कंस मेला में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, झांकी के लिए लेनी होगी अनुमति थाना फतेहाबाद में पीस कमेटी की बैठक में एसीपी ने दिए निर्देश, चार से सात सितंबर तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे विद्युतकर्मी फतेहाबाद : कंस मेला को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना फतेहाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीपी इमरान अहमद ने स्पष्ट किया कि मेला क्षेत्र में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मेला में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप साउंड बजाने की अनुमति होगी। एसीपी ने कहा कि मेला के दौरान झांकी निकालने वाले आयोजकों को पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति कोई झांकी नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने थाना पुलिस को डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था को लेकर अवर अभियंता ने बताया कि चार सितंबर से सात सितंबर तक सभी विद्युत कर्मचारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेला अवधि में विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने मेला आयोजकों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में तहसीलदार शिखर मिश्रा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र, चैयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या,चौकी इंचार्ज सुमित यादव,दधि लीला कमेटी के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, कंस मेला कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, आलोक बछरबार, दीपा राठौर, नरेंद्र बघेल, अंकित गुप्ता समेत पीस कमेटी के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कंस मेला में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, झांकी के लिए लेनी होगी अनुमति थाना फतेहाबाद में पीस कमेटी की बैठक में एसीपी ने दिए निर्देश, चार से सात सितंबर तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे विद्युतकर्मी फतेहाबाद : कंस मेला को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना फतेहाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीपी इमरान अहमद ने स्पष्ट किया कि मेला क्षेत्र में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मेला में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप साउंड बजाने की अनुमति होगी। एसीपी ने कहा कि मेला के दौरान झांकी निकालने वाले आयोजकों को पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति कोई झांकी नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने थाना पुलिस को डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था को लेकर अवर अभियंता ने बताया कि चार सितंबर से सात सितंबर तक सभी विद्युत कर्मचारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेला अवधि में विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने मेला आयोजकों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में तहसीलदार शिखर मिश्रा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र, चैयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या,चौकी इंचार्ज सुमित यादव,दधि लीला कमेटी के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, कंस मेला कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, आलोक बछरबार, दीपा राठौर, नरेंद्र बघेल, अंकित गुप्ता समेत पीस कमेटी के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, योजनाओं की दी जानकारी फतेहाबाद। ब्लॉक फतेहाबाद में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ओपी चक ने महिलाओं को स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री रोजगार योजना और मुख्यमंत्री माटीकला योजना के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, दोना-पत्तल मशीन और पॉपकॉर्न मशीन निशुल्क उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। महिलाओं के 25-25 सदस्यीय समूह बनाकर सिलाई-कढ़ाई समेत विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 3750 रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने महिलाओं से समूह के माध्यम से छोटे उद्योग शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस दौरान बीएमएम मनीष शर्मा, पूर्व प्रधान बौबी शर्मा, करुआ पंडित, प्रधान दीवान सिंह और अनुदेशक रूप किशोर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- फिरोजाबाद में लेखाकार दलवीर सिंह की भावुक विदाई, सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त!1
- खालिद नसीर पर हमले का CCTV फुटेज वायरल! MTF NEWS Digital समाजवादी पार्टी के नेता व फिरोजाबाद विधानसभा पूर्व प्रत्याशी खालिद नासीर पर हमले के प्रयास का सीसीटीवी वीडियो आया सामने1
- शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी नाम बदलकर किराएदार बनता और फिर देता था चोरी की घटना को अंजाम थाना शिकोहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर जमील अहमद उर्फ मोनू पुत्र अहमद हुसैन को भारी मात्रा में चोरी के माल व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।* *अभियुक्त के कब्जे से 01 नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 झुमकी पीली धातु, 01 पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 मंगल सूत्र पीली धातु व चूडी के 16 टुकडे पीली धातु बरामद...* *शातिर चोर जमील नाम बदकर किरायेदार बनकर करता था चोरी.....* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 671/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी पीली धातु की ज्वैलरी(01 अदद नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 अदद झुमकी पीली धातु, 01 अदद पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 अदद लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु, चूडी के 16 अदद टुकडे पीली धातु )) तथा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । दिनांक 28.08.2026 को वादी श्री मुन्नालाल पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी 3/06 आवास विकास कालोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद पर सूचना दी गयी कि वह अपने परिवार सहित अपनी ससुराल जसवन्तनगर गये थे। वापस आने पर उनके मकान के मुख्य गेट का ताला खुला मिला तथा अन्दर अलमारी के लॉक टूटे हुए थे । अलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी हो गये थे। Updated News-01/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, खंदौली से एत्मादपुर तक बाइक रैली 📰 UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, खंदौली