अनपरा तापीय परियोजना ने पौधारोपण कर स्वच्छ तथा स्वस्थ पर्यावरण सृजन व संरक्षण का दिया संदेश वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत बीस हजार दो सौ पौधे रोपकर रचा हरित इतिहास अनपरा (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को और गति देते हुए ऊर्जविभाग के उच्च प्रबंधन के मंशानुसार शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना में सीजीएम इं अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी परियोजना परिसर में तकनीकी भवन के सामने खाली पार्क में सैकड़ों फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख इं अजय कटियार,महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र, महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह, महाप्रबंधक सिविल इं. निशीथ शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर किया जिसमें विभिन्न प्रजाति के कलमी आम जैसे आम्रपाली,मल्लिका,चौसा,थाई बनाना,एप्पल बेर,थाई अमरूद,जामुन,आंवला,बेल,नीबू,बहेड़ा,अशोक के पौधे लगाए गए। सीजीएम ने पौधारोपण कर रोपे गए पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध बनाना है तो हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जल संरक्षण और बिजली की बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का भी आह्वान किया।महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान के तहत इस माह वन विभाग के सहयोग से वन भूमि पर 20000 पौधे तथा परियोजना परिसर में जगह जगह कुल लगभग पांच सौ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया है।उन्होंने कहा कि हरित पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता इं. विमलेंद्र सिंह, इं.चन्द्रविजय, इं राणा प्रताप मल्ल, इं अजय अग्रवाल उप महाप्रबंधक (लेखा) एसपी यादव अधिशासी अभियंता इं आरके सिंह,इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव,इं अशोक कुमार,इं बृजेंद्र सिंह,इं प्रमोद यादव, इं सौदान सिंह लेखाधिकारी अशोक चौधरी,सहायक अभियंता इं राजेश पांडेय,इं अभय कुमार,इं विजय कुमार,इं अजय सिंह,इं वीर प्रताप, इं प्रिंस कुमार, इं अजय मौर्या, इं एसपी सिंह,पंकज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

- 🚨 सोनभद्र: खेत में घोड़ा बांधने को लेकर खूनी संघर्ष बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हुए हमले में दो लोग घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। #Sonbhadra #Babhni #BreakingNews 🚔⚠️1
- *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆* *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆*1
- सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा में शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक में जनसैलाब उमड़ा, सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा के निकट तुमिया में मुन्ना गुरुभाई जी के निवास स्थान पर विगत लास्ट महिने के अन्तंराल में आज शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सम्पन्न किया।इस आयोजन में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गुरुभाई-बहन मिलकर इस आयोजन को लेकर विशेष चर्चा कि शिव गुरु कार्य में गति लाऐ।जिन जिन क्षेत्रों में शिव शिष्यता का संदेश नहीं पहुंचा हो तो घर घर जाकर उनको शिव शिष्य बनाने का संदेशा दें।कि शिव आदि गुरु है जगत गुरु हैं,जगत में हर मनाव का अधिकार है कि सहजता से समर्पण भाव से होकर शिव गुरु अपना बना सकते हैं।और अपने जीवन में सारे दुःख परेशानियां से मुक्त होंगे।।इसी दौरान मंच संचालन कर्ता निहालचंद गुरुभाई ने मुख्य अगिले शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सबिता गुरुबहन के निवास स्थान पर होना सुनिश्चित किया हैं।इस कार्यक्रम में शामिल रहे सुरेन्द्र जी,राजेश विश्वकर्मा गुरुभाई,अशोक याद,डां रमेश चंद्र डाला से कन्हैया लाल गुरुभाई अन्य गुरुभाई-बहन उपस्थित रहे।2
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी! संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी!1
- *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान SDOP गायत्री तिवारी* नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम। यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'1
- नवीन परती की भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर खाली कराने की मांग पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग । गांव निवासी धीरज तिवारी ने शुक्रवार को मड़िहान एसडीएम को को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के गाटा संख्या 2901 में 0.407 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर एक व्यक्ति जबरन कब्ज़ा कर खेती कर रहा है । गांव के हित में ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है । धीरज ने बताया कि उसी भूमि से रास्ता हुआ करता था जिसे तारबंदी कर घेर लिया गया और अब उसपर खेती की जा रही है । मड़िहान एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है नवीन परती पर अतिक्रमण होगा तो खाली कराया जायेगा ।2
- 🛑 केतार (गढ़वा) किसानों की पुकार पर खुला चटनिया डैम, सूखे की चिंता के बीच मिली बड़ी राहत1
- 🚨 सोनभद्र: बिल्ली-मारकुण्डी खनन क्षेत्र पर गंभीर आरोप पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता निर्भय चौधरी ने श्रीराम एसोसिएट्स समेत कई खदानों पर डीजीएमएस मानकों की अनदेखी, अत्यधिक ब्लास्टिंग, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन और स्थानीय रोजगार की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। मामले की स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल आरोपों पर खान विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। #Sonbhadra #Mining #BreakingNews ⚠️⛏️🌿1