लखनऊ। बेटे ने पिता की हत्या के बाद लाश के किए टुकड़े, जंगल में फेंका हाथ-पैर; घर में रखे ड्रम में छिपाया धड़ लखनऊ। जिसे पिता ने पाल पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए। हाथ-पैर काटकर जंगल में फेंक दिया जबकि बचा हुआ धड़ घर में ड्रम में छिपा दिया। इसके बाद खुद ही थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तलाश के दौरान पुलिस ने जब घर में पहुंचकर जांच की तो पिता का शव ड्रम से मिला। शक होने पर पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आशियाना के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत ने थाने पर पहुंचकर पिता के लापता होने की सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। विभिन्न माध्यमों से मानवेंद्र की छानबीन शुरू हुई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बेटे अक्षत से भी घटना को लेकर जानकारी की लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा। सख्ती से पूछताछ हुई तो अक्षत टूट गया और उसने खुद ही पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की।पूछताछ में अक्षत ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे किसी बात को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद पिता के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। रात में शव को चोरी छिपे भूतल पर लाया और खींचकर उसे एक कमरे में ले गया। इसके बाद हाथ और पैर काट दिए। पकड़े जाने के डर से हाथ-पैर पारा के सदरौना स्थित जंगल में फेंक आया। शव के बाकी बचे हिस्से को एक ड्रम में छिपाकर रख दिया। सोमवार को पुलिस जांच करने पहुंची तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त शव ड्रम से बरामद हुआ। पुलिस ने बचे हुए हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर डीसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुमशुदगी में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। साथ ही पुलिस टीम टीम सदरौना के जंगल में शव के अवशेष ढूंढ रही है।
लखनऊ। बेटे ने पिता की हत्या के बाद लाश के किए टुकड़े, जंगल में फेंका हाथ-पैर; घर में रखे ड्रम में छिपाया धड़ लखनऊ। जिसे पिता ने पाल पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए। हाथ-पैर काटकर जंगल में फेंक दिया जबकि बचा हुआ धड़ घर में ड्रम में छिपा दिया। इसके बाद खुद ही थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तलाश के दौरान पुलिस ने जब घर में पहुंचकर जांच की तो पिता का शव ड्रम से मिला। शक होने पर पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आशियाना के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत ने थाने पर पहुंचकर पिता के लापता होने की सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। विभिन्न माध्यमों से मानवेंद्र की छानबीन शुरू हुई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बेटे अक्षत से भी घटना को लेकर जानकारी की लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा। सख्ती से पूछताछ हुई तो अक्षत टूट गया
और उसने खुद ही पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की।पूछताछ में अक्षत ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे किसी बात को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद पिता के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। रात में शव को चोरी छिपे भूतल पर लाया और खींचकर उसे एक कमरे में ले गया। इसके बाद हाथ और पैर काट दिए। पकड़े जाने के डर से हाथ-पैर पारा के सदरौना स्थित जंगल में फेंक आया। शव के बाकी बचे हिस्से को एक ड्रम में छिपाकर रख दिया। सोमवार को पुलिस जांच करने पहुंची तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त शव ड्रम से बरामद हुआ। पुलिस ने बचे हुए हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर डीसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुमशुदगी में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। साथ ही पुलिस टीम टीम सदरौना के जंगल में शव के अवशेष ढूंढ रही है।
- मेरठ (उत्तर प्रदेश), 24 फरवरी 2026: रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का माहौल शांति, भाईचारे और संयम का होना चाहिए, लेकिन मेरठ में एक इफ्तार पार्टी ने सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इफ्तारी के दौरान रोजेदारों की संख्या ज्यादा थी और मिठाई कम पड़ गई। बस फिर क्या था—पहले मिठाई को लेकर छीना-झपटी मची, फिर देखते-ही-देखते पार्टी जंग के मैदान में बदल गई।1
- मेरठ: कपड़ा व्यापारी के मकान मे लगी आ 6 लोगों की मौत,इलाके मे मचा हड़कप1
- Post by वसीम खान संपादक1
- कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक को किया सम्मानित1
- ye video moradabad uttarpardesh ki hai pure moradabad me ense accha koi dhosa nhi bnata hai sonu das1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में राठ कस्बे की मिथिलेश कुमारी ने शादी के बाद पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि यह शादी जबरन कराई गई थी और वह किसी और से प्यार करती है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म किया। यह घटना शादी में रजामंदी और सामाजिक दबाव पर बड़ा सवाल उठाती है।1
- राशन डीलर का कम राशन देने का वीडियो वायरल, कार्ड धारक ने उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग जिला मुरादाबाद के थाना क्षेत्र मुंढ़ापांडे की ग्राम पंचायत लालाटीकर का मामला है डीलर का नाम: स्वराज सिंह और टिंकू शर्मा बताया है #viral lvideo3