से एत्मादपुर तक बाइक रैली एत्मादपुर/आगरा। यूजीसी के प्रस्तावित बदलावों के विरोध और UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में खंदौली क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग बाइक रैली निकालकर एत्मादपुर तहसील पहुंचे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर रुककर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प और धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को वापस लेने की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वीडियो में देखें—खंदौली से एत्मादपुर तक बाइक रैली, हाईवे पर नारेबाज Agra News, Etmadpur News, Khandauli News, UGC Rollback, UGC Protest, UGC Rollback Protest, UGC के विरोध में प्रदर्शन, यूजीसी रोलबैक, यूजीसी विरोध प्रदर्शन, सवर्ण समाज प्रदर्शन, सवर्ण समाज आंदोलन, खंदौली बाइक रैली, Khandauli Bike Rally, Etmadpur Protest, Etmadpur Tehsil, आगरा प्रदर्शन, एत्मादपुर प्रदर्शन, खंदौली से एत्मादपुर बाइक रैली, हाईवे पर प्रदर्शन, पुलिस प्रदर्शनकारी झड़प, पुलिस से धक्का मुक्की, पुलिस और प्रदर्शनकारी, Crime Inspector, Reservation Protest, Reservation News, Reservation Politics, Reservation Issue, Reservation Andolan, Agra Breaking News, Etmadpur Breaking News, Agra Viral News, UP News, Uttar Pradesh News, Latest Agra News, A Mission TV, A Mission TV News1
- 🚨 चौकी से चंद कदम दूर… लाखों का जुआ! आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर! 👉 धनौली पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर पातीराम फील्ड में कथित तौर पर खुलेआम जुए का खेल चलने का वीडियो सामने आया है। 👉 वीडियो में कई लोग हार-जीत की बाजी लगाते दिखाई दे रहे हैं और लाखों रुपये के दांव लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। 👉 सूत्रों के अनुसार वीडियो में दिख रहा सन्नी पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी सूर्य नगर गली नंबर-2, अपने दम पर जुआ संचालित कराने का कार्य करता है 🤔 लेकिन सबसे बड़ा सवाल -- 👉 अगर चौकी से इतनी कम दूरी पर यह सब हो रहा है, तो पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? 🚨 क्या जुआ माफियाओं में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? 👍 अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर मलपुरा पुलिस क्या कार्रवाई करती है।2
- जगराजपुर प्राथमिक विद्यालय में आरबीएसके टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण फतेहाबाद। गांव जगराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की गंभीरता से जांच करते हुए मुंह, कान, आंख, दांत, नाक सहित शरीर से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रत्येक बच्चे की लंबाई और वजन भी मापा गया। जांच में जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर आगे उपचार के लिए परामर्श दिया गया। आरबीएसके टीम में डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. पवन यादव और डॉ. राखी शर्मा शामिल रहे। चिकित्सकों ने एक-एक बच्चे का परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। आरबीएसके टीम बच्चों में जन्मजात बीमारियों, विकास में देरी (Developmental Delay) और कुपोषण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के लिए गांवों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा करती है। कार्यक्रम के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। जगराजपुर प्राथमिक विद्यालय में आरबीएसके टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण फतेहाबाद। गांव जगराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की गंभीरता से जांच करते हुए मुंह, कान, आंख, दांत, नाक सहित शरीर से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रत्येक बच्चे की लंबाई और वजन भी मापा गया। जांच में जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर आगे उपचार के लिए परामर्श दिया गया। आरबीएसके टीम में डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. पवन यादव और डॉ. राखी शर्मा शामिल रहे। चिकित्सकों ने एक-एक बच्चे का परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। आरबीएसके टीम बच्चों में जन्मजात बीमारियों, विकास में देरी (Developmental Delay) और कुपोषण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के लिए गांवों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा करती है। कार्यक्रम के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।1
- खालिद नसीर पर हमले का CCTV OUT! टोल प्लाजा पर कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, देखिए EXCLUSIVE फुटेज!1
- एत्मादपुर तहसील के सामने यूजीसी रोलबैक को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प आगरा के एत्मादपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) रेगुलेशन के विरोध (UGC Roll Back) के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी झड़प और लाठीचार्ज की घटना हुई है। यह घटना 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को दोपहर करीब पौने तीन बजे एत्मादपुर तहसील परिसर के मुख्य गेट पर हुई। क्षत्रिय सभा और करणी सेना के बैनर तले युवा खंदौली और सनई से एक बड़ी बाइक रैली निकालकर यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर एत्मादपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। तहसील के मुख्य गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और एत्मादपुर के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें इंस्पेक्टर जमीन पर गिर गए।इंस्पेक्टर के गिरने के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजना शुरू कर दिया। करणी सेना के पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिस की लाठीचार्ज में करीब 8 से 10 युवा चोटिल हुए हैं।लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क गया और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। खुद को घिरता देख इंस्पेक्टर क्राइम एक वकील के चैंबर में घुस गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए उन्हें वहीं बंद कर दिया। पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर प्रदर्शनकारी तहसील से बाहर आ गए और उन्होंने आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (आगरा-टूंडला हाईवे) पर धरना देकर जाम लगा दिया। इसके कारण हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं | Updated News-01/सितम्बर/26-AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1