठे नहीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उपस्थित लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। बोरलाय निवासी दिनेश यादव और बल्लू पहलवान ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को सूचना दी। अजित जैन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) देकर युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पहचान के दौरान युवक की शर्ट पर “टाइगर ग्रुप सेंधवा” लिखा मिला और हाथ पर “राकेश” नाम अंकित था। इसके आधार पर सेंधवा मानव सेवा समिति से संपर्क किया गया। समिति ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों की जानकारी उपलब्ध कराई। बताया गया कि मृतक के रिश्तेदार सेंधवा में ही रहते हैं और सूचना मिलते ही बड़वानी के लिए रवाना हो गए। घटना का सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब मासूम किशु अपने पिता को बार-बार उठाने की कोशिश करता रहा। वह पूरी तरह अनजान था कि उसके पिता अब कभी नहीं उठेंगे। यह दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मानवता का परिचय देते हुए अजित जैन और उनकी टीम ने बच्चे को संभाला, भोजन कराया और परिजनों के आने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की। पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला मुख्यालय बस स्टैंड पर हुई इस घटना ने अचानक बढ़ रही हृदयाघात की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक सामान्य यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई और एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।

- विधायक सेना महेश पटेल ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार का अपमान किया है, वह केवल एक व्यक्ति या पद का अपमान नहीं है। यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। यह प्रदेश की आठ करोड़ जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और ऐसे अहंकार को प्रदेश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र में प्रतिपक्ष की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए, न कि उसका अपमान।1
- अमेरिका ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया है और वर्षों से उसे अरबों रुपये के हथियार देता आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मोदी जी हमारे दुश्मनों के समर्थकों से नज़दीकियाँ बढ़ा रहे हैं ? - उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा1
- Post by Krishna rawat1
- Post by Remen wakillah1
- Madhya Pradesh bhabar E bhabara1
- क्लासिकल इवेंट्स से जुड़े हमारा काम आपके डेकोरेशन को बेहतरीन बनाना है हमारी सेवाए बैलून डेकोरेशन. फ्लावर डेकोरेशन, अंकरिंग, एंट्री, आदि कोई भी इवेंट से जुडा काम हो तो सम्पर्क करें 9993678591 ( न्यूज़ के लिये या विज्ञापन के लिये भी संपर्क kare)1
- यह मेरा नहीं, पूरे प्रदेश की जनता का अपमान है। भाजपा मंत्री औकात किसे दिखा रहे हैं ? प्रदेश के किसानों को, आदिवासियों को, युवाओं को ?1
- Post by Remen wakillah1
- महू के पत्ती बाजार मे एक परिवार खौफ मे है 3 दिन पहले फायरिंग हुई थी फायरिंग से बालकनी के सीसे टूटे थे पुलिस जांच कर ही रही थी की आज फिर फायरिंग हुई है परिवार मे खौफ का माहौल है1