सड़क के अभाव में सामाजिक जीवन प्रभावित, शादी के रिश्तों पर भी असर जंदाहा प्रखंड अंतर्गत ग्राही पंचायत के वार्ड संख्या 9 में पिछले कई वर्षों से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं। कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है, जलभराव के कारण सांप-बिच्छू जैसे जलीय जीवों का खतरा बढ़ जाता है। स्थिति इतनी गंभीर है कि अगर कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए, तो उसे खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पूर्व विधायक बीना सिंह और वर्तमान विधायक उमेश कुशवाहा से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक सिर्फ भरोसा ही मिला है, समाधान नहीं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि शादी-विवाह के रिश्तों में भी बाधा आ रही है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक यह टोला बुनियादी सुविधा से वंचित रहेगा? क्या जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस बार ठोस कदम उठाएंगे, या फिर आश्वासन का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? #VaishaliNews #Jandaha #GrahiPanchayat #Ward9 #RoadIssue #GraminSamasyayein #BiharNews #GroundReport #DevelopmentDebate #LocalVoices #mohankumar #abapnews

- बसावन प्रसाद भगत पूर्व मंत्री बिहार की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं #holi #Holi2026 #basawanbhagat1
- बिहार,समस्तीपुर पटोरी प्रखंड का ऐतिहासिक छाता होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन प्रखंड परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित सैंकड़ों होली प्रेमी मौजूद ।1
- दनियावां में बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह1
- पटना नगर निगम वार्ड 30 के पार्षद कावेरी सिंह द्वारा समस्त देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं...... #holivibes #nagarnigam #kaverisingh #dilipsingh1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Patna #संपतचक में कार्तिव #संगठन के द्वारा मनाया गया #होली मिलन #समारोह1
- संजय राय के होली मिलन समारोह में जिला परिषद क्षेत्र 37 के भावी उम्मीदवार मोहन कुमार पत्रकार की सहभागिता #Mahanar #HoliMilanSamaroah #SanjayRai #MohanKumar #ZilaParishad37 #MahanarVidhansabha #Holi2026 #BiharPolitics #CulturalProgram #VaishaliNews2
- जुड़ावनपुर थानांतर्गत महिला हत्याकांड के संदर्भ में अनुमंडल SDPO सदर 1 ने किया प्रेस वार्ता1
- होली को लेकर फतुहा थाना की ओर से निकला फ्लैग मार्च1