सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां नगर परिषद का बङा मामला सामने आया है हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर लगी रोक नगर परिषद पीपलरावां की राजनीति में शुक्रवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया, जब इंदौर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों के उपयोग पर अंतरिम रोक लगा दी। क्या है पूरा मामला? नगर के देवनारायण टेलर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमितराज ने कोर्ट में दलील दी कि: पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन तो कर लिया गया है, लेकिन इनके कार्यकाल की विधिवत शुरुआत गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र में प्रकाशन) जारी होने के बाद ही होती है। नियमतः, अधिसूचना जारी होने से पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकते। न्यायालय का अंतरिम आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि: जब तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने की आधिकारिक अधिसूचना (Gazette Notification) जारी नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष कविता शर्मा और उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर किसी भी प्रकार के वित्तीय अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। प्रशासन और सरकार को नोटिस वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने के साथ ही माननीय न्यायालय ने इस प्रकरण में जवाब-तलब भी किया है। कोर्ट ने निम्नलिखित पक्षों को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं: मध्य प्रदेश राज्य सरकार देवास कलेक्टर नप अध्यक्ष कविता शर्मा उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर इस आदेश के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और आगामी विकास कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां नगर परिषद का बङा मामला सामने आया है हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर लगी रोक नगर परिषद पीपलरावां की राजनीति में शुक्रवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया, जब इंदौर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों के उपयोग पर अंतरिम रोक लगा दी। क्या है पूरा मामला? नगर के देवनारायण टेलर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमितराज ने कोर्ट में दलील दी कि: पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन तो कर लिया गया है, लेकिन इनके कार्यकाल की विधिवत शुरुआत गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र में प्रकाशन) जारी होने के बाद ही होती है। नियमतः, अधिसूचना जारी होने से पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों का
प्रयोग नहीं कर सकते। न्यायालय का अंतरिम आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि: जब तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने की आधिकारिक अधिसूचना (Gazette Notification) जारी नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष कविता शर्मा और उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर किसी भी प्रकार के वित्तीय अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। प्रशासन और सरकार को नोटिस वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने के साथ ही माननीय न्यायालय ने इस प्रकरण में जवाब-तलब भी किया है। कोर्ट ने निम्नलिखित पक्षों को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं: मध्य प्रदेश राज्य सरकार देवास कलेक्टर नप अध्यक्ष कविता शर्मा उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर इस आदेश के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और आगामी विकास कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
- इंदौर के महू में विशेष धर्म के डॉक्टर ने महिला की तस्वीरें लेकर किया ब्लैकमेल बांडगोंदा पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार प्रकरण दर्ज किया पीड़िता को अकेले मुलाकात करने के लिए फार्म हाउस पर बुलाया था हिंदू संगठन भी फार्म हाउस पहुंचा जहां पर पकड़ा डॉ सईद खान आक्रोशित जनता ने अस्पताल पहुंचकर आक्रोश जाहिर किया पुलिस मामले की कर रही बारीकी से छानबीन इंदौर के नजदीक महू में एक विशेष धर्म के डॉक्टर के द्वारा मानवता को तार तार कर हैवानियत वाली वारदात को अंजाम दिया गया है जिसने एक युवती को ईलाज के दौरान नशीला इंजेक्शन लगाया गया और उसके अश्लील वीडियो फोटो बना कर उसे ब्लैक मेल करने लगा और मुलाकात के लिए फॉर्म हाऊस बुलाया जहां हिंदू संगठन के द्वारा उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। वियो डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक महू के बाडगोंदा थाने पर पीड़िता के बताए अनुसार दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है बताया जा रहा बीमारी के चलते वह डाक्टर के क्लीनिक गई थी जहां डॉक्टर सईद खान ने नशीली दवाई या इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया था और उसकी और मिलने मुलाकात करने के लिए उसे पर दबाव बनाया जाना था इसी के तहत एक फार्म हाउस पर पीड़िता को मुलाकात करने के लिए बुलाया गया जब वह दोनों कमरे में थे तभी हिंदू संगठन ने भी दस्तक दे दी और युवक को पकड़ा गया है और पुलिस के सुपुत्र किया गया पिता की शिकायत तो पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही आरोपी के परिजनों के घर पर भी आक्रोशित जनता के द्वारा पथराव किया गया और अपना आक्रोश जाहिर किया जिस पर से पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नाम से प्रकरण दर्ज किया है। बाइट उमाकांत चौधरी डीएसपी ग्रामीण इंदौर1
- # patrakar.mohansinghsolanki Sanatani. 9131950957.9926446331.1
- Indore में नकली Apple AC एक्सेसरीज़ के कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान फर्जी सामान बरामद किया गया और मामले की जांच जारी है। यह खबर उपभोक्ताओं के लिए भी सतर्क रहने का संदेश देती है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- विधानसभा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महासचिव आशीष वर्मा ने कहा कि शहीदों ने जो सपना देखा था, उसे साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर मंठसिंगलाजी ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि देश के लिए समर्पण और त्याग सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।1
- दरअसल फाइनेंस का कार्य करने वाले अंकुर वर्मा नामक व्यक्ति महू थाने में शिकायत की थी कि घर कुछ लोगों ने पहुंच कर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली । बताया जा रहा है कि फाइनेंस को लेकर विवाद हो गया था बहरहाल तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है1
- इंदौर महू स्थित गुजरखेड़ी में डॉ. सईद खान पर गंभीर आरोप लगे हैं जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे कई महीनों तक ब्लैकमेल करता रहा। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने युवती को मिलने के लिए पातालपानी स्थित बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया, जहां हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और क्लिनिक पर तोड़फोड़ की और आगजनी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और1
- इंदौर प्रेस क्लब ने मनाया वरिष्ठ पत्रकार राजीव उपाध्याय का जन्मदिन इंदौर प्रेस क्लब इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार राजीव उपाध्याय का जन्मदिन आज इंदौर प्रेस क्लब के द्वारा मनाया गया इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी और वर्तमान अध्यक्ष दीपक कम ने हार फूल से इनका का स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया और जन्मदिन की बधाई दी इस मौके पर प्रेस क्लब कार्य करणी सदस्य भी मौजूद रहे1
- इंदौर में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है तो वही अन्य युवकों फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही युवकों के पास से 2 देशी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस बरामद हुई है। डीसीपी आनंद कलंदगी के मुताबिक थाने स्तर पर हाट स्पॉट चिन्हित किए गए थे जहां पर अधिकांश अपराधिक घटनाक्रम होते हैं और वहां पर विशेष टीम लगाई गई थी और उसे सफलता भी मिली है जिम पुलिस ने यश पिता राजेश और नितेश पिता रमेश निवासी भंवरकुआं को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके द्वारा यह अवैध हथियार बाबू मुरई कॉलोनी एरोड्रम के रहने वाले अभिषेक योगी से खरीदी गई है पुलिस द्वारा घेराबंदी कर अभिषेक योगी को भी गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ इंदौर में एक बड़ी वारदात से पहले ही पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 2 देशी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं पुलिस के मुताबिक, शहर में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष टीम तैनात की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और भंवरकुआं क्षेत्र से यश और नितेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये अवैध हथियार एरोड्रम क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक योगी से खरीदे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभिषेक योगी को भी पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक और हथियार बरामद हुआ। इस तरह कुल 2 देशी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस पुलिस ने जब्त किए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और लोगों को डराकर अवैध वसूली करने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। बाइट: आनंद कलंदगी, डीसीपी, इंदौर #viralnews #badmash #hathiyar #indore #indorenews #sundaramexpress #sundaramexpressnews #indorenewslive1