logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीहोर के झागरिया जोड़कर खेत में आग लगी लाखों का नुकसान सीहोर। सीहोर जिले के झागरिया रोड पर आज खेत में अचानक आग लग गई देखते-देखते आग पूरे खेत में फैल गई और गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई आग लगी देख बड़ी संख्या में राहगीर उपस्थित हो गए और कई लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी। सीहोर जिले में जैसे-जैसे मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। बताया गया है कि इस सप्ताह सीहोर जिले में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के नजदीक खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिन्हें समय रहते मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर बुझा दिया था। झागरिया रोड पर सड़क किनारे खेत में किन कारणों से आग लगी है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है आग लगने से गेहूं की फसल भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गई है ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया आग पर बमुश्किल काबू किया जा सका।

19 hrs ago
user_Etv Dharmendra Yadav Sehore
Etv Dharmendra Yadav Sehore
Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

सीहोर के झागरिया जोड़कर खेत में आग लगी लाखों का नुकसान सीहोर। सीहोर जिले के झागरिया रोड पर आज खेत में अचानक आग लग गई देखते-देखते आग पूरे खेत में फैल गई और गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई आग लगी देख बड़ी संख्या में राहगीर उपस्थित हो गए और कई लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी। सीहोर जिले में जैसे-जैसे मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वैसे-वैसे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। बताया गया है कि इस सप्ताह सीहोर जिले में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के नजदीक खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिन्हें समय रहते मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर बुझा दिया था। झागरिया रोड पर सड़क किनारे खेत में किन कारणों से आग लगी है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है आग लगने से गेहूं की फसल भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गई है ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया आग पर बमुश्किल काबू किया जा सका।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Leak se Hutakar chale Jo। में मिलिए प्रतीक जैन# अधीक्षक छिंदवाड़ा जेल मध्यप्रदेश से हाई न्यूज के ख़ास प्रोग्राम लीक से हटकर चले जो में जिला शिक्षक प्रति विज्ञान जहां भी रहते हैं कुछ अलग हटकर करके आते हैं और उन्होंने कई कैदियों की लाइफ को बदल दिया #highnewslive #prisnar #jel #इंटरव्यू
    1
    Leak se Hutakar chale Jo। में मिलिए प्रतीक जैन# अधीक्षक छिंदवाड़ा जेल मध्यप्रदेश से हाई न्यूज के ख़ास प्रोग्राम लीक से हटकर चले जो में जिला शिक्षक प्रति विज्ञान जहां भी रहते हैं कुछ अलग हटकर करके आते हैं और उन्होंने कई कैदियों की लाइफ को बदल दिया #highnewslive #prisnar #jel #इंटरव्यू
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायसेन शहर में जब भी रमजान का महीना शुरू होता था, तो किले की ऊँचाइयों से एक खास आवाज पूरे शहर में गूंजती थी। यह आवाज थी तोप चलने की। करीब 300 साल पुरानी रिवायत के मुताबिक रमजान के पूरे 30 दिनों तक रोज़ा खोलने (इफ्तार) के समय रायसेन किला से तोप दागी जाती थी। जैसे ही तोप की आवाज गूंजती, शहर के लोगों को इफ्तार का समय होने का संकेत मिल जाता। यह परंपरा सिर्फ एक संकेत नहीं थी, बल्कि शहर की साझा विरासत और इतिहास का हिस्सा मानी जाती थी। बुजुर्ग बताते हैं कि पीढ़ियों से लोग इस आवाज का इंतजार करते थे। लेकिन हाल ही में इस परंपरा का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिकायतें हुईं। प्रशासन ने मामले की जांच की और विवाद को देखते हुए इस परंपरा को बंद कर दिया गया। अब किले की दीवारें और पुरानी तोपें तो वहीं खड़ी हैं, लेकिन रमजान के महीने में गूंजने वाली वह आवाज अब इतिहास बनती जा रही है
    1
    रायसेन शहर में जब भी रमजान का महीना शुरू होता था, तो किले की ऊँचाइयों से एक खास आवाज पूरे शहर में गूंजती थी। यह आवाज थी तोप चलने की।
करीब 300 साल पुरानी रिवायत के मुताबिक रमजान के पूरे 30 दिनों तक रोज़ा खोलने (इफ्तार) के समय रायसेन किला से तोप दागी जाती थी। जैसे ही तोप की आवाज गूंजती, शहर के लोगों को इफ्तार का समय होने का संकेत मिल जाता।
यह परंपरा सिर्फ एक संकेत नहीं थी, बल्कि शहर की साझा विरासत और इतिहास का हिस्सा मानी जाती थी। बुजुर्ग बताते हैं कि पीढ़ियों से लोग इस आवाज का इंतजार करते थे।
