त्योहार बाद मिली जगह तो रहस्यमयी आग ने उजाड़ दिया कारोबार, हां जरूरी चलना है अब पुलिस से न्याय की गुहार *त्योहार बाद मिली जगह तो रहस्यमयी आग ने उजाड़ दिया कारोबार*; 👉*अब पुलिस से न्याय की गुहार* *मुसीबतों ने जैसे डेरा डाल दिया, आग ने तोड़ दी कलकत्ता कारोबारियों की कमर* मध्य प्रदेश *उमरिया*- कहते हैं, “एक आफत जाती नहीं और दूसरी दरवाजे पर खड़ी मिलती है।” इस साल कुछ ऐसा ही दर्द कलकत्ता से उमरिया कारोबार करने पहुंचे सैकड़ों कारोबारियों की कहानी बन गया है। राखी त्योहार से पहले कारोबार जमाने उमरिया पहुंचे इन व्यापारियों को कपड़े की दुकान लगाने के लिए तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ा। किसी तरह त्योहार बाद सब्जी मंडी में दुकान लगाने की अनुमति मिली तो लगा कि अब मुश्किलों का दौर खत्म होगा, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।अभी कारोबार ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि करीब दर्जनभर से अधिक दुकानों में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। देखते ही देखते कारोबारियों की मेहनत, माल और कमाई का सहारा बना सामान आग की लपटों में तब्दील हो गया। जिन हाथों ने दूर कलकत्ता से माल जुटाकर यहां दुकान सजाई थी, उन्हीं आंखों के सामने उनकी रोजी-रोटी जलकर खाक हो गई। इस घटना में कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना का मंजर इतना भयावह था कि एक कलकत्ता कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अटैक आने के बाद उपचार के लिए जबलपुर रेफर करना पड़ा। एक तरफ दुकान और माल के नुकसान का सदमा, दूसरी तरफ सामने खड़ी आर्थिक चिंता ने कारोबारियों को भीतर तक झकझोर दिया है।कारोबारियों का कहना है कि मुसीबत पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही। पहले दुकान लगाने को लेकर परेशानियां, फिर किसी तरह कारोबार शुरू हुआ तो आग ने सबकुछ झुलसा दिया। अब इस घटना को लेकर कारोबारियों ने संबंधित कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और आग लगाने वाले अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को भी कलकत्ता से आए कारोबारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से घटना की जांच कर अज्ञात आरोपी तक पहुंचने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कारोबारियों की मांग है कि आग लगने की असली वजह सामने लाई जाए और यदि यह घटना किसी साजिश या जानबूझकर आग लगाने का परिणाम है तो दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कलकत्ता से उमरिया कारोबार करने आए इन कारोबारियों का दर्द अब शहरवासियों को भी अपना दर्द महसूस हो रहा है। शहरवासियों का कहना है कि रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर दूसरे शहर से आए कारोबारियों के साथ ऐसी घटना बेहद गंभीर है। यदि किसी ने जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिया है तो ऐसे आरोपियों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। शहरवासियों का यह भी कहना है कि उमरिया की पहचान हमेशा “अतिथि देवो भवः” की भावना से रही है। ऐसे में बाहर से कारोबार करने आए लोगों के साथ इस तरह की घटना होना सिर्फ कारोबारियों के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की मेहमाननवाजी और सामाजिक छवि को भी कलंकित करने वाली घटना है। पुलिस को मामले की तह तक पहुंचकर सच्चाई सामने लानी चाहिए,ताकि कारोबारियों को न्याय मिले और उमरिया की पहचान पर उठने वाले सवालों पर भी विराम लग सके।

- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन संचार का सशक्त माध्यम है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाए, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहें। #शहडोल #shahdol1
- गणपति भगवान का प्रोग्राम सूचित किया जाता है ग्राम पंचायत चित्र में गणपति भगवान का प्रोग्राम बनाना बना रहे हैं प्रोग्राम गणपति भगवान का तो समय में आकर के गणपति भगवान का पंडित पूजा करदे2
- कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।1
- वाईफाई की जानकारी देते हुये 122222333333333444556666667 वाईफाई की जानकारी1
- ग्राम पंचायत करोंदी में स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल स्थान: ग्राम पंचायत करोंदी ग्राम पंचायत करोंदी में राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है।1
- शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त *शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।1
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol1
- कुठला पुलिस की गिरफ्त में कटनी, 15 सितंबर 2026। थाना कुठला पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 धारदार तलवार एवं चाकू के साथ दो आरोपी चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार एवं एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।3
- वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सी सी फुटेज देखें *💥 बड़ी ख़बर 💥* *वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने* गुजरात के वडोदरा जिले के पाडरा में भारी बारिश के बाद जलभराव से जशपुर रोड पर पानी भर गया. इसी दौरान एक महिला और उसकी बेटी बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. गड्ढा पानी के नीचे छिपा होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था. घटना सीसीटीवी में कैद हुई और स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.1