Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 1 अप्रैल को आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि लखनऊ ने शुरुआत में दिल्ली के विकेट जल्दी गिराकर मैच में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका मैच खत्म होने के बाद मैदान में कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन तस्वीरों में संजीव के चेहरे पर नाराजगी लग रही है। वह सीजन के अपने पहले मैच में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं लग रहे हैं।
Public Media news

More news from बिहार and nearby areas
- Post by श्रीकान्त यादव1
- बिहार बांका- जिले के चांदन में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। बीते 9 महीनों से मानदेय लंबित रहने के विरोध में आशा संघ (सीटू) के बैनर तले सीएचसी चांदन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा फैसिलिटेटर गायत्री देवी ने किया, जिसमें दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं। इस दौरान “3000 में दम नहीं, 21000 से कम नहीं” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। आशा कार्यकर्ताओं की मांगों में सरकारी सेवक का दर्जा, वेतन बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और भुगतान में कटौती बंद करने जैसी अहम बातें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पूरे बिहार में एक साथ किया गया है। 👉 अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी के बाद क्या कदम उठाती है…1
- चांदन से उमाकांत पोद्दार कि रिपोर्ट1
- Post by N.k.choudhary1
- भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- डीजल पेट्रोल है… पर नहीं मिलेगा!” –बिहार अमरपुर में नियमों ने छीना किसानों का ‘जीवन जल’, सूख रही मकई, उबल रहा गुस्सा1
- Post by THE LIVE1
- बिहार बांका- के बौंसी नगर पंचायत में मानव बल आपूर्ति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। करोड़ों के बजट जैसी व्यवस्था, स्पष्ट टेंडर और एजेंसी तय होने के बावजूद जमीनी हालात ठीक इसके उलट नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जरूरत के मुकाबले काफी कम कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे सफाई, कार्यालयी कार्य और होल्डिंग टैक्स संग्रहण तक प्रभावित हो रहा है। हाल ही में टैक्स जमा करने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में हुए हंगामे ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की कमी से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, पूर्व प्रत्याशी पूजा अग्रवाल ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि फिलहाल 10 कर्मियों की तैनाती है और काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर सच्चाई क्या है…? क्या टेंडर के मुताबिक पूरी बहाली होगी या ऐसे ही चलेगी व्यवस्था? 📍 बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट1