logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर : शिकायतें लेकर पहुंचे लोग, सामने बैठे मंत्री और अफसर… टिहरी में लगा जनसमस्याओं का दरबार ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान से आमजन तक पहुंची सरकार, बौराड़ी स्टेडियम में लगा जनसेवा का मंच ‎प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ, जनसमस्याएं सुनीं और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित ‎ ‎टिहरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद मुख्यालय टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टिहरी गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पौध भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। ‎इस दौरान आमजन एवं ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। ग्रामीणों ने सड़क, आवास योजना के तहत पात्रता के आधार पर चिन्हित किए जाने, सफाई निरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची जारी करने तथा भूस्खलन से हुई क्षति सहित विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। ‎ ‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किशोर उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महिलाओं, बुजुर्गों और आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा। ‎ ‎प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और स्वदेशी उपकरणों का निर्माण एवं निर्यात किया जा रहा है। ‎ ‎प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है तथा प्रदेश के सैनिक देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रदेश में शहीद सैनिकों एवं उनके परिजनों के हित में अनुदान राशि, सरकारी नौकरी तथा सैन्य पुरस्कारों के तहत प्रोत्साहन राशि में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने टिहरी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जनपद देश और प्रदेश को बिजली एवं पानी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ‎ ‎कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने स्टेडियम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। ‎ ‎इस अवसर पर विभिन्न नगर निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड किट एवं स्वास्थ्य किट का वितरण कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रियंका, नफीसा, शिवानी एवं शशि को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। ‎ ‎युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के अंतर्गत ‘मेरा जनपद मेरी पहचान’, ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’, ‘पुशअप चैलेंज’, ‘माई उत्तराखंड माई प्राइड’, ‘स्किपिंग चैलेंज’, ‘यूथ फोटोग्राफी चैलेंज’, ‘फिटनेस फिनाले चैलेंज’ तथा ‘वन मिनट वन स्किल चैलेंज’ के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर चार सप्ताह तक चला था। कार्यक्रम में सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‎ ‎विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण एवं रक्तदान की व्यवस्था की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन आवेदन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण वितरण तथा राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण-पत्र, आधार, आयुष्मान कार्ड एवं यूसीसी पंजीकरण की सुविधा दी। ‎ ‎कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं में पंजीकरण के साथ बीज, कृषि उपकरण एवं सहायक सामग्री वितरित की। ग्राम्य विकास विभाग ने योजनाओं का पंजीकरण, श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीकरण, बाल विकास विभाग ने किट वितरण तथा पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा एवं औषधि वितरण किया। आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक विभाग ने स्वास्थ्य सेवाएं तथा खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। ‎ ‎इस अवसर पर राज्य मंत्री (दर्जाधारी) खेम सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सोबनी धनौला, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मो. असलम, सभासद विजय कठैत सहित जन मानस और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ‎

1 hr ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
1 hr ago
719ef74a-9d6b-4b8c-ba37-6f98325ac271

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुनी जनसमस्याएं, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं
    1
    प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुनी  जनसमस्याएं,  विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। #हैदराबाद #तेलंगाना
    1
    तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है।
#हैदराबाद #तेलंगाना
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • ऋषिकेश एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार।। The Aman Times एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की डील करने वाले 5 आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद और MTS पद से संबंधित 2 संदिग्ध फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। एम्स ऋषिकेश प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में सुब्रत बछाड़, दीपांशु मंडल, गणेश, दीपक गुसाईं और दीपना मंडल शामिल हैं। पुलिस मामले में नौकरी के नाम पर अन्य अभ्यर्थियों से लिए गए पैसों, फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
    1
    ऋषिकेश एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार।।
The Aman Times
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार
ऋषिकेश। 
निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की डील करने वाले 5 आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद और MTS पद से संबंधित 2 संदिग्ध फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। एम्स ऋषिकेश प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में सुब्रत बछाड़, दीपांशु मंडल, गणेश, दीपक गुसाईं और दीपना मंडल शामिल हैं। पुलिस मामले में नौकरी के नाम पर अन्य अभ्यर्थियों से लिए गए पैसों, फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    21 min ago
  • देहरादून में 4 जन सेवा केंद्र सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देहरादून में जन सेवा केंद्रों (CSC) के खिलाफ जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 4 जन सेवा केंद्रों को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा कुछ केंद्रों से CPU और लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं। एक केंद्र की CSC ID निरस्त करने की संस्तुति भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले केंद्रों पर लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। 📍 देहरादून | 📅 17 सितंबर 2026
    1
    देहरादून में 4 जन सेवा केंद्र सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
देहरादून में जन सेवा केंद्रों (CSC) के खिलाफ जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 4 जन सेवा केंद्रों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
इसके अलावा कुछ केंद्रों से CPU और लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं। एक केंद्र की CSC ID निरस्त करने की संस्तुति भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
प्रशासन ने साफ किया है कि आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले केंद्रों पर लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
📍 देहरादून | 📅 17 सितंबर 2026
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    38 min ago
  • टिहरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जनसमस्याएं, लाभार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टिहरी, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और आमजन ने सड़क, आवास योजना में पात्रता के आधार पर चिन्हित किए जाने, सफाई निरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची जारी करने तथा भूस्खलन से हुई क्षति समेत विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक किशोर उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और प्रदेश के सैनिक देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के हित में किए गए विभिन्न प्रावधानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून सहित कई पहल की गई हैं। उन्होंने टिहरी के बिजली और पानी के क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विभिन्न नगर निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड किट और स्वास्थ्य किट देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रियंका, नफीसा, शिवानी और शशि को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें ‘मेरा जनपद मेरी पहचान’, ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’, ‘पुशअप चैलेंज’, ‘माई उत्तराखंड माई प्राइड’, ‘स्किपिंग चैलेंज’, ‘यूथ फोटोग्राफी चैलेंज’, ‘फिटनेस फिनाले चैलेंज’ और ‘वन मिनट वन स्किल चैलेंज’ शामिल रहे। महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर चार सप्ताह तक चला। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विभागीय स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंजीकरण और विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और रक्तदान की व्यवस्था की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन आवेदन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और सहायक उपकरण वितरण की सुविधा दी। राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण-पत्र, आधार, आयुष्मान कार्ड और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई। कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पंजीकरण के साथ बीज, कृषि उपकरण और सहायक सामग्री वितरित की। ग्राम्य विकास विभाग ने योजनाओं का पंजीकरण, श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीकरण, बाल विकास विभाग ने किट वितरण तथा पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा और औषधि वितरण की सेवाएं दीं। आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक विभागों ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (दर्जाधारी) खेम सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सोबनी धनौला, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मो. असलम, सभासद विजय कठैत समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।
    4
    टिहरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS 
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जनसमस्याएं, लाभार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
टिहरी, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और आमजन ने सड़क, आवास योजना में पात्रता के आधार पर चिन्हित किए जाने, सफाई निरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची जारी करने तथा भूस्खलन से हुई क्षति समेत विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विधायक किशोर उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और प्रदेश के सैनिक देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के हित में किए गए विभिन्न प्रावधानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून सहित कई पहल की गई हैं। उन्होंने टिहरी के बिजली और पानी के क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न नगर निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड किट और स्वास्थ्य किट देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रियंका, नफीसा, शिवानी और शशि को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें ‘मेरा जनपद मेरी पहचान’, ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’, ‘पुशअप चैलेंज’, ‘माई उत्तराखंड माई प्राइड’, ‘स्किपिंग चैलेंज’, ‘यूथ फोटोग्राफी चैलेंज’, ‘फिटनेस फिनाले चैलेंज’ और ‘वन मिनट वन स्किल चैलेंज’ शामिल रहे। महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर चार सप्ताह तक चला। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विभागीय स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंजीकरण और विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और रक्तदान की व्यवस्था की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन आवेदन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और सहायक उपकरण वितरण की सुविधा दी। राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण-पत्र, आधार, आयुष्मान कार्ड और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई।
कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पंजीकरण के साथ बीज, कृषि उपकरण और सहायक सामग्री वितरित की। ग्राम्य विकास विभाग ने योजनाओं का पंजीकरण, श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीकरण, बाल विकास विभाग ने किट वितरण तथा पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा और औषधि वितरण की सेवाएं दीं। आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक विभागों ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री (दर्जाधारी) खेम सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सोबनी धनौला, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मो. असलम, सभासद विजय कठैत समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU देहरादून NIU ✍️ वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *विवरण गिरफ्तार वारंटी* 1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून 2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून 3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून। 4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून। 5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष 6-  श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर 7-  श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून 9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून 10-  शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष 12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष 14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष 15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून 16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष 17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
    1
    वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU
देहरादून NIU ✍️
वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार वारंटी*
1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून
2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून
3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून।
4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून।
5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष
6-  श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर
7-  श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 
8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून
9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून
10-  शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 
11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष
12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 
13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून
16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष
17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की मांग हुई तेज, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध, मंत्री गणेश जोशी ने दिया आश्वासन
    1
    टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की मांग हुई तेज, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध 
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध,  मंत्री गणेश जोशी ने दिया आश्वासन
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।
    1
    अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
कर्णप्रयाग/चमोली 
अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.