Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्चों की अपील—“कलेक्टर साहब, पानी निकलवा दीजिए… हमें स्कूल जाना है।” भितरवार अनुभाग के चीनोर कई घरों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच कुछ बच्चों का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे ग्वालियर कलेक्टर से अपील करते हुए कह रहे हैं कि घर में पानी भर जाने के कारण वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके इलाके से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित तरीके से स्कूल जा सकें। अब देखना होगा कि बच्चों की इस अपील पर ग्वालियर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और जलभराव की समस्या का समाधान करता है। बच्चों की अपील—“कलेक्टर साहब, पानी निकलवा दीजिए… हमें स्कूल जाना है।”
राम बाबू
बच्चों की अपील—“कलेक्टर साहब, पानी निकलवा दीजिए… हमें स्कूल जाना है।” भितरवार अनुभाग के चीनोर कई घरों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच कुछ बच्चों का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे ग्वालियर कलेक्टर से अपील करते हुए कह रहे हैं कि घर में पानी भर जाने के कारण वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके इलाके से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित तरीके से स्कूल जा सकें। अब देखना होगा कि बच्चों की इस अपील पर ग्वालियर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और जलभराव की समस्या का समाधान करता है। बच्चों की अपील—“कलेक्टर साहब, पानी निकलवा दीजिए… हमें स्कूल जाना है।”
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नावों को लेकर पहुंचे नेता लोग तिरंगा फहराया नेता जी के पीछे लोग नेताओं ने नया तरीका अपनाया1
- हाथ में तिरंगा, पैरों में कीचड़: आजादी के 80 साल बाद भी बदहाल रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे एक ओर देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं नगर पालिका परिषद इंदरगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 में तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कीचड़ से भरे रास्ते से होकर स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। देशभक्ति के जज्बे के साथ बच्चे स्कूल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए कब तक कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ेगा? सवाल यही है—क्या आजादी के 80 साल बाद भी इन बच्चों को एक साफ और सुरक्षित रास्ता नहीं मिल सकता?1
- दैनिक हिन्दुस्तान प्रगति समाचार मध्य प्रदेश की ओर से सम्पूर्ण देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विजय झा पत्रकार1
- स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र लहार में, BRC अजय कुमार झा और BAC अतहर सिद्दिकी द्वारा संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अजय कुमार झा BRC लहार और वरिष्ठ BAC अतहर सिद्धिकी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र लहार पर ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला,इस अवसर पर BRC अजय कुमार झा द्वारा अपने उध्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए गौरव और सम्मान का महापर्व है,इस दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। साथ ही अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्र और प्रदेश निर्माण में योगदान देना चाहिए,इसी अवसर पर सिद्धिकी द्वारा अपने उध्बोधन में कहा कि ,यह स्वतंत्रता दिवस हमारी सेवाकाल का अंतिम स्वतंत्रता दिवस है हमारी सेवा के दौरान कार्यालयीन समस्त साथियों का हमें हमेशा सहयोग मिला, इसके लिए हम सदैव आप सभी के आभारी रहेंगे और अंत में सिद्धिकी जी द्वारा उपस्थित सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया,BAC उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,MIS रमाकांत चंसोलिया, जनशिक्षक बृजेंद्र सविता,सलीम खान,धर्मेंद्र तिवारी,संदीप शिवहरे,संतोष परिहार, संजीव गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, दिनेश कुमार प्रजापति ,आकाश दीक्षित एवं कार्यालय सहायक विनोद सिंह परिहार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- Sheelendra Singh JCB Opretar machhand Ambedkar Nagar kaloni 7879512259 81204747951
- मौ नगर परिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष वंदना सज्जन सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ, जिला भिण्ड। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मौ नगर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नागरिकों को मिलकर कार्य करना चाहिए। स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित मौ नगर का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्षदों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और नगरहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाई।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर परिषद परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रीय पर्व का उत्साह मनाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।1
- स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय ठेके बंद, फिर भी इंदरगढ़ में खुलेआम बिक रही शराब इंदरगढ़ ब्रेकिंग *स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय ठेके बंद, फिर भी इंदरगढ़ में खुलेआम बिक रही शराब* *ग्वालियर रोड का वीडियो वायरल, आबकारी-पुलिस की भूमिका पर सवाल* दतिया प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय ठेकों एवं अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद इसके इंदरगढ़ नगर में नियमों की खुलेआम धज्जियां* उड़ाई जा रही हैं। *ग्वालियर रोड पर खुलेआम बिक्री, वीडियो वायरल* नगर के ग्वालियर रोड पर प्रतिबंध के बावजूद शराब की खुलेआम बिक्री* की जा रही है। इसका एक *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* हुआ है, जिसमें लोग सरेआम शराब खरीदते-बेचते नजर आ रहे हैं एक महीने पहले *भांडेर रोड पर पुलिस ने कार्रवाई* करते हुए अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया था। लेकिन आज फिर से *कामद रोड, ग्वालियर रोड, सेवड़ा रोड, नेतुआपुरा* सहित ग्रामीण क्षेत्र की *किराने की दुकानों पर खुलेआम शराब*बेची जा रही है। *आबकारी-पुलिस खामोश, एसपी ने दिए थे सख्त आदेश* स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग आखिर खामोश क्यों हैं? *एसपी मयूर खंडेलवाल* ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को पहले ही निर्देश दिए थे कि *अवैध शराब, गांजा, स्मैक की बिक्री होने पर जिम्मेदार थाना प्रभारी पर कार्रवाई* होगी। इसके बाद भी इंदरगढ़ में अवैध बिक्री नहीं रुकी। *सवाल तो बनता है* प्रशासन के प्रतिबंध और पुलिस के दावों के बीच *इंदरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर भी शराब की बिक्री* से आमजन में नाराजगी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और शिकायतों के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।1
- पन्ना के पहाड़ीखेरा थाना क्षेत्र कि घटना -ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटा ......30 लोग घायल 2 की हालत गंभीर पन्ना के पहाड़ीखेरा थाना क्षेत्र कि घटना -ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटा ......30 लोग घायल 2 की हालत गंभीर ......घायलों में महिला बच्चे एवं पुरुष भी शामिल..... मैहर से दर्शन करके यूपी के फतेहपुर अपने गृह ग्राम लौट रहे थे लोग..... पहाड़ीखेरा चौकी क्षेत्र का मामला घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर1