Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल के मरीज ज़रूर देखें! अर्जुन की छाल के जबरदस्त फायदे
Rajat gupta
दिल के मरीज ज़रूर देखें! अर्जुन की छाल के जबरदस्त फायदे
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सहारनपुर। जनपद में संत रविदास जयंती के अवसर पर लगातार चल रहे जुलुसों में पुलिस व्यवस्था जैसे सिविल पुलिस, पीएसी आदि तैनात की गई है तथा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से लगागार मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में अब तक कुल 620 जुलुसों को सकुशल सम्पन्न किये जा चुके है। शब-ए-बारात के त्यौहार को देखते हुये विभिन्न स्थानों पर ड्यूटियां लगायी गयी है, तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-112 को भी तैनात किया गया है। डीआईजी/एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो तत्काल 112 पर कॉल करे। जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत लगभग 16000 स्थानों पर पुलिसकर्मियों के मोबाइल नम्बर लिखवाये गये है। पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए तत्काल सम्पर्क करे। वीडियो: पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा दी गई बाईट।1
- #GuruRavidasJayanti #Shobhayatra #LiquorShop #NarendraModi #ChandrashekharRavan #BhimArmy #Dalit #ModiSarkar #DalitAwaaz #BahujanSamaj #Saharanpur #RavidasJayanti2026 #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #SCST #SocialJustice1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए आए हेलीकॉप्टर के साथ एक व्यक्ति की घोर लापरवाही सामने आई है। उड़ान भरते समय व्यक्ति पीछे से जबरन हेलीकॉप्टर में जाने की कोशिश करते हुए नीचे लटक गया। यह जानलेवा घटना सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी का एक उदाहरण है।1
- सहारनपुर में युवक पर लिव-इन, दूसरी शादी का आरोप, पंजाब निवासी मुस्लिम महिला ने SSP से की कानूनी कार्रवाई की मांग सोमवार को पंजाब की एक मुस्लिम महिला ने सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। महिला ने अपने हिंदू पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान नामक महिला ने पति आशु कुमार, निवासी गांव जानखेड़ा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मुस्कान के अनुसार, करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात आशु कुमार से हुई थी। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला ने बताया कि पंजाब के एक थाने में आशु ने लिखित रूप से उसे अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार किया था। बाद में आशु उसे अपने पैतृक गांव जानखेड़ा ले आया, जहां वह ससुराल में रहने लगी। मुस्कान का आरोप है कि सास के निधन के बाद आशु उसे काम का बहाना बनाकर चंडीगढ़ ले गया और एक किराए के मकान में रखा। महिला का दावा है कि आशु से उसके पांच बच्चे हुए थे, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल, एक बेटा और एक बेटी उसके साथ हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने पंजाब में उसके नाम पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया और बाद में वहां से चला गया। इसके बाद आशु ने उससे संपर्क कम कर दिया और कई महीनों तक उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में रखा। मुस्कान को हाल ही में जानकारी मिली कि आशु कुमार ने दूसरी शादी कर ली है और वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। महिला का आरोप है कि पति के परिजनों को भी इस दूसरी शादी की जानकारी थी। जब उसने फोन पर बात करने की कोशिश की, तो पति ने कथित तौर पर रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया। मुस्कान ने यह भी बताया कि उसकी पहली शादी यमुनानगर में हुई थी, लेकिन आशु ने उसे तलाक दिलवाकर उससे विवाह किया था। महिला ने एसएसपी से मारपीट, धोखाधड़ी, परित्याग और दूसरी शादी के मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- Post by Tinku kashyap1
- यमुनानगर में अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है।1
- Post by HR02 City News1
- सहारनपुर। अभी बीते दिनों ही महानगर में देहली रोड स्थित कैरेटाइन ज्वेलरी शाॅप में हुई चोरी का आज मंगलवार की थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने अपनी पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ भंडाफोड़ करते हुए, 3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरों को करोडो के हीरे/सोने की ज्वेलरी एवम नकदी के साथ गिरफ्तार किया। उक्त चोरी का आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में एसएसपी/DIG आशीष तिवारी द्वारा ख़ुलासा किया गया बता दें,की 23 जनवरी 2026 की रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा देहली रोड स्थित कैरेटलाइन ज्वैलरी शौरूम में सैंध लगाकर करोडो रूपए की हीरे/सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।जैसे ही इस हाई प्रोफाइल चोरी की खबर पुलिस को लगी तो, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस हाई प्रोफाइल चोरी का मुकदमा पंजीकृत हुआ।एसएसपी द्वारा इस चोरी के खुलासे के लिए स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ कई पुलिस टीमों को लगाया गया।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इधर इंस्पेक्टर कपिल देव भी अपनी पुलिस एवम स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ इन चोरों की तलाश में दबिशे देनी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आखिरकार इस हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए 3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरों, सलमा पत्नी अरशद निवासी भंगी कालोनी थाना मण्डी, हाल पता नई बस्ती कलियर रूडकी जनपद हरिद्वार, काली पत्नी अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी निकट हसमत कालोनी थाना मण्डी, हाल पता बंजारो का मौहल्ला थाना भगवानपुर रूडकी जनपद हरिद्वार, सीमा पत्नी दिलशाद, दिलशाद पुत्र अनीश उर्फ पीरू एवं इरशाद उर्फ काला पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासीगण भंगी कालोनी, हसमत कालोनी थाना मण्डी, हाल पता शैतान चौक कलियर रूड़की जनपद हरिद्वार को गिरफतार कर लिया। जिनके कब्जे से 9 नेकलेस, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, 2 गले के सेट ईयर रिंग सहित, 18 पेंडेंट, 3 चार्मस,90 अंगुठी, 32 चैन, 11 अंगुठी,11 चूडी, 45,100 रूपए नकद एवम 40 पीस आभूषण पीली धातु चूडी, चैन, अंगुठी व आर्टीफिशियल ज्वैलरी बरामद की गई। एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुए, कामयाब पुलिस टीम को 25 हजार रूपए का पुरूस्कार देने की घोषणा भी की गई। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल एवं अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे। इस हाई प्रोफाइल चोरी की घटना का जोरदार खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर कपिल देव के अलावा निरीक्षक संजीव कुमार यादव स्वाट टीम, निरीक्षक सुनील शर्मा स्वाट टीम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, रविन्द्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा, चंचल सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। सभी अभियुक्तों के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वीडियो: एसएसपी हाई प्रोफाइल चोरी की घटना का ख़ुलासा करते हुए।1