जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से घायल। एंकर:जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से घायल। वी/ओ: जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया जिसमें स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से बहजोई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर दो लोग और स्कूटी पर तीन लोग सवार थे इस टक्कर में तीन लोग ऑन स्पॉट ही मृत हो गए जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी व्यक्तियों को बहजोई के संयुक्त चिकित्सालय में भिजवाया जहां डॉक्टर के परीक्षण के उपरांत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल दो अन्य लोगों को वास्ते उचित चिकित्सा रेफर किया गया है इस दुखद दुर्घटना पर पुलिस तत्काल ही अस्पताल भी आई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्रवाई की जा रही है और शांति व्यवस्था कायम है। बाइट:डॉ प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई
जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से घायल। एंकर:जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से घायल। वी/ओ: जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया जिसमें स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से बहजोई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर दो लोग और स्कूटी पर तीन लोग सवार थे इस टक्कर में तीन लोग ऑन स्पॉट ही मृत हो गए जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी व्यक्तियों को बहजोई के संयुक्त चिकित्सालय में भिजवाया जहां डॉक्टर के परीक्षण के उपरांत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल दो अन्य लोगों को वास्ते उचित चिकित्सा रेफर किया गया है इस दुखद दुर्घटना पर पुलिस तत्काल ही अस्पताल भी आई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्रवाई की जा रही है और शांति व्यवस्था कायम है। बाइट:डॉ प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई
- बदायूं वायोगेस प्लांट हत्या कांड में बदायूं SSP अंकिता शर्मा ने कहा मामले में गहनता से जांच की जा रही है1
- गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की गो"ली म!र दी गई। गोली म!₹ने का आरोप गार्ड रविन्द्र हुड्डा पर है। बताया जा रहा है कि गार्ड कई दिनों से मैनेजर से छुट्टी मांग रहा था।1
- सिरौली पुलिस ने पत्नी मंजू की आत्महत्या के मामले में उसके पति दिनेश को गिरफ्तार किया है। दिनेश पर मंजू को प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके बाद मंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह गिरफ्तारी सिरौली थाना क्षेत्र से हुई। पुलिस के अनुसार, मंजू (पत्नी दिनेश, निवासी ग्राम सुनरासी, थाना सिरौली, जिला बरेली) की शादी दिनेश पुत्र गुड्डू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दिनेश अपनी पत्नी मंजू को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर मंजू ने 10 मार्च 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।1
- Post by भास्कर दैनिक USER46611
- 🎂🥰😎👍🫂🙏1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शराब सेल्समैन पर हुए जानलेवा हमले और लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 16 हजार रुपये, पीड़ित का बैग और हमले में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद हुए हैं। पूरी घटना 10 मार्च की है, जब ग्राम करनखाल में स्थित देसी शराब के ठेके को बंद कर सेल्समैन भरत कुमार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिया के पास उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए थे। हमले में गंभीर रूप से घायल भरत को इलाज के लिए मेरठ रेफर करना पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह की टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को मोहल्ला कायस्थान के अल्फेज, राहिल और शहबाज को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़: अलास्का में ट्रेकिंग कर रहे पर्यटकों ने एक ऐसे डायनासोर की तस्वीर खींची है जिसके बारे में माना जाता था कि वह 66 मिलियन साल पहले विलुप्त हो गया था। वीडियो AI भी हो सकती है हम पुष्टि नहीं करते हैं1
- कैलाश गिरी बाबा की मणि पर पुल के नीचे अवैध खनन से पुल को खतरा तहसील आंवला, जिला बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र में स्थित कैलाश गिरी बाबा की मणि के पास बने पुल के नीचे खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन माफिया ने पुल के पिलरों (थम) के बराबर से गहरा गड्ढा कर दिया है, जिससे पुल की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पुल के पिलर जमीन में धंस सकते हैं और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि खनन माफिया लगातार पुल के नीचे से मिट्टी निकाल रहे हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की शह या लापरवाही के कारण यह अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि: तुरंत अवैध खनन पर रोक लगाई जाए। पुल की तकनीकी जांच कराई जाए। दोषी खनन माफिया और इसमें शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- अमरोहा के गजरौला में स्थित अनिल भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिला। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे दो दिन से लाइन में लगे थे, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर सिलेंडर डिलीवरी कन्फर्म होने का मैसेज आ गया। इसके बाद एजेंसी कर्मियों ने सिलेंडर देने से मना कर दिया, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाराज उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन को बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। आरोप है कि एजेंसी की ओर से पहले उन्हें टालमटोल किया गया और बाद में फोन पर डिलीवरी कन्फर्म का मैसेज भेजे जाने के बावजूद सिलेंडर देने से इनकार कर दिया गया। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि गैस जैसी जरूरी सेवा में इस तरह की लापरवाही आमजन को परेशान करने वाली है। फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाइट:- योगेंद्र सिंह बाइट:- सुरेंद्र सिंह बाइट:- अनिल यादव, एजेंसी संचालक5