logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को देवरनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को देवरनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो शेयर कर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप, मोबाइल फोन बरामद देवरनिया (बरेली)। थाना देवरनिया पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक विवादित वीडियो शेयर करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिससे आम जनमानस में आक्रोश उत्पन्न हुआ था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त 2026 को ऐवरन पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम गिरधरपुर, थाना देवरनिया, ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से एक विवादित वीडियो शेयर किया और उस पर अशोभनीय एवं अमर्यादित कमेंट किया। घटना के संबंध में थाना देवरनिया में मु0अ0सं0 349/2026 धारा 299/353(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर घर से दबोचा पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना देवरनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी ऐवरन पुत्र रघुवीर सिंह को करीब दोपहर 1:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गलती स्वीकार करने की बात पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और उसी ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो की स्टोरी लगाई थी। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही। मोबाइल फोन बरामद गिरफ्तार आरोपी ऐवरन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम गिरधरपुर के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल 2908 राजन शामिल रहे।

11 hrs ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
f536221a-fea4-4bc4-aeb9-01a484e72e02

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दि0 24.08.26 को PS सिरौली क्षेत्र में रामगंगा किनारे जंगल में 01 व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर CO मीरगंज, SHO सिरौली *दि0 24.08.26 को PS सिरौली क्षेत्र में रामगंगा किनारे जंगल में 01 व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर CO मीरगंज, SHO सिरौली व FSL द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया, शव के पीएम की कार्यवाही करायी जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में CO मीरगंज की बाइट।*
    1
    दि0 24.08.26 को PS सिरौली क्षेत्र में रामगंगा किनारे जंगल में 01 व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर CO मीरगंज, SHO सिरौली
*दि0 24.08.26 को PS सिरौली क्षेत्र में रामगंगा किनारे जंगल में 01 व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर CO मीरगंज, SHO सिरौली व FSL द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया, शव के पीएम की कार्यवाही करायी जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में CO मीरगंज की बाइट।*
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश
    1
    दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨
मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗
#DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश

    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद
    1
    प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना 
थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद
    user_Atma Gandhi
    Atma Gandhi
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोयल कॉलोनी में शीतल पेयजल की सुविधा शुरू, ग्रामीणों में उत्साह पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थापित कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक की पहल पर गांव में बने मंदिर,भंडारे तथा पंचायत घर के समीप शीतल पेयजल की स्थापना की मंजूरी दी गई। शीतल पेयजल की सुविधा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर खोकान विश्वास, बाबू विश्वास, नित्यानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक का आभार जताया। #पीलीभीत #मरौरी #गोयलकॉलोनी #ढेरममंडरियासहराई #शीतलपेयजल #ग्रामीणोंकीसुविधा #ब्लॉकप्रमुख #सभ्यतादेवीवर्मा #अंजलीमल्लिक #रजनीशमल्लिक #जनसेवा #ग्रामीणविकास #पीलीभीतन्यूज #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #DainikJansandesh #ViralPost #NewsUpdate
    1
    गोयल कॉलोनी में शीतल पेयजल की सुविधा शुरू, ग्रामीणों में उत्साह
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थापित कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक की पहल पर गांव में बने मंदिर,भंडारे तथा पंचायत घर के समीप शीतल पेयजल की स्थापना की मंजूरी दी गई।
शीतल पेयजल की सुविधा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर खोकान विश्वास, बाबू विश्वास, नित्यानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक का आभार जताया।
#पीलीभीत #मरौरी #गोयलकॉलोनी #ढेरममंडरियासहराई #शीतलपेयजल #ग्रामीणोंकीसुविधा #ब्लॉकप्रमुख #सभ्यतादेवीवर्मा #अंजलीमल्लिक #रजनीशमल्लिक #जनसेवा #ग्रामीणविकास #पीलीभीतन्यूज #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #DainikJansandesh #ViralPost #NewsUpdate
    user_Dainik jansandesh
    Dainik jansandesh
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत की न्यूरिया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।
    1
    पीलीभीत की न्यूरिया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग
    1
    अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • परचूनी की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
    1
    परचूनी की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बीसलपुर क्षेत्र में परचून की दुकान पर बैठे शराव सेल्समैन को मारी गोली। पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शराव सेल्समैन को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
    1
    बीसलपुर क्षेत्र में परचून की दुकान पर बैठे शराव सेल्समैन को मारी गोली।
पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शराव सेल्समैन को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.