लेकिन हाल ही में इस परंपरा का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिकायतें हुईं। प्रशासन ने मामले की जांच की और विवाद को देखते हुए इस परंपरा को बंद कर दिया गया।
अब किले की दीवारें और पुरानी तोपें तो वहीं खड़ी हैं, लेकिन रमजान के महीने में गूंजने वाली वह आवाज अब इतिहास बनती जा रही है
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    12 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला
भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_DPR24NEWS
    DPR24NEWS
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *महंगाई का डबल डोज* चूल्हा जलाने वाले LPG के बाद अब सब्जी में इस्तेमाल होने वाला तेल भी महंगा हुआ. • सरसों तेल 30 रुपए लीटर महंगा • रिफाइंड तेल 30 रुपए लीटर महंगा व्यापारियों का कहना है- बाजार में माल नहीं आ रहा, सीमित माल है, इसलिए दाम बढ़े हैं.
    1
    *महंगाई का डबल डोज*
चूल्हा जलाने वाले LPG के बाद अब सब्जी में इस्तेमाल होने वाला तेल भी महंगा हुआ.
• सरसों तेल 30 रुपए लीटर महंगा
• रिफाइंड तेल 30 रुपए लीटर महंगा
व्यापारियों का कहना है- बाजार में माल नहीं आ रहा, सीमित माल है, इसलिए दाम बढ़े हैं.
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची शुजालपुर 5 घंटे पहले ब्रिगेड जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) लॉकर शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई। दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची
शुजालपुर 5 घंटे पहले
ब्रिगेड
जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश)
लॉकर
शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई।
दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भोपाल में “ELLEGAL” गैंग का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार महिला संबंधी FIR का डर दिखाकर युवक से 50 हजार की ठगी हत्या के आरोपी आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी चला रहा था गैंग भोपाल में पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह का खुलासा किया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने “ELLEGAL” नाम से चल रहे गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी है, जो पहले से हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद गैंग संचालित कर रहा था। गिरोह के सदस्य लोगों को महिला संबंधी FIR का डर दिखाकर वीडियो बनाते थे और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे। इसी तरह एक युवक से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। पुलिस ने मामले में आकाश नीलकंठ, रामजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खान और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बाइट - मयूर खंडेलवाल डीसीपी जॉन 3/4
    1
    भोपाल में “ELLEGAL” गैंग का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
महिला संबंधी FIR का डर दिखाकर युवक से 50 हजार की ठगी
हत्या के आरोपी आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी चला रहा था गैंग
भोपाल में पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह का खुलासा किया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने “ELLEGAL” नाम से चल रहे गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी है, जो पहले से हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद गैंग संचालित कर रहा था।
गिरोह के सदस्य लोगों को महिला संबंधी FIR का डर दिखाकर वीडियो बनाते थे और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे। इसी तरह एक युवक से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए।
पुलिस ने मामले में आकाश नीलकंठ, रामजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खान और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
बाइट - मयूर खंडेलवाल डीसीपी जॉन 3/4
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जवाहर चौक स्थित भदभदा रोड पर अनंत हॉस्पिटल के सामने एक फोटो फ्रेमिंग की दुकान अचानक गिर गई। हादसे में मौके पर मौजूद कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। #Bhopal #Accident #BreakingNews
    1
    जवाहर चौक स्थित भदभदा रोड पर अनंत हॉस्पिटल के सामने एक फोटो फ्रेमिंग की दुकान अचानक गिर गई।
हादसे में मौके पर मौजूद कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।
फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
#Bhopal #Accident #BreakingNews
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.