खरगापुर के पास पिपरा मडोरी में गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ऊपर आलू की बोरियां रखकर की जा रही थी तस्करी की कोशिश ब्रेकिंग न्यूज़ खरगापुर के पास पिपरा मडोरी में गायों से भरा ट्रक पकड़ा, ऊपर आलू की बोरियां रखकर की जा रही थी तस्करी की कोशिश खरगापुर (टीकमगढ़)। खरगापुर के समीप जतारा रोड स्थित पिपरा मडोरी के जंगलों में गोवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए विफल कर दिया। सूचना मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें बड़ी संख्या में गायों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरा गया था। बताया जा रहा है कि तस्करों ने किसी को शक न हो, इसके लिए ट्रक के ऊपरी हिस्से में आलू की बोरियां रख दी थीं, जबकि नीचे गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोक लिया और तत्काल इसकी जानकारी खरगापुर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची खरगापुर पुलिस ने गायों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है तथा वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा ट्रक से बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तस्करी में शामिल लोगों की संख्या और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

- शौचालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,शासन की राशि का किया बंदर बांट टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरकनपुरा के विजरावन में लगभग 3.50लाख की लागत से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामूहिक शौचालय का निर्माण किया गया था जिसमें घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग कर निर्माण कराया गया था निर्माण होने के लगभग चार साल बाद भी आज तक शौचालय चालू नहीं हुआ है शौचालय का टैंक पूरी तरह फट चुका है शौचालय में सांप और गोयरे जैसे खतरनाक जीवो ने डेरा डाल लिया है जो ग्रामीणों के लिए काल बने बैठे है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सुलभ शौचालय को ठीक कराकर साफ सफाई करवाई जाए इसमें पानी की व्यवस्था कराई जाए जिससे बरसात के मौसम में ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए न जाना पड़े और शौचालय में जो जानवर घुसे है उसी किसी को कोई जनहानि न हो2
- जन सुरक्षा सृजन, जन संवाद योजना 2026 का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ * "जन सुरक्षा, युवा सृजन – जन संवाद योजना 2026" का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ* * 450 विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने दिलाई शपथ* *युवाओं में विधिक चेतना और सुरक्षा-बोध विकसित करने की अभिनव पहल* टीकमगढ़, 06 अगस्त 2026 युवाओं में विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से *"जन सुरक्षा, युवा सृजन – जन संवाद योजना 2026"* का शुभारंभ आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को टीकमगढ़ जिले में *शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1* से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल* की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह*, *एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटारे*, *परिवीक्षाधीन डीएसपी सुश्री किरण सिंह*, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में निहित नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों, विभिन्न विधिक प्रावधानों, बाल अधिकार, किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में *पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल* ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, डिजिटल ठगी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को *साइबर सुरक्षा* एवं *नशा मुक्ति* की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग *450 विद्यार्थियों* ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कानून का सम्मान करने, साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। *"जन सुरक्षा, युवा सृजन – जन संवाद योजना 2026"* का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में विधिक जागरूकता, सुरक्षा-बोध, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास, सहयोग और संवाद को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि युवा वर्ग एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके।1
- टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर देर शाम को सर्किट हाऊस पहुंच गई। वह टीकमगढ़ जिले में दो दिन के दौरे पर आई हैं। जिला अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- टीकमगढ़ के मऊ चुंगी स्थित श्री पंच परमेश्वर मंदिर में हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरी की वारदात, भक्तों में नाराज़गी, पुलिस गश्त व्यवस्था पर उठें सबाल टीकमगढ़ के मऊ चुंगी स्थित श्री पंच परमेश्वर मंदिर में हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरी की वारदात, भक्तों में नाराज़गी, पुलिस गश्त व्यवस्था पर उठें सबाल1