दो चोरी की बाइक के साथ चार युवक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता. पटना/दनियावां .दनियावां पुलिस ने सोमवार को दो चोरी के बाइक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है .जो दनियावां पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है.कारण की दनियावां बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन-चार महीनों से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था . अज्ञात चोरों द्वारा अब तक चार से पांच मोटरसाइकिलें चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी.इसी क्रम में तीन दिन पूर्व एक बड़ी घटना सामने आई, जब कपड़ा व्यवसायी राजेश कुमार के घर के सामने से देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी टू-ट्वेंटी बाइक चोरी कर ली गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर का चेहरा गमछे से ढंका हुआ नजर आया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी.दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद एवं अपर थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नालंदा जिले के हिलसा समेत कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई.पुलिस की इस सघन कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सुजीत पासवान, सिपारा निवासी अभिषेक पासवान, बाराडीह निवासी सौरव कुमार तथा जहानाबाद जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के मेही खुर्द निवासी प्रेंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई टू-ट्वेंटी एवं स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके. उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगा.
दो चोरी की बाइक के साथ चार युवक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता. पटना/दनियावां .दनियावां पुलिस ने सोमवार को दो चोरी के बाइक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है .जो दनियावां पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है.कारण की दनियावां बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन-चार महीनों से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था . अज्ञात चोरों द्वारा अब तक चार
से पांच मोटरसाइकिलें चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी.इसी क्रम में तीन दिन पूर्व एक बड़ी घटना सामने आई, जब कपड़ा व्यवसायी राजेश कुमार के घर के सामने से देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी टू-ट्वेंटी बाइक चोरी कर ली गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर का चेहरा गमछे से ढंका हुआ नजर आया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले
को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी.दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद एवं अपर थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नालंदा जिले के हिलसा समेत कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई.पुलिस की इस सघन कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सुजीत पासवान, सिपारा निवासी अभिषेक पासवान, बाराडीह निवासी सौरव कुमार तथा
जहानाबाद जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के मेही खुर्द निवासी प्रेंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई टू-ट्वेंटी एवं स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके. उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगा.
- Post by Uday kumar singh1
- वैशाली जिले के महनार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने एक सोनार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी की, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाश काफी देर तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- नौबतपुर प्रखंड के सात पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतों कि गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच हुआ सम्पन्न।नौबतपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने सबसे अधिक मतों से विजयी घोषित हुए।1
- #पटना_सिटी में बुलडोजर एक्शन जारी ,सरकारी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन शुरू कर दिया गया है ,सोमवार को टेढ़ी घाट गंगा नदी के पास कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया ,भद्रघाट से दीदारगंज तक फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है,जिसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Buldojar #SmratChodhri1
- शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?2
- Post by Spiderman1
- Post by N BHARAT NEWS 3651