Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत, लखीसराय। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघारा गांव निवासी राम शंकर मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया है।
Atmanand Singh
कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत, लखीसराय। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघारा गांव निवासी राम शंकर मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया है।
- Rakesh,kumarSurajgarha, Lakhisarai👏on 25 January
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय टॉप-5 जिलों में शामिल, ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन। बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी ट्रैफिक प्रदर्शन रिपोर्ट में लखीसराय जिला राज्य के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है। इस सूची में पूर्णिया, सारण, कटिहार और शेखपुरा के साथ लखीसराय का नाम भी शामिल है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी, प्रभावी प्रवर्तन, यातायात बल की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चोक प्वाइंट समाधान, डेटा अपलोडिंग और जन-जागरूकता समेत 10 मानकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास, जागरूकता अभियान और यातायात नियमों के सख्त पालन के कारण लखीसराय ने यह उपलब्धि हासिल की है। जिले में हेलमेट उपयोग को लेकर चलाए गए अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।1
- शेखपुरा - दिनांक 14 मार्च, 2026 मुख्यमंत्री बिहार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारी पूर्ण कर लिया है। आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शशेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इन स्थलों का करेंगे मुख्यमंत्री दौरा निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सर्वा पंचायत में तीन प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं। सर्वा प्लस 2 हाई स्कूल, पंचायत सरकार भवन एवं जनसंवाद स्थल ा जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कार्यक्रम के दिन सुबह 09:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुँच जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्यमंत्री का काफिला वापस नहीं लौट जाता, तब तक कोई भी अधिकारी अपना स्थान नहीं छोड़ेगा साथ ही अपने दायित्वों को निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सभी वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर हर संवेदनशील पॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की कोताही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। "प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना है। सभी अधिकारी सजग रहें ताकि किसी भी संभावित समस्या का ससमय निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जांच, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #sheikhpuranews1
- ब्लैक डायमंड जमुई बनाम सीतलपुर मुंगेर के बीच सेमीफाइनल का रोचक मुकाबला जमुई के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में 3:30 PM से होने जा रहा है! स्टेडियम में मौजूद जमुई जिला फुटबॉल संघ के सचिव से हुई बातचीत में कहा - जमुई जिला में फुटबॉल की स्थिति सुखाड की स्थिति में बन चुका था !1
- Post by Rajiv Ranjan1
- मिशन थाना क्षेत्र स्थित चंदुकुआँ आंगनवाड़ी केंद्र के सामने शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाड़ी में आग लगा दी गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारण झाड़ियों का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झाड़ियों में आग किसने और किस कारण से लगाई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। शुक्रवार किया घटना सुबह 11 बजे घटी।1
- Post by Pinkey Kumari1
- सदन के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब:राहुल बोले- मोदी घबराए हैं; अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बिरला की वापसी,नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर की सीढ़ियों पर विपक्षी सांसदों के साथ बैठकर चाय और बिस्किट खाए.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर1
- लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीडीसी सुमित कुमार सहित जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर मौजूद अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।1