logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योजनाओं के कार्यान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका महत्वपूर्ण - मनमोहन शर्मा उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज ज़िला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजन किया गया। उपायुक्त ने नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, पंचायत कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वह अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका गांवों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मज़बूत करने को भी कहा। मनमोहन शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि लोगों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाएं ताकि उन्हें शीघ्र परियोजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में भी पंचायत प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत में पुरस्तकालय, आंगनवाड़ी, सामुदायिक केन्द्र इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से पंचायत कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में भी आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मुख्य रूप से नशे के विरुद्ध जागरूकता, स्वच्छता, अपनी पंचायत में पेयजल की आवश्यकताओं को पूर्ण करने पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग कर स्थानीय लोगों के छोटे-मोटे झगड़ों को पंचायत स्तर पर ही निपटाना सुनिश्चि करें। प्रशिक्षण शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा पंचायती राज अधिनियम 1994, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम-1997, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज वित्त नियम-2002, पंचायती राज व्यवस्था, पंचायतों के कार्य एवं दायित्व, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण शिविर में ज़िला पंचायत अधिकारी सोलन जोगिन्द्र सिंह राणा, सेवानिवृत्त पंचायत निरीक्षक जयचंद कौशल द्वारा भी पंचायती राज से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

1 hr ago
user_DNN HIMACHAL NEWS
DNN HIMACHAL NEWS
सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
abe0c936-b68e-4c44-a1e3-85a60e4c51dc

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday
    1
    मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday 
मोदी जी के जन्मदिन पर शहरी मंडल सोलन #bjp #modi #pm #solan #happybirthday
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    33 min ago
  • नशा तस्कर की बद्दी पुलिस ने की 2.8 करोड़ की चल अचल संपत्ति फ्रिज
    1
    नशा तस्कर की बद्दी पुलिस ने की 2.8 करोड़ की चल अचल संपत्ति फ्रिज
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक राजिंद्र वर्मा व तहसील कल्याण अधिकारी कसौली करण पाठक।
    1
    कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक
कसौली विस क्षेत्र के विकास खंड धर्मपुर में वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जानकारी देते पंचायत निरीक्षक राजिंद्र वर्मा व तहसील कल्याण अधिकारी कसौली करण पाठक।
    user_Hardyal Sing
    Hardyal Sing
    Local News Reporter कसौली, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पंजाब भवन में मंत्री सौंध की प्रेस वार्ताः 12,585 बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन, मेडिकल टीम भी साथ पंजाब भवन में मंत्री सौंध की प्रेस वार्ताः 12,585 बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन, मेडिकल टीम भी साथ
    1
    पंजाब भवन में मंत्री सौंध की प्रेस वार्ताः 12,585 बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन, मेडिकल टीम भी साथ

पंजाब भवन में मंत्री सौंध की प्रेस वार्ताः 12,585 बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन, मेडिकल टीम भी साथ
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    25 min ago
  • एजीआईएफ लोन पर लाखों की सब्सिडी का झांसा, सेना कर्मी से 10 लाख की ठगी—पंचकूला पुलिस ने आरोपी दबोचा एजीआईएफ लोन पर लाखों रुपये की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना के जवान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को सेना कर्मी और एजीआईएफ में क्लर्क बताकर जवान को 10 लाख के लोन पर 7 लाख और 20 लाख के लोन पर 15 लाख रुपये की सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद आधार, पैन, कैंटीन कार्ड, वेतन पर्ची और ओटीपी हासिल कर आरोपी ने जवान के खाते से करीब 10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।
    1
    एजीआईएफ लोन पर लाखों की सब्सिडी का झांसा, सेना कर्मी से 10 लाख की ठगी—पंचकूला पुलिस ने आरोपी दबोचा
एजीआईएफ लोन पर लाखों रुपये की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना के जवान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है।
आरोप है कि आरोपी ने खुद को सेना कर्मी और एजीआईएफ में क्लर्क बताकर जवान को 10 लाख के लोन पर 7 लाख और 20 लाख के लोन पर 15 लाख रुपये की सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद आधार, पैन, कैंटीन कार्ड, वेतन पर्ची और ओटीपी हासिल कर आरोपी ने जवान के खाते से करीब 10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा पंचकूला ब्रेकिंग पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में अकाली दल "वारिस पंजाब दे" सीनियर लीडरशिप की प्रेस बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूद सदस्यों सहित हरियाणा से संबंधित कई अन्य सम्मानित पाठक एवं राजनीतिक हस्तियों को पार्टी में शामिल करवाया अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा और हरियाणा में रह रहे सिखों की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना और युवाओं को नशे से बचाना संगठन का मुख्य एजेंडा है। इसी मुद्दे को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अलग-अलग वर्गों के लोगों को शामिल कर एक विजन तैयार किया जाएगा। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मनप्रीत अय्याली का बयान एकतरफा फैसला होगा और वह ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि ‘अकाली दल पुनरुद्धार’ को लेकर बातचीत लगातार जारी है। अमृतपाल सिंह को असम की जेल में रखने को लेकर भी तरसेम सिंह ने सवाल उठाए। सुखबीर बादल के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बौखलाहट और डर की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के लिए भी सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उनसे नाराज हैं और अकाली दल बादल भाजपा के सामने झुकने की कोशिश कर रहा है। तरसेम सिंह ने एसजीपीसी के प्रबंधन को लेकर भी सुखबीर बादल पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।
    1
    अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात
अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं।
तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा 
पंचकूला ब्रेकिंग
पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में अकाली दल "वारिस पंजाब  दे" सीनियर लीडरशिप की प्रेस
बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूद सदस्यों सहित हरियाणा से संबंधित कई अन्य सम्मानित पाठक एवं राजनीतिक हस्तियों को पार्टी में शामिल करवाया
अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात
अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं।
तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा और हरियाणा में रह रहे सिखों की अगुवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना और युवाओं को नशे से बचाना संगठन का मुख्य एजेंडा है। इसी मुद्दे को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अलग-अलग वर्गों के लोगों को शामिल कर एक विजन तैयार किया जाएगा।
गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मनप्रीत अय्याली का बयान एकतरफा फैसला होगा और वह ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि ‘अकाली दल पुनरुद्धार’ को लेकर बातचीत लगातार जारी है।
अमृतपाल सिंह को असम की जेल में रखने को लेकर भी तरसेम सिंह ने सवाल उठाए। सुखबीर बादल के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बौखलाहट और डर की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के लिए भी सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उनसे नाराज हैं और अकाली दल बादल भाजपा के सामने झुकने की कोशिश कर रहा है।
तरसेम सिंह ने एसजीपीसी के प्रबंधन को लेकर भी सुखबीर बादल पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।
    user_Journalist Kuldeep saini
    Journalist Kuldeep saini
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 5 सलोगड़ा के नजदीक ट्रक पलटा बाइक सवार आया चपेट में हुआ घायल
    1
    नेशनल हाईवे 5 सलोगड़ा के नजदीक ट्रक पलटा बाइक सवार आया चपेट में हुआ घायल
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाइक सवार घायल सोलन के सलोगड़ा के समीप वीरवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    2
    कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर  पलटा, बाइक सवार घायल
सोलन के सलोगड़ा के समीप वीरवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    user_AT7NEWS
    AT7NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.