रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई पाली में नवनिर्मित बस स्टेशन का भव्य लोकार्पण, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई पाली में नवनिर्मित बस स्टेशन का भव्य लोकार्पण, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार पाली (हरदोई): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टेशन का आज भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ (विधायक सवायजपुर) उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि पाली नगर पंचायत ऐतिहासिक कस्बा है, जिसकी स्थापना अंग्रेजों के समय की मानी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस बस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसका आज लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पहले जहां बसों की क्षमता लगभग 50 किलोमीटर तक सीमित थी, वहीं अब नई तकनीक से लैस बसें करीब 300 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। सरकार द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये तक की लागत वाली आधुनिक बसें खरीदी जा रही हैं और अब तक लगभग 320 इलेक्ट्रिक बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि डीजल बसों के संचालन में जहां औसतन 6.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों में यह खर्च घटकर लगभग 50 हजार रुपये रह जाता है, जिससे सरकार को बड़ी बचत हो रही है। कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान” का भी उल्लेख किया गया। इस योजना के तहत बसों का संचालन गांव-गांव तक किया जाएगा। बसें सुबह गांव से निकलकर शाम को वापस गांव पहुंचेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही चालक व परिचालक की नियुक्ति भी स्थानीय या आसपास के गांवों से किए जाने की योजना है। विशिष्ट अतिथि विधायक कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि यह बस स्टेशन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में विकास और आधुनिकता की झलक साफ दिखाई दी।

- *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*1
- पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।1
- शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- Post by Vinay kumar1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं नेता जयेश प्रसाद जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एकता, सेवा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवाओं व समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। अपने उद्बोधन में जयेश प्रसाद ने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और समाजहित के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और आपसी भाईचारे से ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- उधर के पैसे मांगना पड़ा महिला को भारी युवक ने मारी गोली1