डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक, मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश। डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक, मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश। खगड़िया। सदर अस्पताल, खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (डीसीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में डेंगू की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। इस दौरान निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वल छिड़काव, साफ-सफाई अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, शिक्षा, जीविका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू नियंत्रण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जलजमाव वाले स्थानों की नियमित जांच, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा लोगों को साफ-सफाई और बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि प्रशासन की सतर्कता, विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डेंगू से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की। प्रशासन का लक्ष्य खगड़िया को डेंगू मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ जिला बनाना है।
डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक, मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश। डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक, मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश। खगड़िया। सदर अस्पताल, खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (डीसीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में डेंगू की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। इस दौरान निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वल छिड़काव, साफ-सफाई अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, शिक्षा, जीविका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वित
रूप से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू नियंत्रण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जलजमाव वाले स्थानों की नियमित जांच, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा लोगों को साफ-सफाई और बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि प्रशासन की सतर्कता, विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डेंगू से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की। प्रशासन का लक्ष्य खगड़िया को डेंगू मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ जिला बनाना है।
- वंदे मातरम नहीं गाने से 3 साल की सजा हो सकती है यह हम नहीं कहते हैं और इसे हम बॉयकॉट करते हैं1
- बिजली की समस्या आए दिन बढ़ते जा रहा है वार्ड नंबर 4 जहां की जो कि हर एक किलोमीटर दूरी पर है लेकिन जो कि हाथ में बिजली 24 घंटा रहता है और वार्ड नंबर 4 में 4 घंटा से अधिक बिजली बाधित जोकीहाट नगर पालिका में 24 घंटा बिजली रहता है लेकिन उससे पीछे हरवा चौक पड़ता है जो की 1 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन यह बिजली की समस्या हमेशा बढ़ती जाती है आ रहा है जो कि हाथ में लाइट जाता है लेकिन यहां दो घंटा के लिए हरवा गांव वार्ड नंबर 4 में बिजली बातचीत रहता है कभी-कभी 2 घंटे के लिए4
- एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां1
- बिजली पोल यानी खम्मा गिर जाने के संबंध में सविनय निवेदन है कि मैं शब्बीर आलम ग्राम गच्छ गरैया चंकी वार्ड नंबर 4 और filter फकीरटोली पावर हाउस अमौर जिला पूर्णिया के अंतर्गत नूरी ब्रिज के पास तीन पोला पिछले 9 महीने से नदी में गिर चुका है काफी दूरी पर तार लटके हुए हैं जिसका फोटो वीडियो इसमें देख सकते हैं कई बार सरकारी मानव बल को खबर दिए हुए हैं लेकिन अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है इस बोल के विषय में किसी तरह मजबूरी में लाइन चल रहा है3
- मोहम्मदी चौक पर जलजमाव से परेशानी, दुकानदारों ने की नाली निर्माण की मांग रिपोर्टर मुजाहीर किशनगंज टेढ़ागाछ: किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धबैली पंचायत के मोहम्मदी चौक पर जलजमाव की समस्या से आम राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदारों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से यहां नाली निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मोहम्मदी चौक पर जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके और आम लोगों को राहत मिले।1