सम्पूर्ण समाधान दिवस : तालबेहट में मंडलायुक्त-डीएम ने सुनीं फरियादें तहसील मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं सम्पूर्ण समाधान दिवस : तालबेहट में मंडलायुक्त-डीएम ने सुनीं फरियादें तहसील मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं ललितपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील तालबेहट में मंडलायुक्त झांसी मंडल बिमल कुमार दुबे एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में जमीनी एवं राजस्व विवादों के साथ पुलिस, विद्युत, विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच करने तथा निष्पक्षता के साथ शिकायतों का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। तहसील मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 79 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व के 71, पुलिस के 04, विद्युत के 02 तथा अन्य विभागों के 02 प्रार्थना पत्र शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से 08 का मौके पर निस्तारण कराया गया। एसडीएम मदनमोहन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जांच कर फरियादी को वास्तविक राहत दिलाई जाए। विशेषकर राजस्व एवं जमीनी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा तहसील पाली में 33, महरौनी में 32 तथा ललितपुर में 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पाली में 03, महरौनी में 03 तथा ललितपुर में 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी तालबेहट, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित जनपद एवं तहसील स्तर के अधिकारी, कानूनगो एवं लेखपाल मौजूद रहे।

- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जिला अस्पताल के नाम से नवजात का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, ऑपरेटर की सेवा समाप्त टीकमगढ़। जिला अस्पताल में निजी नर्सिंग होम में जन्मे नवजात का कथित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। नोडल अधिकारी की भूमिका की जांच के निर्देश दिए गए हैं। #tikamgarh #बुंदेलखंड #mppolice #mpexpressnews1
- जिला अस्पताल के नाम से नवजात का जन्म प्रमाण पत्र जारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त1
- कैलपुरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई महुआ लहान किया नष्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई कैलपुरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई महुआ लहान किया नष्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई बल्देवगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैलपुरा में अवैध कच्ची शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले महुआ लहान को नष्ट कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर मौके पर मौजूद महुआ लहान को नष्ट किया। पुलिस के अनुसार, महुआ लहान का उपयोग कच्ची शराब तैयार करने के लिए किया जाना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लहान को नष्ट कराया और अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर रोक लगाने की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई के दौरान एसआई जे.एन. भगत, प्रधान आरक्षक रविंद्र यादव, जितेंद्र राजपूत, पंकज खरे और मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- बारइ गाँव में खेत में काम करने गयी महिला शव कुआ में मिलने से परिजनों में मचा कोहराम थाना मदनपुर के बारइ गाँव मे खेत में काम करने गयी एक महिला का शव कुंआ में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का अनुमान है कि महिला पानी पीने के लिए कुआं पर गयी होगी और अचानक पैर फिसल जाने से कुआं में गिर गई । पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- कस्बे में गणेश उत्सव की धूम उमड़ रही है भारी भीड़ श्रद्धालुओं की1
- नया बस स्टैंड चौकी में गुंडागर्दी: युवक को अंदर ले जाकर पीटा, बाहर पुलिस लिखा दोपहिया वाहन----?1
- टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही। कलेक्टर ने क्या कहा आप भी सुने टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही। कलेक्टर ने क्या कहा आप भी सुने1
- बीना जाऊखेड़ी में अधूरा ब्रिज बना मुसीबत, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों का आवागमन प्रभावित; मूर्तियों के चबूतरे को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, ठेकेदार को एक सप्ताह का समय लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना जाऊखेड़ी में अधूरा ब्रिज बना मुसीबत, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों का आवागमन प्रभावित; मूर्तियों के चबूतरे को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, ठेकेदार को एक सप्ताह का समय बीना। के ग्राम पंचायत बिंधई के अंतर्गत ग्राम जाऊखेड़ी में वर्ष 2022 में शुरू हुआ ब्रिज निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा वर्ष 2024 बीत जाने के बाद भी 18 सितंबर 2026 तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में देरी और आवागमन का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 20–25 दिनों से गांव में वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। वहीं, किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने की स्थिति में वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में परेशानी और बढ़ जाती है। ब्रिज निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से घर तक नहीं ला पा रहे हैं। खराब रास्ते के चलते आए दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मूर्तियों के स्थानांतरण पर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन इसी दौरान ब्रिज निर्माण कार्य के चलते मूर्तियों को उनके मूल स्थान से दूसरे स्थान पर रखे जाने के बाद चबूतरे बनाकर पुनः स्थापित कराने के ठेकेदार के आश्वासन को लेकर भी विरोध सामने आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के खंड अध्यक्ष जगमंडल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने मूर्तियों के चबूतरे यथावत बनाए जाने और उन्हें सम्मानपूर्वक स्थापित कराने की मांग रखी। बताया गया कि ठेकेदार को चबूतरे यथावत बनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। ग्रामवासियों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से मांग की है कि ब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, आवागमन सुचारू किया जाए और मूर्तियों के चबूतरों का निर्माण कर उन्हें यथास्थान स्थापित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। वहीं इस मामले को लेकर एमपी न्यूज़ 24 लाइव चैनल के संशोधित ठेकेदार के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया1
- *टीकमगढ़ नया बस स्टैंड की यातायात पुलिस चौकी में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, *यातायात पुलिस चौकी में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, *टीकमगढ़।* शहर के नए बस स्टैंड स्थित यातायात पुलिस चौकी के अंदर एक युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 4 से 5 लोग युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि चौकी के अंदर युवक को ले जाकर मारपीट किए जाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने मामले की1